Site icon Dharam Rahasya

अमिरा परी साधना

अमिरा परी साधना

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज हम एक अलग तरह की साधना लेकर आए हैं और यह साधना एक परी की साधना है। इस परी का नाम अमिरा है। यह एक ऐसी परी है जो की राजकुमारी कहलाती है। असल में इस उर्दू शब्द का अर्थ राजकुमारी या रॉयल महिला होता है। यह परी लोक में रानी की तरह रहने वाली एक शक्तिशाली परी मानी जाती है। इसकी साधना करने वाला साधक अमीर हो जाता है और राजा की तरह जीवन व्यतीत करता है। इस साधना के विषय में संपूर्ण ज्ञान उपस्थित नहीं है। किंतु जितना भी इसके संबंध में ज्ञान प्राप्त होता है आज उसी के बारे में मैं आज आप लोगों को बता रहा हूं। यह एक अति सुंदर और परी लोक में राजकुमारी कहलाने वाली एक परी का नाम है। यह परी काफी ज्यादा सुंदर है और अपने मधुर! स्वभाव के कारण अच्छी परी मानी जाती है। इसे सिद्ध करके शारीरिक संतुष्टि प्राप्त करने के अलावा भोग और धन को प्राप्त किया जा सकता है। प्रेमिका के रूप में यह अलौकिक जीवन का आनंद देने वाली है, किंतु साधना के दौरान अपनी वासना पर नियंत्रण अनिवार्य है। अन्यथा इसकी सिद्धि आपको कभी भी प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस साधना को करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक सुंदर अप्सरा का मानसिक चित्र यानी मन में कल्पना एक बहुत ही सुंदर परी की करनी होगी और एक! विशाल वृक्ष के नीचे बैठ कर नमाज पढ़ने की मुद्रा यानी वज्रासन में। हरे रंग का कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर बैठकर आपको यह साधना करनी होगी। पेड़ बहुत बड़ा विशालकाय और पुराना होना चाहिए। तभी इस तक आपके मंत्रों का स्वर पहुंच पाएगा। इसमें आपके पास गुलाब के पुष्प चमेली का इत्र और तेल की आवश्यकता होगी। उसके अलावा आठ सुपारी लॉन्ग बताशे यह सारे के सारे आपके पास होने चाहिए। इसके अलावा थोड़े से काले तिल सफेद वस्त्र और सफेद रंग की हकीक की माला इस साधना में आपके लगती है। यह साधना कुल 40 दिन की मानी जाती है।

आप ऐसे वृक्ष का चुनाव कीजिए जो कि काफी पुराना और काफी बड़ा और विशालकाय हो तभी आपकी साधना के लिए सही प्रकार का वातावरण निर्मित हो पाएगा। अन्यथा आपकी साधना के स्वर इस तक नहीं पहुंच पाते हैं। क्योंकि?

इस दुनिया में यह किसी वृक्ष के माध्यम से ही निकल कर बाहर आती है और वृक्ष जितना ज्यादा पुराना और विशालकाय होगा, इसे आने में उतनी ही आसानी होती है। यह अपने परी लोक से आप की दुनिया में आने के लिए किसी पेड़ का ही सहारा लेती है। इसीलिए इसकी साधना किसी विशालकाय वृक्ष के नीचे ही करना चाहिए। आप शुक्ल पक्ष के महीने में शुक्रवार को व्रत रखें और शाम को केवल खीर खा कर फिर रात्रि में स्नान करके जहां साधना कर रहे हैं, वहां गुलाब की पंखुड़ियां बिखेर दें। फिर अपने कानों में इत्र का पोहा लगा ले और एक।

चमेली के तेल का दीपक जलाकर उसके चारों और पंखुड़ियों का एक घेरा बना ले। फिर आप उसके चारों तरफ सुपारी लॉन्ग, इलायची और बताशे रखें। फिर आप तिल की ढेरी बना दें और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। सफेद रंग की हकीक माला से रोजाना 101 माला का जाप करें और उसी जगह पर सो जाएं। प्रतिदिन आपको यही करना है पूरे 40 दिन तक। रोज भोजन में खीर खानी है और आप इसके लिए चाहे तो अपने साथ भोजन खीर लेकर जा सकते हैं।

खाने के कुछ देर बाद स्नान करके 101 माला का जाप करें और यह क्रम बनाए रखें। साधना का सबसे महत्वपूर्ण नियम ब्रह्मचर्य का पालन है। मन वचन और कर्म से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

इसका जो मंत्र है-

शांति आहार कठिन हरम कठिन यवसान अस युतनी ह्म अह्फान हाय जुवयल अमिरा हाजिर सो हाजिर 

वह मैं आपके स्क्रीन पर डाल रहा हूं। किंतु इसे मैं बोल नहीं रहा हूं।

क्योंकि ऐसे ही इसका जाप नहीं करना चाहिए। आप सबसे पहले अपने गुरु से आशीर्वाद लेकर इस साधना को शुरू करें और अपने गुरु से इस मंत्र का उच्चारण करवाएं। इसके बाद ही इस साधना को शुरू कीजिए। आप इस साधना के लिए विशेष रूप से अपने चारों तरफ रक्षा घेरा भी अवश्य बनाये, क्योंकि इस साधना में बुरी शक्तियां आपकी साधना रोकने और परी को आकर उसे छीनने और उसकी शक्तियों को खुद हासिल करने का सदैव सोचते रहते हैं। कई बार ऐसे साधक परी के आने पर उसके सामने चुपचाप। ऐसे ही रह जाते हैं क्योंकि यह एक बहुत ज्यादा सुंदर परी मानी जाती है। जब आप सम्मोहन में आ जाए तो अपनी वचन लेना ना भूले ताकि वह आपके वचन में बंध जाए। इसके अलावा आप उससे कोई निशानी जैसे उसका कोई कपड़ा या अंगूठी भी मांग सकते हैं। तब आपको कोई समस्या ना हो और जब भी आप उस कपड़े अथवा अंगूठी को रगड़ कर उसके मंत्रों का उच्चारण 11 बार करेंगे तब वह प्रकट हो जाएगी। जो लोग भी उसके साथ में शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं। उन्हें अन्य स्त्रियों से संबंध नहीं बनाना चाहिए। वरना परी नाराज होती है जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं तो जिस भी कार्य को आप करते हैं उस कार्य में आप इस परी की सहायता ले सकते हैं तो निश्चित रूप से आपके जीवन में चमत्कार घटित होगा। आपके आय के साधन बहुत ही तीव्रता के साथ बढ़ जाएंगे। यह परी अपने रूप सौंदर्य और राजा बनाने की विद्या देने के लिए प्रसिद्ध मानी जाती है। लेकिन इसकी साधना में कौन सा सुरक्षा घेरा लगाना है, यह आपके गुरु आपको अच्छी प्रकार से बता सकते हैं। ज्यादा शक्तिशाली सुरक्षा घेरा या बड़े देवी देवता का घेरा ना लगाएं। वरना परी स्वयं ही नहीं आती है।

इसके अलावा अगर बुरी शक्तियां इस साधना में आपको रोकती है।डराती हैं तो भी आप अपनी साधना को ना छोड़े यह एक कठिन साधना है। लेकिन सफलता मिल जाने पर परी आपके सामने साक्षात प्रकट होकर आपकी हर एक इच्छा को पूरी करती है।

लेकिन पर इससे कोई गलत कार्य ना करवाएं जिसकी वजह से आप और परी दोनों पाप के भागीदार बने तो यह थी आज की एक अत्यंत गुप्त अमिरा नाम की परी साधना अगर आज का वीडियो आपको पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

Exit mobile version