Site icon Dharam Rahasya

आमिषी परी साधना गोपनीय विधि

परी साधना गोपनीय विधि

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज हम एक अद्भुत और अनोखी परी साधना के विषय में बात करेंगे। यह परी एक ऐसी परी है जो नींद से संबंधित है। जब हम नींद लेते तब यह प्रकट होती है और अगर उस वक्त साधक सचेत है और तैयार है तो फिर वह इनके जीवन में साक्षात आ जाती है। अद्भुत बात यह भी है कि मात्र 2 दिनों में ही इसकी साधना भी पूरी हो जाती है तो आइए जानते हैं इस परी के विषय में और इतनी अद्भुत रहस्यमई परी का क्या विवरण है?

तो जैसे कि नाम से ही आप जान पाए हैं वैसे इसका नाम आमिषी है और इस नाम से संदर्भित होने वाली यह अद्भुत बहुत ज्यादा सुंदर! और अपने रूप और स्वरूप में शांति, सद्बुद्धि और ज्ञान देने वाली परी मानी जाती है। इसे परी क्यों कह रहे हैं, हालांकि यह एक अप्सरा है, लेकिन इससे न सिर्फ हिंदू बल्कि मुस्लिम तांत्रिकों ने भी पुराने समय में सिद्ध किया था। इसीलिए इसको हम परी के नाम से जानते हैं। यह परी अद्भुत रूप से चमत्कारिक है और मात्र केवल 2 दिनों में इसकी सिद्धि प्राप्त हो जाती है। इसकी विधि का विधान सर्वथा गोपनीय है। इसलिए इसे मैंने इंस्टामोजो पर उपलब्ध करवा दिया है। वहां से आप इसे खरीद सकते हैं। इस दो दिवसीय साधना में आपको जो कुछ महत्वपूर्ण बातें याद रखनी है उसके विषय में हम लोग पहले ही जानते हैं। इसको गंदे रहने वाला व्यक्ति बिल्कुल पसंद नहीं है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान यानी कि पूरे आपके दो दिनों में किसी भी प्रकार से किसी भी स्त्री को आप को नहीं देखना है। यह महत्वपूर्ण दूसरी बात रहती है क्योंकि अगर आप इस साधना के दौरान किसी भी स्त्री को देख लेते हैं तो आपकी साधना उसी क्षण भंग हो जाती है। इस बात आपको भी आपको अच्छी तरह समझना है। अब महत्वपूर्ण तीसरी बात निकल कर आती है और वह है एक विशेष जड़ी बूटी का प्रयोग उस जड़ी बूटी को आप आमंत्रण देकर बुलवा ले और उसके बाद उसका प्रयोग शुरू करें। आपको याद रखना है क्योंकि यह निद्रा परी है इसलिए साधना पूर्ण होने तक आपको सोना भी नहीं है। अगर आप सो जाते हैं तो भी आपकी साधना भंग हो जाएगी और साधना पूर्ण होने के बाद अगर सोते हैं तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि परी आपको दर्शन ना दे। इसकी यही विशेषता इसे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बनाती है। यह परी इतनी ज्यादा सुंदर है कि इसे देखकर साधक का ब्रह्मचर्य भी नष्ट होता है तो उस बात का भी आपको बहुत ही ज्यादा ख्याल रखना आवश्यक है। अगर आप अपना ब्रह्मचर्य स्वप्न में तोड़ लेते हैं तो भी यह साधना भंग हो जाती है।

इसके अलावा जहां पर भी आप इसकी साधना कर रहे हैं, वहां पर कोई स्त्री ना रहती हो। क्योंकि अगर वहां पर कोई स्त्री रहती होगी तो आपकी नजर उस पर पड़ सकती है या तो आप? उस स्त्री से इतने दिन या किसी भी स्त्री से उतने दिन ना संपर्क रखें। अगर आप परिवार के साथ में रहते हैं अथवा कुछ ऐसी बातें हैं जिनके माध्यम से आप इस साधना को करने में कमजोरी महसूस कर रहे हैं। तब भी आपको इन बातों का तो ख्याल रखना ही होगा। इसके अलावा महत्वपूर्ण बात यह भी है कि कोई भी साधक इस साधना को कर सकता है। आपकी आयु 12 वर्ष से ऊपर है तो आप यह साधना कर सकते हैं और महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस साधना में गुरु मंत्र साधक ही इस साधना को करेंगे। ऐसा भी आवश्यक नहीं है। क्योंकि?

यह वास्तव में निद्रा भगवती की एक छोटी सहायिका उनकी दासी शक्ति के रूप में है। इसलिए इस बात से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि नींद तो सबको आती है। इसी कारण से इसे या इसकी साधना को कोई भी कर सकता है। अब निकल कर आती है इस साधना की सबसे महत्वपूर्ण बात! और बढ़िया बात की साधना पूर्ण होते ही जैसे ही आप अपने स्वच्छ और साफ सुथरे बिस्तर पर जाएंगे। याद रखें जहां पर भी आप साधना करते हैं। उसी के पास आपका बिस्तर होना चाहिए। जिसे आप जमीन में भी लगा सकते हैं। एक गद्दा भी चाहिए। उस पर चादर साफ-सुथरी बिल्कुल पवित्र थोड़े से फूल उस बिस्तर पर गिरा दीजिए। गुलाब के फूल हो या किसी भी तरह के सुगंधित।

फूलों को वहां पर गिरा देना है अब साधक अपने ऊपर हल्का सा सेंट छिड़क ले और नवीन वस्तुओं के साथ शुद्ध होकर सोते समय उसका ध्यान करें और फिर सो जाए। जैसे ही सोना शुरु करता है, थोड़ी ही देर बाद बहुत ही गहरी नींद में चला जाता है। इसका ऐसा ही प्रभाव है। नींद की गहराई इतनी ज्यादा होती है कि आप अनुमान भी नहीं लगा सकते कि कब आप सोए और कब आप जागे हैं। इसके बाद जैसे ही आपको सपने में किसी भी मायाजाल के द्वारा यह स्वर्ग में दिखाई दे या फिर सपने में कहीं अपनी माया में आपको किसी लड़की के रूप में दिखाई दे। आपके साथ यह ऐसे दिखती है और आपको बुलाती है। या फिर आपके साथ कोई कहानी बनाती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है सबसे महत्वपूर्ण बात!

आप अपना ब्रह्मचर्य बिल्कुल भी नष्ट नहीं करेंगे चाहे यह स्वप्न सुंदरी निद्रा के रूप में कितनी भी सुंदर बन कर आए और आप से लिपटे आपको प्रेम करें या फिर आप के साथ प्रेम जनित व्यवहार करें। इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखें, वरना पूरी करी कराई साधना की नष्ट हो जाती है। दूसरी बात जब आपसे यह वार्तालाप करने लगे और काफी देर बातचीत करने पर जब आप इससे प्रभावित होने लगेंगे तभी आपको इसका हाथ पकड़ना है और अपने हाथ पर लेकर बाया हाथ उसके ऊपर रखते हुए इस वचन लेना है। जब आप इसके हाथ को अपने दोनों हाथों की हथेली से दबा देंगे तो यहां आपसे वचन देने के लिए तैयार हो जाती है। तब बहुत सावधानी पूर्वक। आप कहें कि हमेशा! आप महा सुंदरी हैं। आप स्वप्न सुंदरी हैं। आप मेरे इस स्वप्न से निकलकर साक्षात मुझे दर्शन दीजिए और मेरे साथ अब जीवन भर रहिए। आपकी हमेशा मैं प्रसन्नता ही चाहता हूं। आप मेरी प्रेमिका, मित्र या दोस्त बनिए। अब आपको मैं जो भी कार्य सौपूंगा, आपको वह करना होगा। इसके लिए आप साक्षात मेरे साथ निवास करें और जब भी मैं आपको सपने में बुलाऊं तो आपको आना होगा और उसके बाद फिर प्रत्यक्ष रूप में आकर मुझे सभी प्रकार के सुख आपको प्रदान करने होंगे। और मैं इसी प्रकार आपकी रोजाना एक माला जाप करता रहूंगा। इसके बाद आप उनसे कहें कि आप सदैव मेरे साथ मेरे हर बुलावे पर आ जाएंगे। तो यह बहुत ही सुंदर परी आपको हां कह देती है।

तब जैसे ही आप सो कर उठते हैं अथवा बीच नींद में आपकी आंखें खुल जाती हैं। सामने आप इसे प्रत्यक्ष खड़ा हुआ देखते हैं। जैसे ही आपको यह प्रत्यक्ष रूप से खड़ी हुई दिखाई दे तुरंत जाकर इसे गले लगा ले। याद रखें यहां पर भी आपको अपना ब्रह्मचर्य नष्ट नहीं करना है और तब यह आपको गले मिलते यानी गले लगते हुए आपसे कहती है मैं अब आपकी हुई मैं आपको अपना प्रेमी या मित्र स्वीकार करती हूं। अब आप बताइए आपने मुझे क्यों बुलाया है तो जो लोग शारीरिक सुख चाहते हैं। इससे संबंध बना सकते हैं। जो लोग इस से मित्रता चाहते हैं, वह इसे कहें कि मुझे ज्ञान तंत्र विभिन्न प्रकार की शक्तियों के बारे में जो भी तुम्हें पता हो, वह सब बताती रहो तब यह कहती है, ठीक है। अब जाकर सो जाओ। अब आप इससे कुछ भी करवा सकते हैं और यह आपको अद्भुत रूप से हर बात का ज्ञान दे देगी। जब तक आपसे यह सिद्ध रहेगी। आप सपने में जो कुछ भी पूछेंगे उसका सही और सटीक उत्तर यह देगी। इससे किसी के भी बारे में किसी भी वस्तु के बारे में किसी भी ग्रंथ के बारे में, स्वर्ग के बारे में, नर्क के बारे में देवी-देवताओं के बारे में, प्राचीन रहस्य के बारे में, कल क्या हो सकता है के बारे में, जो हो चुका है उसके बारे में? ऐसे अद्भुत रहस्य आपको पता चलने लगते हैं। इसीलिए यह महा रहस्यमई निद्रा स्वप्न सुंदरी आमिषी कहलाती है।

ऐसी शक्तिशाली शक्ति पाकर व्यक्ति सहज रूप में से सिद्धिवान बन जाता है। याद रखें इस साधना को करने के बाद अगर आप गृहस्थ जीवन में है तो क्या करेंगे? जब भी इसे बुलाएंगे। अलग बिस्तर लगायेंगे उस बिस्तर पर आप स्वयं लेटेंगे और इसका आवाहन करेंगे। रात्रि को यह स्वप्न में आ जाएगी। तब आप इससे कुछ भी पूछ सकते हैं और जान सकते हैं। इस साधना का पूरा ज्ञान और इसका विवरण मैंने इंस्टामोजो पर उपलब्ध करवा दिया है।

आमिषी परी साधना गोपनीय विधि pdf खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

वहां से आप इस साधना को खरीद कर, कर सकते हैं। यह साधना कोई भी कर सकता है और इसके लिए गुरु मंत्र साधक होना भी अनिवार्य नहीं है।

आप इस साधना को करने के बाद इसका दुरुपयोग ना करें। और केवल लोगों के भले के लिए इस्तेमाल करें। हालांकि यह जब आपके सपने में आती है तो आपको वचन! नहीं लेने देने के बाद सारे। प्रयोजन करती है आपको उससे बचना है क्योंकि यह महा सुंदरी है। यानी इससे ज्यादा सुंदरता वाली परी आपको देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। तो यह था। निद्रा परी का एक विवरण। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो इस वीडियो को लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

dr suraj pratap
https://youtu.be/mmWRMs17Nr8
Exit mobile version