Site icon Dharam Rahasya

खाट वाली चुड़ैल 2 अंतिम भाग

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। खाट वाली चुड़ैल भाग 1 अभी तक आपने जाना है। आज हम लोग इसके अगले भाग में जानेंगे कि उस व्यापारी के साथ और गांव वालों के साथ क्या घटित हुआ था?

नमस्कार गुरु जी, जैसा कि पिछले भाग में मैंने आपको बताया था। कि उस चुड़ैल का आतंक बहुत अधिक था। गांव वालों से मैंने इस बारे में जब सुना तो मुझे बहुत कुछ पता लगा। अब मैं आपको आगे की घटना बताता हूं।

उसके उपरांत। गांव वालों ने उस व्यापारी से पूछा, आखिर क्या हुआ? लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाया तभी उसकी आंखों से खून निकलने लगा। और देखते ही देखते वह जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा। ताकि उसके। प्राण पखेरू उड़ गए।

व्यापारी की इस प्रकार से हुई। मौत के कारण सारे गांव वाले घबरा गए थे। व्यापारी की पत्नी और बच्चे जोर-जोर से बिलख रहे थे।

उनके इस प्रकार से बिलखने के कारण सभी लोगों ने कहा, इन्हें सहायता की आवश्यकता है। ऐसा किया जाए कि जब तक इस घर में कोई बाहरी व्यक्ति पुरुष के रूप में ना आ जाए तब तक गांव के लोग ही एक-एक करके इनके घर में सुरक्षा देते रहें। गांव की पंचायत ने इस प्रकार यह निर्णय लिया था। यानी कि हर रात को रुकने के लिए एक आदमी गांव से भेजा जाएगा ताकि बच्चे और व्यापारी की पत्नी ज्यादा घबराए नहीं।

व्यापारी की लाश जलाने के बाद अब गांव का एक एक व्यक्ति वहां जाकर रुकने लगा।

यह देखने में आता है कि अधिकतर लोग! गर्मियों में बाहर ही सोते हैं।

व्यापारी के घर में पड़ी हुई एक खाट को उठाकर गांव के ही एक व्यक्ति जो कि दिखने में काफी हष्ट पुष्ट और बलवान था। बाहर घर के उसने खाट बिछा कर उसमें आराम करना शुरू कर दिया।

थोड़ी देर आराम करने के बाद अचानक से उसके पीठ में खुजली सी महसूस होने लगी।

तभी नीचे से कुछ आवाजें उसे सुनाई देने लगी। उसे ऐसा लग रहा था जैसे कि उसकी खाट के नीचे कोई है।

तभी उसने देखा कि? औरत का हाथ काट के नीचे से उसे छू रहा है। उसे इस प्रकार छूने के कारण। वह घबराने लगा। उसने उस औरत का हाथ पकड़ने की कोशिश की। पर वह औरत का हाथ नहीं पकड़ पाया। अब उसके मन में एक संदेह हुआ कि क्यों ना मैं नीचे देखूं कि आखिर खाट के नीचे है क्या?

और उसने अपना सिर नीचे डाल कर देखने की कोशिश की नीचे उसे एक भयानक चुड़ैल दिखाई दी। जो हंस रही थी। जैसे ही उसने इसे देखा, वह इसके मस्तिष्क पर हावी हो गई। उस चुड़ैल ने इस व्यक्ति की गर्दन दबा दी और इतना अधिक गर्दन तीव्रता से दवाई। कि इसकी आंखों से खून निकलने लगा।

इस प्रकार यह भी अंधा हो गया। जैसे व्यापारी अंधा हो गया था और उसे उस चुड़ैल के अलावा और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। यह व्यक्ति भी जोर जोर से चिल्लाने लगा।

गांव वालों ने उसकी चिल्लाहट सुनकर उसकी तरफ जाकर देखा तो वह! यही कह रहा था, मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। उसकी आंखों से खून निकल रहा था।

और वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था।

उसकी चिल्लाहट की वजह से सारे गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए थे। सब ने पूछा क्या हो रहा है उसने कहा, मुझे कुछ भी नजर नहीं आ रहा। सामने एक चुड़ैल है। वह मुझे मार डालेगी। वह मुझे मार डालेगी। इस प्रकार कहते हुए। उसके भी प्राण पखेरू उड़ गए। गांव में यह दूसरी मौत थी।

ऐसा अभी तक नहीं हुआ था। कि ?

किसी चुड़ैल के खौफ के कारण गांव में मौतें शुरू हो जाए।

पर ऐसा हो चुका था।

गांव वाले इस बात से बहुत घबराने लगे।

लेकिन व्यापारी के! परिवार की रक्षा के लिए किसी को तो रुकना था।

एक तीसरा आदमी। इस बात के लिए तैयार हो गया। क्योंकि वह कहता था, मैं भूत प्रेतों से नहीं डरता।क्योंकि वह इस कार्य के लिए आगे आया था तो सभी ने सोचा कि ठीक है। इसको इस कार्य के लिए आगे कर दिया जाए। और वह भी! आसानी से।

व्यापारी के घर में पहरा देने के लिए तैयार था और उस खाट पर सोने के लिए तैयार हो गया ।

उस व्यक्ति ने इस प्रकार अगली रात उसी खाट पर बिताई।

और सब कुछ उसके साथ भी वैसे ही होने लगा। रात को सोते समय अचानक से उसके शरीर में खुजली सी महसूस हुई। उसने देखा किसी औरत! का हाथ उसके शरीर पर छेड़खानी कर रहा है।

और उसे लगा जैसे कि नीचे से वह पुकार रही है। वह कह रही है कि एक बार मेरी तरफ तो देखो!

यह पहले ही सारी बातें जान चुका था। इसलिए इसने यही तय किया कि कुछ भी हो जाए मैं। इस? बात की ओर ध्यान ही नहीं दूंगा। इस पर उस चुड़ैल ने उसके शरीर पर हर जगह अपने। पंजे घुमाने शुरू कर दिए।

जैसे?

कोई औरत अपने नए नवेले। दूल्हे के साथ में अठखेलियां खेलती है। ठीक वैसे ही वह चुड़ैल कर रही थी।

इस प्रकार वह चुड़ैल एक बार फिर से उसके शरीर पर हावी होने की कोशिश करने लगे।

उसके अंदरूनी अंगों को छेड़ने के कारण।

अब उस पुरुष से सहा नहीं गया और उसने गुस्से में आकर चारपाई के नीचे देखने की गलती कर दी। जैसे ही उसने नीचे देखा। वहां पर चारपाई के नीचे एक चुड़ैल बैठी हुई उसे दिखाई दी। जैसे ही उसने उसे देखा वह उसके मस्तिष्क पर हावी हो गई और उसने इसकी गर्दन दबाने शुरू कर दी। गर्दन इतनी तेजी से दवाई इसकी आंखों से खून निकलने लगा और यह भी उसी प्रकार अंधा हो गया।

सुबह जब गांव वाले इस व्यक्ति से मिलने के लिए आए तो यह उसी खाट पर मरा हुआ मिला। उसकी आंखों से खून बह रहा था और एक बार फिर से गांव में एक मौत हो चुकी थी।

गांव वालों के पास अब कोई विकल्प नहीं था तो सब ने। एक तांत्रिक को बुलाने की।

जरूरत को महसूस किया।

सबने! मां काली के एक महान भक्त। व्यक्ति को वहां बुलाया। वह व्यक्ति जैसे ही आकर उनके घर के चारों ओर मुआयना किया तभी उसे पता लगा कि इस खाट में ही सारी गड़बड़ी है। उसने मां काली के अभिमंत्रित जल से खाट पर जैसे ही जल छिड़का। उसे सारी बात समझ में आ गई।

वह गुस्से से शमशान की ओर जाने का प्रयास करने लगा। क्योंकि तांत्रिक जैसे ही। उस शमशान की ओर जाने के लिए तैयार हुआ गांव वालों ने कहा कि हमें भी तांत्रिक के साथ चलना चाहिए। और इसके जीवन को भी खतरे में नहीं डालने देना है।

सारे गांव वाले उस तांत्रिक के साथ शमशान की ओर जाने लगे। शमशान पर उसने एक आदमी को।

तंत्र पूजा करते हुए देखा।

सभी लोग उस व्यक्ति के पास पहुंचे तो देखा कि एक लाश पर बैठा वह व्यक्ति।शव साधना कर रहा है।

उस साधना के कारण उसके चारों तरफ कई सारी प्रेत आत्माएं। मंडरा रही थी।

जिन्हें तांत्रिक अच्छी तरह देख सकता था।

तांत्रिक ने गुस्से से आकर उस तांत्रिक को कहा। तू कैसा निरा मूर्ख है? तूने अपने निजी स्वार्थ के लिए इस शक्ति का प्रयोग किया और? अपनी प्रेत सेना को बढ़ाने के लिए तूने निर्दोषों की जान ले ली है?

इस पर वह तांत्रिक हंसने लगा और कहने लगा जिसके पास शक्ति होती है, वही सामर्थ्य वान होता है।

उसी की बात मानी जाती है इसलिए यहां से तू चला जा नहीं तो अपने प्रेतों की सहायता से मैं तेरा बुरा हाल कर दूंगा।

गांव के लोगों ने। मां काली के इस भक्त तांत्रिक से पूछा। कि बाबा यह बताइए, यह कौन है और यह क्या कर रहा है। आप यहां दौड़कर क्यों आए हैं? इस पर उस! मां काली के भक्तों ने कहा, यह व्यक्ति ही सारी घटना के लिए जिम्मेदार है।

जिस लाश के ऊपर बैठा यह चल साधना कर रहा है, यह उस बूढ़ी औरत की लाश है। जिस पर बैठकर इसने तंत्र साधना की है।

और क्योंकि उस खाट से?

इसको इसने जोड़ दिया ताकि? इस खाट के माध्यम से उसमें इस चुड़ैल का वास रहे। अपनी तंत्र सिद्धि को बढ़ाने के लिए और अवैध प्रेत सेना बनाने के लिए यह लोगों की बलि! लेने लगा। क्योंकि चुड़ैल रूप में उस बुढ़िया को सिद्ध कर अब यह और भी प्रेतों को अपनी सेना में शामिल करना चाहता है। जीवित इंसानों की बलि ले चुका है, उस व्यापारी उसके बाद वह व्यक्ति और इसी प्रकार अन्य लोगों की बलि लेने की कोशिश में इसने यह सब कुछ किया है। यह बहुत अधिक शक्तिशाली भी हो चुका है।

यह देख कर! सारे गांव वाले आश्चर्य में आ गए और घबराहट कर। कहने लगे इसे रोकने का क्या तरीका होगा?

इस पर तांत्रिक भक्तों ने कहा। इसे रोकना संभव नहीं रहा। क्योंकि इसने बहुत अधिक सिद्धियां प्राप्त कर ली है, और यह इतना बड़ा अनुष्ठान यह होने नहीं देगा कि जिस में हम मां काली की बड़ी साधना कर पाए और इसे रोक पाए। तो इसका एक तरीका यही है कि गांव से इस मुसीबत को हटाने के लिए चलो चुपचाप यहां से चलते हैं और गुपचुप तरीके से मैं यह साधना। संपन्न करवा देता हूं जिसके कारण इसकी सिद्धि नष्ट हो जाएगी। और हम इस समस्या से भी बच जाएंगे। गांव वालों ने उस मां काली भक्त तांत्रिक की बात मान ली।

इस प्रकार गांव वाले और वह! व्यक्ति वापस उस व्यापारी के घर की ओर आ गए।

उन्होंने! वहां पर एक बकरी उस खाट के ऊपर बिठा दी। उसे लाल सिंदूर लगाकर। उसकी बलि की तैयारी की जाने लगी।

उसकी गर्दन को काटकर उसकी खाट पर रख दिया गया। रक्त बहने के कारण चुड़ैल उस खाट के नीचे से निकल कर उस बकरी का खून पीने आ गई। अब अपने अभिमंत्रित मंत्रों से।

उस खाट को उस! सिद्ध पुरुष ने बांध दिया।

उस पर?

शुद्ध घी और अन्य सुगंधित पंचगव्य को डाल दिया गया। इसके बाद उस खाट को आग लगा दी गई।

खाट के पूरी तरह जलने के साथ ही। उस बुड़िया की आत्मा को चुड़ैल योनि से मुक्ति मिल गई। इस प्रकार वह खाट जल गई और साथ ही साथ। वह आत्मा भी मुक्त हो गई।

सब साधना कर रहा तांत्रिक अत्यंत क्रोधित हुआ। लेकिन जैसा को तैसा अवश्य मिलता है।

जैसे ही।

प्रेत आत्माएं बंधन से मुक्त हुए उन्होंने उस तांत्रिक को पकड़ लिया। और उसके शरीर हाथ पैर सभी जगह। प्रवेश करके उसके शरीर को अंदर से फाड़ दिया। उसके शरीर से हर जगह से रक्त बहने लगा। क्योंकि सभी चुड़ैल की सेना में सम्मिलित थे। चुड़ैल की मुक्ति होते ही सभी प्रेत आजाद हो गए थे।

और उन्होंने ही उस तांत्रिक की भी बलि ले ली। तो इस प्रकार से गुरुजी! वह घटना बहुत अधिक प्रसिद्ध हो गई और अंततोगत्वा। सभी लोग इस समस्या से निजात भी पा गए। अब आज के युग में लोग इन बातों पर विश्वास करें या ना करें यह उन पर है किंतु यह घटना मैंने सुनी इसीलिए सुनाई है।

प्रणाम गुरुजी!

संदेश – तो देखे यहां पर इन्होंने। गांव में घटित हुई एक तांत्रिक घटना के विषय में आप लोगों को बताया कि किस प्रकार से एक आंख वाली चुड़ैल ने गांव में बहुत ही ज्यादा आतंक मचा दिया था और मां काली के भक्तों ने। उस समस्या से पूरे गांव वालों को निकाल दिया। तो अगर आपको यह जानकारी और सीख अच्छी लगी हो? तो चैनल को लाइक करें, शेयर करें, आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

Exit mobile version