Site icon Dharam Rahasya

गुरु मंत्र जाप के चमत्कारिक अनुभव सच्चा वीडियो

गुरु मंत्र जाप के चमत्कारिक अनुभव सच्चा वीडियो

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज हम लोग दो ऐसे अनुभवों को लेंगे जो काफी छोटे हैं, लेकिन अपना चमत्कारिक प्रभाव दिखाते हैं। ऐसे अनुभव दिखाने का मूल उद्देश्य यह है कि जीवन में चमत्कार घटित भी होते हैं और तब ऐसा जरूर होता है जब हम गुरु मंत्र की साधना सच्चे हृदय से कर रहे होते हैं। इसके अलावा जो भी अनुभव हमें। बहुत ही दुर्लभ और सत्य का ज्ञान करवाते हैं। उन्हें हम बार-बार सुनना और देखना भी चाहते हैं। इसके अलावा धर्म रहस्य पर लोगों की अटूट आस्था है और इसी आस्था को और बढ़ाने के लिए ही आज के यह छोटे-छोटे दो अनुभव मैं आप लोगों के सामने प्रदर्शित करने जा रहा हूं। पहले अनुभव में जहां हम एक साधक के गुरु मंत्र साधना के दौरान। एक वीडियो को बनाकर प्रदर्शित किया गया है वहीं दूसरे अनुभव में एक साधिका ने जो उन्हें कुछ चमत्कार उनके साथ घटित हुआ उसके विषय में ऑडियो क्लिप के माध्यम से हमें बताया है। तो चलिए शुरू करते हैं क्या है यह अनुभव और किस प्रकार? यह अपने छुटपुट चमत्कारों को प्रदर्शित भी करते हैं।

ईमेल पत्र-गुरुदेव प्रणाम आज मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूं और इसका क्या अर्थ है, यह जानना चाहता हूं। 21 नवंबर रात को मैं गुरु मंत्र का जाप कर रहा था। तब मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे पीछे कोई चल रहा है।

ऐसा करीब 2 मिनट तक चला होगा। उसके बाद मुझे आपके दिए गए गुरु मंत्र द्वारा

सबको अपने किए का फल मिलेगा यह बात याद आई और मैं रात को गुरु मंत्र का जाप और इस मंत्र का जाप करता हूं। और यही मैं करके! सो गया यानी जप पूर्ण करके मैं सोने चला गया था। सुबह जब मैं पूजा और हवन करने के लिए बैठने वाला था तो पता नहीं अचानक से मुझे लगा। एक बार मुझे हाथ धो लेना चाहिए। तो मै थोड़ा सा बोतल से पानी लेकर खिड़की के बाहर मैं हाथ धोने चला गया और जब मैं हाथ धोने लगा तब मुझे यह दिखाई दिया।

मैं आपको उसका वीडियो भेज रहा हूं। इसका क्या मतलब है मुझे अवश्य ही बताइएगा? मैं जहां पूजा और हवन करता हूं यह उसके करीब ही हुआ है। मैं रात को मंत्र जाप करता हूं और दिन में हवन किया करता हूं और यह 1 तकरीबन 8:30 बजे सुबह के करीब करता हूं। तीनों वक्त दुर्गा माता का कवच सिद्ध, कुंजिका माता की योगनिद्रा स्तुति और श्री देवी अथर्व शीर्षम। का पाठ मैं करता हूं।

और यह जो घटना आज हुई है यह सुबह ही हुई। जब मैंने! उस शक्ति से कहा कि आप थोड़ा बाहर आ सकते हैं क्या? तो वह सच में थोड़ा सा बाहर आ गया। हालांकि यह मैंने अपने मन में कहा था।

गलती के लिए माफी चाहूंगा आपका शिष्य!

संदेश-तो यह जो अनुभव उन्होंने भेजा है और इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी जो उनके खुद के मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने भेजा है। उन्होंने फिर यह वीडियो कहा कि यह 25 एमबी की फाइल से ज्यादा बड़ा है। इसलिए ईमेल में नहीं भेजा जा सकता है तो इस समस्या से। उन्होंने इस वीडियो को मेरे फेसबुक पेज जो कि धर्म रहस्य चैनल के नाम से आप लोग जानते हैं कि मेरे पास एक फेसबुक पेज है। उसे मेरे पास भेज दिया और तब मैंने इस वीडियो को डाउनलोड करके आप लोगों को अब दिखा रहा हूं। इस वीडियो में इनके पूजा कक्ष के साथ में उस जगह एक सर्प आपको दिखाई पड़ रहा है जो अपना सिर बाहर निकाल लेता है जब इन्होंने! उस शक्ति को जो इनके पीछे चलने का आभास इन्हें रात्रि में दे रही थी उसके विषय में मन ही मन कहा। और इस प्रकार यह शक्ति दर्शन देती है। असल में कुंडलिनी शक्ति हमारे अंदर सर्प शक्ति के रूप में विराजमान रहती हैं। इसके अलावा कई सर्प लोक की शक्तियां भी वहां के देवी और देवता हैं। मनुष्यों के लोक में आने लगते हैं जब हम इस प्रकार मंत्रों से साधना करते हैं। ऐसा ही कुछ इनके साथ भी घटित हुआ और वह शक्ति! इन्हें सर्प के रूप में दर्शन देकर वापस फिर से गायब हो गई। हालांकि कुछ लोग इसे चमत्कार नहीं मानेंगे लेकिन चमत्कार और उसके बीच में जिसे हम भ्रम कहते हैं, बहुत पतली सी रेखा होती है। इसलिए अधिकतर लोग इस सत्य को नहीं समझ पाते। लेकिन साधना करने वाला इस सत्य को अच्छी प्रकार से जान सकता है कि सच में उसके साथ कुछ अलौकिक घटित हुआ है क्योंकि जो एहसास उसे होता है, किसी अन्य व्यक्ति को नहीं होता है। सुमित इंगले मेरे शिष्य हैं। इन्होंने गुरु मंत्र की साधना ले रखी है और उसी साधना को यह कर रहे थे जिसमें इन्हें अपने पीछे चलने का एहसास हुआ और सुबह हाथ धोने का मन किया और फिर उस शक्ति को पुकारा जो इनके पीछे चल रही थी। वही शक्ति इन्हें सर्प के रूप में दर्शन देती है और उस दौरान यह वीडियो बना लेते हैं।

तो यह था इनका एक बहुत छोटा सा चमत्कारिक अनुभव ऐसा ही एक अनुभव एक साधिका को भी हुआ है और उन्हें। कुछ समस्याएं शारीरिक आ रही थी तब उन्होंने भैरवी साधना करने के विषय में मुझसे पूछा था। तब मैंने उन्हें भैरवी के विषय में थोड़ा सा बताया था और भैरवी साक्षात उनकी सहायता करने पहुंच जाती हैं। इसकी वजह से उनकी परेशानी हल हो जाती है। तो वह छोटी सी ऑडियो क्लिप उन्होंने धन्यवाद रूप में मुझे भेजी थी जो काफी समय से मेरे पास रखी हुई थी। आज मैंने उसको यहां पर आप लोगों के मोटिवेशन के लिए प्रसारित किया है। अवश्य ही आप उनकी ऑडियो सुनिए और जानिए कि किस प्रकार से वह इस बात के लिए धन्यवाद कह रही हैं?

तो आपने इनकी इस ऑडियो को सुना और जाना कि किस प्रकार इनके साथ में? चमत्कार एक रात में घटित हो गया और उसका यह विशेष धन्यवाद मुझे भेज रही है। माता की कृपा भैरवी स्वरूप में इन्हें अवश्य ही प्राप्त हुई है और इसी प्रकार के विभिन्न चमत्कार अन्य लोगों के साथ भी होते रहते हैं। तो अगर आप ईश्वर पर विश्वास रखते हैं। गुरु मंत्र की सदैव शरण लेकर रखते हैं। उसका आजीवन जाप करते हैं तो अवश्य भी आपके साथ भी इसी तरह के अनुभव घटित होंगे और चमत्कार आप स्वयं अनुभव कर पाएंगे। यह थे आज के दो! अनुभव जो अपने आप में एक छोटे से। चमत्कारिक रहस्य को दर्शाते हैं।

अगर आज का वीडियो आप लोगों को पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

इस विडियो को देखे की साधक को क्या दिखा और साधिका ने क्या बताया –

 

Exit mobile version