Site icon Dharam Rahasya

चुड़ैल के सात फेरे आंखो देखी सच्ची घटना 2 अंतिम भाग

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। चुड़ैल के सात फेरे आंखों देखी सच्ची घटना, यह दूसरा और अंतिम भाग है। यह कैसी सच्ची घटना है जिसमें आज यकीन कर पाना कठिन है? पिछली बार हम लोगों ने जाना था कि कैसे एक लड़की बुआ बुआ चिल्लाते हुए बेहोश हो गई। और जब घर वालों ने उसे उठाया तो वह कहने लगी कि मेरी! बुआ एक चुड़ैल है उन्होंने! अपना वही रूप लिया हुआ है जैसे वह मरी थी। क्योंकि वह मुझे बहुत अधिक पसंद करती थी। इसीलिए उन्होंने मुझे अपना यह रूप दिखाया है। और सारी बातें बताई उनके बच्चे के रूप में वह मुझे ही देखती हैं। उन्होंने कहा है कि वह आती रहेंगी और उससे मिलती रहेंगी। घरवाले यह सारी बातें सुनकर भौचक्के रह गए।

उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा था कि कोई मर कर भी जिंदा हो सकता है। वह भी एक आत्मा के रूप में। वह शक्ति! जो अब उस लड़की पर अक्सर आया जाया करती थी, एक समस्या बनती जा रही थी। कभी-कभी वह लड़की बड़बड़ाने लगती और अलग-अलग बातें। उन घरवालों की करती। इसके अलावा वह जहां सोती थी, कभी-कभी लड़की वही जाकर सो जाती थी। और जिस तरीके से वह सोया करती थी, बिल्कुल वही तरीका वह लड़की भी अपना दी थी। दिन बीतते चले गए।कभी उस आत्मा का असर इस बच्ची पर आता तो कुछ दिन के लिए चला जाता। लोगों ने भी इसे बड़ी समस्या ना जानकर। इस बात को हल्के में ले लिया। लेकिन अधिकतर जो दिखाई देता है वैसा घटित नहीं हो रहा होता। यहां पर भी कुछ ऐसा ही हो रहा था। लड़की जैसे जैसे बड़ी होती गई उसकी सुंदरता बढ़ती गई। एकदम गोल चेहरे वाली। सुंदर और अति सफेद रंग की उसकी काया थी। इसी कारण से उसके लिए योग्य वर की तलाश की जाने लगी, जब वह 18 साल की हो गई।

क्योंकि गांव में जल्दी शादियां हो जाती हैं। इसीलिए उसके लिए एक अच्छा लड़का ढूंढा जा रहा था।कुछ दिनों के बाद यह बात की गई थी। उसी खानदान में शादी की जाए। जिस खानदान से पहले से ही संपर्क जुड़ा हुआ है और जिस खानदान में। इस परिवार की लड़कियां जाती रही हैं। वह गांव भी तकरीबन 10-12 किलोमीटर की दूरी पर ही था। इसी कारण से गांव वालों ने उसी परिवार के एक सुंदर से लड़के को चुन लिया। और उसके विवाह के हेतु बातचीत को आगे बढ़ाया।यह देखते हुए एक दिन बात पक्की हो गई। लड़का लड़की मिलने लगे और उनका प्रेम प्रसंग आगे बढ़ा। जल्दी ही शादी भी तय कर दी गई। आखिरकार वह दिन आ गया जब उस लड़की की शादी उस लड़के के साथ में होनी थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि आज एक बड़ी ही दुखद घटना घटित होने वाली है, जिसका पूर्वानुमान किसी को भी नहीं था। आखिर क्या हुआ था? असल में जिस वक्त लड़की ने शादी का चोला पहनकर फेरी के लिए उठकर जाने लगी तभी अचानक से उसकी बुआ की आत्मा जो की चुड़ैल बन चुकी थी। उसके शरीर पर आ गई। यह बात किसी को भी पता नहीं चली और जैसे ही वह इसके शरीर पर आई। यह अपने आप को सजा धजा देख कर बहुत खुशी! के साथ में इजहार करने लगी। सभी लोग कहने लगे कोई दुल्हन बना इतनी खुश कैसे हो सकती है?

कई तो घबराहट के मारे परेशान होने लगती हैं और इसे देखो, यह तो बहुत अधिक खुश लग रही है।लेकिन किसी को पता नहीं था कि इस वक्त उस लड़की के शरीर पर उसकी ही बुआ की चुड़ैल आत्मा आ चुकी थी।आखिरकार फेरों का समय आ गया और अचानक से ही। जब वह फेरों को देखती है तो और भी अधिक खुशी से जल्दी-जल्दी फेरे संपन्न करवाना चाहती है। पंडित जी कहते हैं इतनी जल्दी क्या है आराम आराम से चलो। मुझे मंत्र तो पढ़ लेने दो। फिर वह धीरे-धीरे सातो फेरो को कंप्लीट कर लेती है। किसी को नहीं पता था कि इस समय दो आत्मा है। एक साथ फेरे ले रही हैं उस पुरुष के साथ।

आखिरकार यह शादी संपन्न हुई और उस कन्या की मांग भरी गई। सात फेरों के बाद में। इस प्रकार वह लड़की विदा हुई और पहुंच गई अपने ससुराल को। ससुराल में अपने अच्छे कार्य कलाप और तेजी से कार्य करने के कारण वह जल्दी ही सबकी चहेती बन गई। दिखने में सुंदर थी। वह इसी कारण से सभी की नजरें उन्हीं पर लगी रहती थी, लेकिन इसके बावजूद वह कार्य करने में बहुत ही तीव्र थी। एक बार एक ऐसी विचित्र घटना घटी जिससे परिवार वाले भी आश्चर्य में आ गए थे।हुआ यूं था कि उनके घर में।डल्लप(भैसा गाड़ी) को ले जाने के लिए।भैसे दो जो खरीद कर लाए गए थे। उनको जोड़ करके आगे बढ़ाया जाता था।

वैसे बैलों के मुकाबले यह बहुत अधिक शक्तिशाली होते हैं। और यह भैंसे बहुत ही अधिक शक्तिशाली थे। इनकी शक्ति अत्यधिक थी। शरीर भी बहुत ही ऊर्जावान बड़ा और विशालकाय था।
इनको डल्लप में यानी की भैसा गाड़ी में जोतने के लिए जब जोड़ा जा रहा था अचानक से एक भैंसा। किसी वजह से गुस्से से भर गया। इसकी वजह से उसने दूसरे भैसे पर प्रहार कर दिया।और पहला भैंसा दूसरे से लड़ने लगा।दोनों की लड़ाई को देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। उनकी शक्ति इतनी अधिक थी कि किसी की क्षमता नहीं थी कि दोनों को खींच कर अलग कर दिया जाए।लेकिन तभी अचानक से! वही लड़की जिसकी शादी हुई थी। अचानक से जाकर उसने एक भैसा का नथुना और दूसरे भैंसे का नथुना पकड़ के दोनों को अलग कर दिया। फिर एक को खींचकर जाकर रस्सी से बांध दिया और दूसरे को भी खींच कर दूसरी जगह बांध दिया।

कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा था कि जो कार्य बलवान से बलवान पुरुष नहीं कर सकता था, वह एक स्त्री ने बड़ी ही आसानी के साथ कर दिया है। स्त्री इतनी अधिक शक्तिशाली कैसे हैं? पर लोग यह बात नहीं जानते थे। आखिर क्या था वो रहस्य यह बात लोगों को बाद में पता चलनी थी कि उस पर चुड़ैल का साया है। इस प्रकार सेआखिर जब? दोनों प्रेम संबंध बनाने के लिए। कमरे में गए। तो उनके साथ कुछ ना कुछ अनहोनी होती रही। इसी कारण से उनकी संताने उत्पन्न नहीं हो पा रही थी। इधर घर वालों को रात में अजीब अजीब से दृश्य दिखाई पड़ने लगते। कोई कपड़े उठाकर ले जाता। कोई किसी और के रूप में रात भर टहलता। इस प्रकार के अलग-अलग दृश्य जब घरवालों ने देखने शुरू किए तो वह घबरा गए और उन्होंने तांत्रिक को दिखाया। तांत्रिक ने बताया कि यहां पर चुड़ैल की आत्मा का साया है और यह नई बहु रानी पर आ गया है।

लेकिन इसे मैं हटा नहीं पा रहा हूं। इसके बाद कई हवन यज्ञ और अन्य तरह की प्रयास किए गए, लेकिन उससे कोई लाभ नहीं हुआ। फिर अचानक से एक बार एक साधक महोदय! अपने परिवार वापस आए थे। उन्होंने मां चंडी का हवन किया। उस हवन की शक्ति के कारण। वह चुड़ैल कुछ वर्ष के लिए यानी 2 वर्षों के लिए किसी कारणवश अब अपनी प्रिय लड़की के पास नहीं आ पा रही थी और इसका फायदा यह हुआ कि वह स्त्री गर्भवती हो गई और उसने दो संतानों को जन्म दिया। एक लड़की और एक लड़का लेकिन 2 वर्ष पूरा होने के बाद अचानक से फिर से वह इनके शरीर पर आ गई। और अब की बार उसका रूप भी कई गुना शक्तिशाली था। उस बहुत कोशिश की गई उस चुड़ैल को हटाने की लेकिन अब की बार वह चुड़ैल हटने वाली नहीं थी।

लोगों के कपड़े रात को गायब होने लगे। घर में डर का माहौल पैदा हो गया। आखिरकार एक दिन जब? पति को हवा में उठा कर उस स्त्री ने फेंक दिया तो लोगों की चिंता और भी अधिक बढ़ गई। आखिर इस समस्या से कैसे निकला जाए उस पर कई तरह के तांत्रिकों का प्रयोग और अन्य पूजा-पाठ वगैरह करवाए गए। लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। 1 दिन अचानक से ही उस स्त्री को उल्टियां होने लगी। उल्टी में उसके पेट से कीड़े गिरने लगे। तब उस पर अचानक से वह चुड़ैल आकर बोली, मुझे रोकने का तुम सब ने बहुत प्रयास किया। यह मेरी बच्ची है, मैं इसे लेकर के जाऊंगी।और इसके बाद उस स्त्री की तबीयत रोज खराब रहने लगी। हालत ऐसी हो गई कि रोज उसके कान से और नाक से खून के साथ में कीड़े गिरने लगे।रोज कीड़े का गिरना और हर तरह की दवाई खाकर भी उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ना बड़ी समस्या बन चुकी थी। इस प्रकार से एक दिन अचानक से ही। मुंह से जोर से खून और साथ में कीड़े गिरने लगे। लैट्रिन के रास्ते भी कीड़े गिरने लगे आंखों से और नाक से भी उनके कीड़े बाहर निकलने लगे।

तब उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। इस प्रकार उस स्त्री की मौत हो गई और चुड़ैल आखिर अपने प्रयास में कामयाब रही।सभी यह जानते थे कि अगर उस चुड़ैल ने सात फेरे ना लिए होते तो कोई ना कोई हल इस समस्या का अवश्य निकल जाता।तो यह एक आवश्यक सत्य है कि अगर किसी प्रेतात्मा ने विवाह के दौरान सात फेरे ले लिए तो फिर उसे कोई भी रोक नहीं पाता है।केवल अगर वह स्त्री गुरु मंत्र धारण किए हो तो शायद ही उसकी पहले रक्षा हो और वह चुड़ैल उस पर असर ना पाए अन्यथा किसी साधारण स्त्री की रक्षा कोई तंत्र मंत्र नहीं कर सकता है। यह एक आंखों देखा सत्य है जो अनुभव में आया था। मैं आप लोगों को उनके आखिरी समय और पुरानी फोटोस दिखा रहा हूं। आप लोग जान सकते हैं कि यह देखने में सुंदर रही होंगी। और इन्होंने! बहुत कोशिश की होगी। कि इनकी रक्षा हो जाए लेकिन? इस मासूम शरीर को चुड़ैल ने अपने कब्जे में ले लिया था और आखिरकार इनकी मौत के साथ में ही इनकी कहानी खत्म हुई। यह एक आंखों देखा अनुभव है और इसके अतिरिक्त मैं आपको और कुछ विवरण नहीं दे सकता हूं। आप इन फोटोस के माध्यम से इनके आखिरी समय और? उस दौरान के जब वह शादी होकर आई थी कि फोटो देख रहे हैं।तो यह था एक सच्चा आंखों देखा अनुभव अगर यह वीडियो आपको पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

Exit mobile version