Site icon Dharam Rahasya

जब असली ब्रम्हराक्षस हुआ कैमरे मे कैद सच्चा अनुभव

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज एक ऐसा अनुभव प्राप्त हुआ है जिसमें हम ब्रह्मराक्षस को देख पाएंगे।

क्लिप प्राप्त हुई है जिसमें भेजने वाले का दावा है कि यह ब्रह्मराक्षस की क्लिप है। और इसे सभी लोगों को दिखाया जाना चाहिए तो चलिए पढ़ते हैं। इनके पत्र को और जानते हैं कि ब्रह्मराक्षस से आखिर सामना कैसे हुआ था?

पत्र – नमस्कार गुरु जी और धर्म रहस्य चैनल को देखने वाले सभी दर्शकों को मेरा नमस्कार। मैं अपना नाम और पता सिर्फ अपने दोस्त के कहने पर नहीं बता रहा हूं। और उसी से प्राप्त एक ब्रह्मराक्षस की क्लिप आपको भेज रहा हूं। ताकि आप भी जान सके कि वास्तव में ब्रह्मराक्षस दिखने में कैसे होता है?

गुरुजी बात! तकरीबन 1 साल पहले की है।

मैं अपने गांव अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गया था।

बातों ही बातों में मैंने बहुत सारे रहस्य के बारे में उससे बात की क्योंकि हम लोग टहलते टहलते।

अपनी-अपनी गोपनीय बातें बताते चले जा रहे थे। तभी गांव में एक पेड़ आया। मैंने कहा, चलो उस पेड़ के नीचे बैठकर के सुस्ताते हैं। मैं जो साथ में कुछ चिप्स लेकर गया था उसे खाने का आग्रह उससे किया। मेरा दोस्त मेरी तरफ देखने लगता है और कहता है गलत जगह में हमेशा गलत ही कहोगे। और वह गुस्सा होने लगता है। मैं उससे पूछता हूं। आखिर ऐसी क्या बात है जो तू इतना अधिक नाराज हो गया। मैंने तो सिर्फ यही कहा कि चलो उस बड़े से पेड़ के नीचे बैठकर। कुछ खा पी लेते हैं। तो उसने कहा, क्या तू भूत-प्रेतों में विश्वास करता है? मैंने कहा हां, थोड़ा बहुत जितना हमें टीवी और फिल्मों में देखने को मिलता है और मैं हंसने लगा। उसने कहा, यह मजाक की बात नहीं है। हमारे यहां भूत प्रेतों को एक सच्चाई माना जाता है।

मैंने कहा, यह तो तुम्हारी समस्या है? अब तो मानते हो या नहीं मानते यह तो अलग बातें होती हैं।फिर उसने कहा, तुम शायद नहीं जानते। भूत-प्रेतों में सबसे शक्तिशाली ब्रह्मराक्षस होता है। वह इतना अधिक शक्तिशाली होता है, उससे जीतना लगभग नामुमकिन है।

और वह अवश्य कि व्यक्ति को घायल कर सकता है या फिर जान से भी मार सकता है?

यह बातें मेरी समझ से तो परे हैं अगर तुम इतना कह रहे हो तो यह बताओ कि आखिर इस पेड़ का राज क्या है?

तो उसने कहा।

मेरे ताऊजी इसी जगह ब्रह्मराक्षस से हाथापाई किए थे। और उनके हाथ एक रहस्य भी लगा था। पर उससे पहले मैं तुम्हें बता दूं कि इस स्थान पर खाना पीना मना है। चलो कहीं और चलते हैं और मैं तुमको इस ब्रह्मराक्षस की सारी बात बताता हूं।

तब मैंने कहा चलो ठीक है, तुम अगर कह रहे हो तो मैं इस पेड़ के नीचे कुछ भी नहीं खाता हूं। कहीं और चलते हैं कुछ खाने पीने के लिए।

मैंने सोचा इसका मूड सही हो जाना चाहिए। क्योंकि इसी के भरोसे तो मैं गांव घूम रहा हूं?

वह भी मेरी बातों को समझ रहा था। फिर उसने मुझे एक अच्छे से पेड़ के नीचे बैठा दिया और कहने लगा देख भाई! तू भले ही इन चीजों को ना माने लेकिन यह चीजें वास्तव में होती हैं। और? इनके पीछे सारी दुनिया ऐसे ही पागल नहीं है। लेकिन क्योंकि यह चीज , आंखों से दिखाई नहीं देती हैं। इसीलिए कोई विश्वास भी नहीं कर पाता है। केवल यह महसूस करने वाली चीजें हैं।

तब मैंने कहा कि महसूस होने से कैसे पता लगा पाओगे? कि वह एक सच्चाई है। क्या पता केवल अफवाह ही बढ़ते बढ़ते एक बड़ा रूप ले ले।

फिर उसने कहा, ऐसा कुछ भी नहीं है?

निश्चित रूप से ऐसी बातें होती हैं। भूत प्रेत चुड़ैल डाकिनी यह सारी चीजें दुनिया में मौजूद है। लेकिन जैसे जंगल में शेर रहता है। उस शेर को शहर में रहने वाला व्यक्ति नहीं देख सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उस जगह शेर है ही नहीं। अगर उसे शेर देखना है तो निश्चित रूप से उसे जंगल में जाना पड़ेगा और फिर खोजना भी पड़ेगा और अपनी सुरक्षा भी करनी पड़ेगी। क्योंकि अगर वह दोनों चीजें नहीं करेगा तो हो सकता है शेर से उसका सामना आखरी बार हो।

उसकी बातों में दम था। मैंने कहा चलो ठीक है, तुम्हारी बात को मान लेते हैं। पर यह तो बताओ कि तुम उस पेड़ के बारे में और अपने ताऊ जी के बारे में क्या बता रहे थे?

इस पर उसने कहा ठीक है, मैं तुम्हें उनकी सारी बात बताता हूं।

उसने कहा कि उसके ताऊजी? सिद्धि प्राप्त व्यक्ति थे। उन्होंने बहुत सारी सिद्धियों को करने की कोशिश की थी। और उसी दौरान उन्होंने एक बार! किसी तांत्रिक के कहने पर एक ब्रह्मराक्षस को सिद्ध करने की कोशिश की।

उन्होंने उसकी काफी दिनों तक साधना की। और इस साधना के दौरान! अचानक से एक दिन उनके सामने ब्रह्मराक्षस आ गया।

उस दौरान अचानक से जब उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि शायद ब्रह्मराक्षस आस पास कहीं है। तब उन्होंने अपने नोकिया फोन को खोल कर उसको रिकॉर्ड करने को सोचा। लेकिन दुर्भाग्य से! जैसे ही उन्होंने मोबाइल का वीडियो ऑन किया। वह! आया और उसने अपना पंजा घुमाया।

उस पंजे के असर से उनके हाथ से तुरंत ही मोबाइल! का बटन दब गया और वह पीछे की तरफ खिसक कर गिरे।

इसकी वजह से केवल कुछ क्षणों की ही वीडियो बन पाई।

और इसी कारण से।

ब्रह्मराक्षस भी वहां से गायब हो गया। क्योंकि उस जमाने में नए-नए फोन आए थे और कैमरे भी अच्छे नहीं हुआ करते थे। इस वजह से केवल कुछ क्षणों की ही वीडियो उन्होंने रिकॉर्ड भी की थी। बाद में उन्होंने इसे सब को दिखाया भी था। लेकिन? कहते हैं उन्होंने जिस जिस को वीडियो दिखाई उस उसके साथ बुरा जरूर हुआ।

आज वह दुनिया में नहीं है।

उनकी रहस्यमई तरीके से मौत हो गई थी।

अब इन बातों पर तो कोई विश्वास नहीं करता है पर मेरे पास! वह विडियो क्लिप आज भी मौजूद है।

लेकिन मैं तुमसे एक बात का वादा लेना चाहूंगा। तुम इसे हंसी मजाक में ना लेना और हो सके तो इसके बारे में किसी को भी नहीं बताना। गुरुजी उसके बाद फिर उसने मुझे क्लिप दिखाई।

और मैं जब उसके साथ घूम रहा था तभी मैंने।

उससे वादा किया कि मुझे क्लिप दे दे।

तो मुझे यह सबूत मिल जाएगा कि वास्तव में यह चीजें होती हैं।

उसने बहुत मना किया। फिर भी मैंने जिद में आकर उससे वह ब्रह्मराक्षस की क्लिप ले ली है।

आज मैं वही क्लिप आपको भेज रहा हूं। हालांकि उसने मुझे मना किया था।

और इसी कारण से मैं इसके अलावा अपनी और अपने मित्र की कोई जानकारी नहीं देना चाहता क्योंकि उसने मुझसे इस बात का वादा लिया था।

अब इस क्लिप को देखकर गुरु जी बताएं। क्या यह वास्तव में ब्रह्मराक्षस है?

और चैनल को देखने वाले सभी लोग इस बड़े रहस्य से पर्दा उठाये कि वास्तव में ब्रह्मराक्षस जैसी चीज होती है।

आज मैं वही क्लिप आपको भेज रहा हूं। इसे चैनल के सभी दर्शकों को अवश्य दिखाइए ताकि लोगों को विश्वास बने। ऐसी चीजें होती हैं।

नमस्कार गुरु जी!

संदेश- यहां पर इन्होंने वह क्लिप भेजी है जिसके माध्यम से आप लोग देख पा रहे हैं कि ब्रह्मराक्षस कैसे उसने अचानक से आकर अपना वीडियो बनवा लिया? कहते हैं जब तक खुद ना चाहे तब तक इनका वीडियो या फोटो कोई नहीं खींच सकता, लेकिन उन्होंने इसकी साधना की थी। शायद इसी कारण से उसने अपना स्वरूप इनको दिखाया और उनके कैमरे में कैद भी हो गया।

क्योंकि उस जमाने में कैमरे अच्छी क्वालिटी के नहीं होते थे इसीलिए यह वीडियो! ऐसा है कि काफी कुछ धुंधला सा भी है।

अगर आपको ऐसा लगता है कि यह सब क्या एक असली ब्रह्मराक्षस है तो नीचे कमेंट कर मुझे बताइए? पहली बार हमारे पास एक ऐसा वीडियो आया है जिसमें दूसरी दुनिया की कोई चीज का वास्तव रूप में देखने को मिल रहा है।तो लीजिए इसका बार-बार आनंद!

अब मिलेंगे अगले वीडियो पोस्ट में। आप? मंगलमय हो धन्यवाद!

ब्रम्हराक्षस को देखने के लिए नीचे विडियो देखे –

Exit mobile version