Site icon Dharam Rahasya

मधुमती योगिनी साधना अनुभव भाग 1

मधुमती योगिनी साधना अनुभव भाग 1

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज हम जो अनुभव लेने जा रहे हैं, यह मधुमती योगिनी साधना से संबंधित है। एक साधक जो कि इसकी साधना करते हैं, सिद्धि भी प्राप्त करते हैं और उसके साथ और भी जो बातें घटित होती हैं, इस के संदर्भ में उन्होंने पत्र लिखकर भेजा है। तो इसे? भागों में बांट कर आज मैं आप लोगों के सामने इसे प्रस्तुत कर रहा हूं।

तो चलिए पढ़ते इनके पत्र को और जानते हैं इस साधना के विषय में।

नमस्ते गुरुजी सबसे पहले आपको मेरा चरण स्पर्श। क्योंकि गुरु जी मैं।

बहुत समय से ऐसी तांत्रिक साधना करने के बारे में सोच रहा था जिसे मैं कर पाता। लेकिन योग्य गुरु के अभाव के कारण मैं यह साधनाएं नहीं कर पाया। गुरु जी मैं आपसे गुरु मंत्र के द्वारा पिछले 4 वर्षों से दीक्षित हूं और इस दौरान मैंने पहले गुरु मंत्र का अनुष्ठान पूरा किया और उसके बाद! आपके द्वारा बताई गई मधुमती योगिनी साधना को भी पूरा कंप्लीट किया इतना ही नहीं यह मैंने साधना तीन बार की ताकि। सफलता प्राप्ति में कोई गुंजाइश ना रहे। आपसे अनुरोध है मेरा अनुभव प्रकाशित करें। सभी साधकों को इससे मदद मिलेगी लेकिन कृपया मुझे गोपनीय ही बनाकर रखें ताकि मेरी सिद्धियों या साधनाओ पर कोई प्रभाव ना पड़े। गुरुजी आपसे! सबसे पहले दीक्षा लेने वाले! आपके शिष्यों में मैं सम्मिलित हूं। और गुरु मंत्र का अनुष्ठान पूरा करने के बाद। आपके ही इंस्टामोजो पर उपलब्ध मधुमती योगिनी नाम से एक बहुत ही सुंदर और दुर्लभ साधना को मैंने प्राप्त किया और फिर उसे! आपके? मार्गदर्शन में किया था।

गुरुजी पहली बार जब मैंने इसे किया तो कोई अनुभव नहीं हुआ। लेकिन आपके कथन के अनुसार अगर एक बार में सिद्धि प्राप्त ना हो तो उसे बार-बार प्रयास में लगाए रखना चाहिए और मैंने यह साधना! बार-बार करने की कोशिश की दूसरी बार में कुछ अनुभव हुए लेकिन तब भी मुझे सिद्धि की प्राप्ति नहीं हुई और आखिर तीसरी बार जब मैंने इसे किया तो मुझे विचित्र अनुभव हुए और मैं यहां पर साधना की जानकारी नहीं देना चाहता क्योंकि यह गुरु का अपमान होता है लेकिन अनुभव अवश्य बताऊंगा।

गुरुजी वह साधना के एक-दो दिन पहले जब खत्म होने वाली होती है तब रात के वक्त साधना करने के बाद मैं सो गया। जब मैं सो रहा था अचानक से मैंने एक विचित्र प्रकाश देखा और प्रकाश से मैंने एक बहुत ज्यादा सुंदर स्त्री को बाहर निकलते देखा। कहने लगी। बहुत दिनों से मेहनत कर रहे हो, चलो आज तुम्हारी मेहनत और तुम्हारी परीक्षा ली जाए। यह कहते हुए उसने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे अंदर खींच ली। मैं उस प्रकाश के अंदर चला गया। जब मैंने वहां देखा तो अजीब सी, एक विचित्र जंगल था। मैंने उस जंगल में एक अंग्रेज शिकारी को बंदूक से गोलियां चलाते देखा। एक गोली जाकर एक शेर को लगी जो कि बाघ जैसा दिखाई देता है। वैसा ही था और वह मर जाता है। वह गरीब कुछ लोगों के पास पहुंचता है और कहता है इसकी खाल निकाल कर मेरे पास पहुंचा देना। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे उस जीवन को मैं स्वयं जी रहा हूं। तब उनमें से कईयों ने उस शेर को उठाकर उसका प्रदर्शन किया। यह अंग्रेज अधिकारी बहुत ज्यादा बुरा था। और तब?

मैंने देखा एक लड़का! जो सुंदर था हिमाचल प्रदेश वाली टोपी उसने पहनी थी। मैं इतना कह सकता हूं कि यह हिमाचल प्रदेश ही रहा होगा। क्योंकि मैं हिमाचल से संबंधित हूं। अब मैंने जो उसके आगे देखा, वह लड़का जंगल में एक जगह पहुंचता है।एक ऊंची जगह थी तभी एक बहुत ही खूबसूरत लड़की वहां पर आ जाती है और वह आकर पीछे से उसके आंखों पर अपनी हथेली रख कर पूछती है।

अरे मैं जानता हूं कि तुम ही हो और फिर दोनों गले मिलते हैं। दोनों की बातें होने लगती है। सब लड़की कहती है दीदी की शादी तो हो चुकी है अब मेरी शादी की बारी है। क्यों अपने बाबा से बात नहीं करते जाओ और मुझसे शादी अगर करनी है तो परिवार वालों को तो बताना ही होगा? तब वह लड़का कहता है। यह बताना मेरे बस की बात नहीं है। या बहुत कठिन काम है, परिवार वाले क्या सोचेंगे कैसा बेशर्म लड़का है?

उस लड़की ने कहा, पूरा गांव जानता है कि मैं तेरे पीछे यहां तक आ जाती हूं। और तुझ में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि तू जाकर अपने मां बाप को बोल सके। मेरे पिता! तेजपाल सिंह। इस गांव के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे और पैसे वाले आदमी हैं।

अब तू खुद सोच कि पहले तो तेरे लिए ही रिश्ता लेकर आ रहे थे मेरी दीदी का।

ऐसा नहीं हुआ अपने आप को भाग्यशाली मान कम से कम अब मेरे लिए तो खुद बात कर। पर उस लड़के में जरा सी भी हिम्मत नहीं थी। शायद वह अपने पिता से डरता था।

कि तभी एक फिर सी आवाज सुनाई देती है। उस आवाज से पता चलता है और नगाड़ों की ध्वनि से।

शायद! कोई शादी! का जोड़ा उस रास्ते से गुजर रहा है। तभी वह लड़की कहती है सुनो मुझे तो घर जाना होगा। बाद में तुझ से आकर मिलती हूं और लड़की वहां से चली जाती है। तभी वह लड़का उस शादी वाली डोली को देखने के लिए पहाड़ से नीचे उतर कर आता है।

अभी वह पास पहुंचने ही वाला था कि तभी! वहां पर डाकूओ का हमला हो जाता है। और सभी लोगों को तलवार से जान से मार दिया जाता है उस लड़की को मार कर बेहोश कर दिया जाता है। और वह सब अब अपना मुंह खोल देते हैं। बहुत सारे डाकू! जो कि असल में उस क्षेत्र के ही रहने वाले। कुछ लोग थे। किसी के कहने पर यह काम कर रहे थे। तब वह देखता है कि उन्होंने लड़की को नहीं मारा, बाकी सब को मार दिया था और सारे गहने और जितना भी। दहेज का सामान था, उसे लेकर वह एक ओर जाने लगे। लड़का उनका पीछा करता है। धीरे-धीरे वह एक जंगल में बनी कोठी के पास पहुंचता है। वहां पर एक अंग्रेज बैठा हुआ था। वह इन लोगों को देखकर खुश हो जाता है। और कहता है जितना माल मिला है सब अंदर रख दो लड़की को मेरे बेडरूम में हाथ बांधकर। वही बिस्तर में लिटा दो।

और तुम लोग चुपचाप अपना हिस्सा लेकर निकल जाओ। अंग्रेज बहुत ही ज्यादा खराब आदमी था।

उन लोगों के माध्यम से इस डोली को लूटा था क्योंकि यह एक बड़े आदमी की डोली थी। उसकी लड़की का ब्याह हुआ था।

जरूर लोग आते लेकिन, क्योंकि वहां सिर्फ लाशें ही बिछी थी और सारा सोना चांदी। जो भी दहेज में मिला था और वह लड़की। उस अंग्रेज साहब के घर पहुंच चुकी थी इसलिए किसी को कुछ भी पता नहीं चलने वाला था। यह देखकर? वह लड़का बहुत डर जाता है।

लेकिन तभी वह देखता है कि जहां पर डोली पर हमला हुआ था लड़की का बड़ा भारी मंगलसूत्र वहां पर गिर गया था जो इन लोगों के पास नहीं है लेकिन उस पर खून के छींटे लगे हुए थे। और मंगलसूत्र अपने हाथ में ले लेता है और अपने पास रख कर। चुपचाप।

एक बार फिर से उसी कोठी की तरफ बढ़ता है।

और? जब रात हो जाती है उस लड़की को छुड़ाने के लिए वह सोचता है कि तभी अंग्रेज उस कमरे में पहुंचता है। वह उस लड़की के साथ बलात्कार करता है। और? जब वह! पूरी तरह से उससे संतुष्ट हो जाता है। उसकी गर्दन को अपनी तलवार से काट देता है।

और अपने कुछ साथियों को कहता है जाओ, इसे जंगल में फेंक आओ।

हिंदुस्तानी नई नवेली बहू को जंगल में फेंक दिया जाता है।

तब वह उस लड़की को देखकर बहुत रोता है। और उसके पास पहुंचता है कि तभी अचानक से कुछ लोग उसे देख लेते हैं।

और यह खबर अंग्रेज अधिकारी को दे दी जाती है। अंग्रेज अधिकारी उस लड़के को अपने पास बुलाता है।

और? कहता है कि मैंने सुना तुमने जंगल में किसी लड़की की लाश को देखा है। हम लोग पता लगाएंगे। तब अंग्रेज कहता है क्या तुमने और भी कुछ देखा है? लड़का डरते हुए कहता है नहीं महाराज मैंने इसके अलावा और कुछ नहीं देखा। लड़का यह बात जानता था। अगर उसने कुछ भी बोला तो वह भी इसी प्रकार मारा जाएगा।

लेकिन कहते हैं ना गलती हो ही जाती है। अंग्रेज ने सबको चाय पर बुलाया था और उस लड़के को भी। लड़का जब चाय पीता है और अपना गिलास रखता है तो उस गिलास पर खून के कुछ निशान उसकी उंगलियों द्वारा लग जाते हैं। उसकी उंगलियों पर खून था। यह देखकर अंग्रेज चौकन्ना हो जाता है।

और?

वह कहता है इस लड़के के कपड़े चेक करो और जैसे ही लोग उसके कपड़े चेक करते हैं उसके अंदर से मंगलसूत्र दिखाई पड़ता है। लड़का घबराता है और तेजी से वहां से भागने लगता है। अंग्रेज तुरंत अपनी बंदूक उठाता है और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगता है। उसकी गोलियों से बचने के लिए वह छिपकली जैसे रेंगते हुए बहुत तेजी से नीचे उतरने लगता है। गोलियां उसके ऊपर से गुजर जा रही थी। लेकिन उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ पा रही थी इस प्रकार बहुत तेजी से वह।

बहने वाली नदी के पास पहुंच जाता है। अंग्रेज अपने साथियों के साथ उसकी खोज में निकल पड़ता है। अंग्रेज ने यह खबर फैला दी कि इसी लड़के ने गांव की उस डोली पर हमला करके उस लड़की के साथ गलत किया है। अब वह मंगलसूत्र अपने पास रख कर भागता हुआ नदी के पास पहुंचता है।

नदी के दोनों तरफ अंग्रेज और गांव वाले इकट्ठा हो जाते हैं। बचने का कोई मार्ग लड़के को समझ में नहीं आ रहा होता। लेकिन एक जगह उसे मिट्टी की दलदल नजर आती है। तब वह मिट्टी की दलदल में खुद को सराबोर कर लेता है ताकि वह मिट्टी जैसा ही हो जाए और दिखाई ना पड़े लोग वहां से गुजरते हैं और क्योंकि उसने अपने आप को बुरी तरह मिट्टी में सान लिया था। इसलिए अब उसका दिखाई पढ़ना संभव नहीं था क्योंकि रात हो रही थी। इधर लड़की को पता चलता है तो वह घबरा जाती है। उसे यकीन है कि वह तो ऐसा कुछ भी नहीं कर सकता। फिर? ऐसा क्या हुआ जब वह उसे छोड़ कर गई थी? वह रात को जंगल में उसे ढूंढती है पर वह दिखाई नहीं पड़ता।

भागकर एक ओर जा रहा था। कि तभी एक मकान उसे बना हुआ झोपड़ी का दिखाई पड़ता है। वहां पर पहुंचकर दरवाजा खोलता है। घर के अंदर कोई नहीं था इसलिए वह छुपकर अंदर बैठ जाता है। कि तभी एक अद्भुत बात घटित होती है।

वह देखता है कि उसकी नजर तो अंदर गई ही नहीं। एक अत्यंत ही सुंदर लड़की सामने सो रही है। अचानक से उसकी नजर इस पर पड़ती है और वह एकदम से उठ जाती है और कहती है तुम कौन हो और यहां मेरे घर में कैसे आ गए? तुम कौन हो? तब वह कहता है मेरी जान खतरे में है मुझे बचा लो। तब वह हंसते हुए कहती हैं। तुम तो पूरे मिट्टी में सने हुए हो?

आओ! मैं तुम्हें नहला देती हूं। और वह आकर पास में। बिल्कुल शांत भाव से बिना डरे हुए इसके ऊपर बाल्टी से पानी निकालकर डालने लगती है। और इस दौरान? अचानक से उसका पैर फिसल जाता है और वह भी गीली हो जाती है।

इस बात से सकपकाते हुए वह व्यक्ति। उसे बचाने के लिए जब उसे गले लगा कर पकड़ता है तब वह मुस्कुराते हुए कहती है कि आप तो बिल्कुल बेशर्म हो। लड़की को ऐसे नहीं पकड़ते और हंसने लगती है। तब वह जाकर एक कोने बैठ जाती है। उसके कपड़े भी गीले हो चुके थे। तब वह केवल! अपने कपड़ों को उतारकर ब्लाउज में सामने आग जला कर बैठ जाती है। यह देखकर ….

वह व्यक्ति।

घबरा जाता है क्योंकि ऐसी अवस्था में किसी लड़की को सामने बैठे हुए देखना उसके अंदर कामुकता के भाव जगा रहा था, लेकिन उसे तो अपने प्राणों की रक्षा करनी थी।

तब लड़की कहती है कि आपको? अगर! खुद को बचाना है तो मेरी एक बात माननी होगी। तो वह कहता है क्या? वह कहती है आपको मुझसे शादी करनी होगी।

तब वह कहता है यह तो गलत बात है। आप मुझसे शादी क्यों करना चाहती है तब वह कहती है कि इसका एक रहस्य है। लेकिन अगर आपको अपने आप को बचाना है तो मुझसे आपको शादी करनी ही होगी। वह कहता है नहीं, मैं नहीं करूंगा कि तभी दरवाजे के बाहर। अंग्रेज और उसके लोग दरवाजा खटखटाने लगते हैं। एक बार फिर से पूछती है बताओ क्या तुम मुझसे शादी करोगे या फिर अपने आप को अंग्रेज के हवाले करोगे। यह सुनकर वह व्यक्ति घबरा जाता है। आगे क्या हुआ हम लोग जानेंगे अगले भाग में। अगर आज का अनुभव आपको पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

मधुमती योगिनी साधना अनुभव भाग 2

https://youtu.be/LDhtWCHFJzg
Exit mobile version