Site icon Dharam Rahasya

राज मोहिनी जड़ी अप्सरा साधना

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज मैं आपके लिए एक ऐसी साधना लेकर उपस्थित हुआ हूं जो अपने मोहन और वशीकरण में संसार की सबसे बड़ी सात्विक शक्ति है।

इनकी साधना अप्सरा रूप में करने पर यह व्यक्ति को महा प्रबल वशीकरण शक्ति से संपन्न बना देती है। मैं बात कर रहा हूं। मोहिनी अवतार लिए भगवान विष्णु की शक्ति मोहिनी अप्सरा के बारे में। यह अप्सरा कौन थी, इन की कथा क्या है और इनकी साधना कैसे की जाए। इसके विषय में मैं आज आप लोगों को बताऊंगा।

इनकी साधना की विधि आपको मेरे इंस्टामोजो अकाउंट से मिल जाएगी। वहां से आप इन्हें खरीद सकते हैं और अपने लिए सिद्धि रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

कहते हैं समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को देखकर। दैत्य उसे एक दूसरे के हाथों से छीनने लगे थे। और देवता उनके पीछे भाग रहे थे। इसी समय एक मनोरम स्त्री उनके बीच आकर खड़ी हो गई। उस अति सुंदर स्त्री को और उसके सौंदर्य को देखकर सभी मोहित हो। ऐसे सुनने खड़े हो गए। जैसे उन पर महा वशीकरण कर दिया गया हो वह सभी अपना झगड़ा भूल कर उस स्त्री के पीछे पीछे दौड़ने लगे। उन सभी राक्षसों और दैत्यों ने देवी से पूछा, तुम कौन हो कहां से आई हो? क्या करना चाहती हो, देवी को देख कर दैत्यों के बीच खलबली मच गई थी?

दैत्य कहने लगे थे। अब तक देवता दैत्य गंधर्व सिद्ध चारण लोकपाल ने तुम्हें स्पर्श तक नहीं किया होगा। अवश्य विधाता ने तुम्हें संपूर्ण इंद्रियों और मन से सोच कर बनाया और भेजा होगा। हमारा झगड़ा मिटा दो। और हम में से किसी को प्राप्त हो जाओ। हम लोग अब अमृत के लिए नहीं लड़ना चाहते। वास्तव में भगवान विष्णु योग माया शक्ति संयुक्त होकर। मोहिनी अवतार धारण किए थे और दैत्यों के पास चले गए थे। योग माया की शक्ति कहते हैं तीनों लोकों में, सबसे बड़ी शक्ति है। जिसे बस में नहीं किया जा सकता उसे भी योग माया शक्ति अपने वश में कर सकती हैं। इन्हें ही आदिशक्ति कहा जाता है क्योंकि प्रार्थना पर तीनों लोगों को मोहित करने में समर्थ मोहिनी देवी ने दैत्यों से हंसकर कहा। मैं माया हूं। आप महर्षि कश्यप की संताने हैं?

क्या आप मुझ पर विश्वास कर सकेंगे? दैत्यों ने तुरंत ही उनकी बात को स्वीकार कर कहना शुरू कर दिया। आप जो कहेंगे हमारे लिए जो भी उचित होगा हम आप पर विश्वास करते हैं।

फिर मोहिनी देवी ने कहा, मैं सभी को अमृत पान करवाऊंगी लेकिन समस्त देवता और दैत्य स्नान कर पंक्ति में बैठे।

मोहिनी देवी अमृत कलश हाथ में लेकर आए और वह बहुत ही सुंदर लग रही हैं। तीनों लोक उनके उस सौंदर्य और वशीकरण के आगे मोहित हो रहे थे। उनकी आंखें नशीली थी।

उनकी स्तन और उनकी जांघे अत्यधिक सुंदर थी। उनके नूपुर की झंकार से सभी मोहित हो रहे थे। उनके कानों में बहुत ही सुंदर कुंडल पड़े थे। उनकी नाक का फूल और मुखारविंद बहुत ही अधिक सुंदर थे।

इस अवतार में भगवान विष्णु ने सभी व्यक्तियों के साथ छल किया और दैत्यों की जगह! देवताओं को अमृत पान करवा दिया था।

कहते हैं इनके इस मधुर और उत्तम रूप को देखकर समस्त जगत मोहित हो गया था। वह केवल इन्हें ही देखा जा रहा था।

एकाएक जब भगवान शिव को इस बात का पता चला तो वह एक सुंदर! उपवन में पहुंच गए। वहां उन्होंने बड़े ही सुंदर परिधान पहने एक स्त्री को क्रीड़ा करते हुए देखा। उन देवी ने लज्जा भाव से मुस्कुराकर शिव की ओर देखा। बस फिर क्या था। कामदेव को भी भस्म कर देने वाले भगवान शिव भी अब उसे सुंदरी के रूप को निहारने लगे। उनका मन उनके हाथ से फिसल चुका था। वह इतने अधिक भावातुर हो गए कि उन्हें अपने आप की सुध बुध ना रही। भगवान शंकर मोहिनी देवी पर पूरी तरह मोहित हो चुके थे।

वह मोहिनी की ओर आकर्षित होकर भागे। पूरी तरह से विवेक शून्य हो चुके थे। अपने वेरी कामदेव से पूरी तरह परास्त होकर महादेव जी विष्णु की माया स्वरूपा मोहिनी शक्ति जोकि आदिशक्ति योगमाया का ही स्वरूप थी के पीछे पीछे दौड़ने लगे। पार्वती जी का! ध्यान त्याग कर अब वह मोहिनी के पीछे लग लिए। उन्होंने उन्मत्त होकर मोहिनी के केस पकड़ लिए मोहिनी अपने केस को छुड़वा कर वहां से चल दी। कहते हैं भगवान शिव भी उसके पीछे पीछे दौड़ने लगे। उस समय पृथ्वी पर्वत जहां जहां गए, वहां वहां शिवलिंग और सुवर्ण की खाने बन गई। और जहां जहां उस महा मोहिनी अप्सरा की कदम पड़े वहां विशेष प्रकार की एक जड़ी बूटी पैदा हुई और ऐसी जड़ी बूटी की साधना से हम मोहिनी देवी को सिद्ध कर सकते हैं। ऐसा विवरण हमें पौराणिक ग्रंथों से प्राप्त होता है। फिर भगवान!

विष्णु ने जब भगवान शिव को मोहिनी स्वरूप में गले लगाया और अपने वास्तविक रूप को धारण किया तब भगवान समझ पाए कि योग माया की शक्ति के कारण उन्होंने अपने। समस्त! ज्ञान को त्याग दिया था। महा मोहिनी की मोहिनी शक्ति के आगे वह भी परास्त हो गए थे। तब भगवान शिव ने यह सब माया जानकर। भगवान विष्णु को प्रेम से गले लगाया और उनके इस कार्य के लिए उनकी बधाई दी। इस प्रकार! उस महान! रहस्य के कारण मोहिनी शक्ति का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इन्हीं मोहिनी अप्सरा की साधना करके व्यक्ति किसी को भी वशीक्रत कर सकता है। जब स्वयं भगवान शिव नहीं बच सके तो कोई भी पुरुष स्त्री यह जीव इनकी वशीकरण से नहीं बच सकता है। इनकी साधना कर व्यक्ति आराम से। वहां वशीकरण सिद्धि को प्राप्त कर सकता है। और इन के साक्षात दर्शन से अपने जीवन में। सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण कर सकता है। इनकी साधना में एक विशेष प्रकार की जड़ी बूटी का इस्तेमाल किया जाता है और उसी स्वरूप में देवी मोहिनी की साधना की जाती है। इसके लिए आपके पास रुद्राक्ष की माला पीले वस्त्र पीला आसन होना आवश्यक है और मोहिनी देवी की शक्ति आपके। साथ जुड़कर आपको एक विशेष तरह का शक्तिशाली और बड़ा तांत्रिक बना सकती हैं। आपके लिए किसी को भी वश में करना एक साधारण सी बात होगी। कहते हैं इनका वशीकरण, पुरुष स्त्री और सभी प्रकार की शक्तियों पर किया जा सकता है। लेकिन गलत कार्य छल, कपट के कार्य और स्त्री गमन के कार्य ना करें। कारोबार में उन्नति शादी में हो रहे विलंब मनपसंद जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। सामूहिक सम्मेलन वाद-विवाद या जहां भी? आपको सामने वालों को। वशीकरण करना हो वहां पर भी इसका प्रयोग है। आराम से आप कर सकते हैं। जिन लोगों को इंटरव्यू देना होता है वह भी इनके मंत्र और। विशेष औषधि जड़ी के सहारे आप वहां पर अपनी।

शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सभी को वशीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आकस्मिक मृत्यु से मरी हुई आत्माओं की मुक्ति भी आप करवा सकते हैं। किसी को मानसिक बीमारी है, उसे भी ठीक किया जा सकता है। सम्मोहन कारी तिलक भी बनाया जा सकता है और? केवल मुस्कुराने मात्र से किसी को भी अपने वशीकरण में आप ले सकते हैं। इस प्रकार आप समझ चुके होंगे। इनकी साधना कितनी अधिक प्रभावशाली है और बड़ी ही सहजता से इसे किया जा सकता है। कोई भी स्त्री-पुरुष इस साधना को कर सकता है। यह एक सात्विक साधना है। इसका लिंक मैंने अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे दिया है। वहां क्लिक करके आप इंस्टामोजो अकाउंट में जाकर इसे खरीद कर डाउनलोड कर अपने पास रख सकते हैं और इसकी साधना कर सकते हैं। वैसे इनकी साधना के लिए सबसे उत्तम दिवस मोहिनी एकादशी का होता है, लेकिन आप किसी भी एकादशी से इनकी साधना को शुरू कर सकते हैं।

अगर आज की जानकारी और कथा आपको पसंद आई है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

राज मोहिनी जड़ी अप्सरा साधना लिंक यहाँ क्लिक करे 

Exit mobile version