Site icon Dharam Rahasya

राष्ट्रीय राजमार्ग 33 की गोरी चुड़ैल

राष्ट्रीय राजमार्ग 33 की गोरी चुड़ैल

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज जो अनुभव हमें प्राप्त हुआ है, यह एक खतरनाक मार्ग से संबंधित है और यह मार्ग कितना खतरनाक है कि यहां पर एक चुड़ैल का साया जो कि गोरे रंग की एक स्त्री है, घूमती रहती है और लोगों से लिफ्ट मांगती और ऐसे ही अन्य प्रकार के अनुभव पैदा करती है जिससे। किसी भी चालक या ड्राइवर की मृत्यु और उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है तो चलिए पढ़ते हैं इस अनुभव पत्र को और जानते हैं इस विशेष अनुभव के विषय में।

नमस्ते गुरुजी आपके अनुभव में धर्म रहस्य चैनल पर सुनता रहता हूं। यह अनुभव मेरे एक रिश्तेदार का है। कृपया मेरा नाम पता और सारी बातें गोपनीय रखे केवल इस अनुभव को अवश्य प्रकाशित कीजिए ताकि यह बात लोगों तक पहुंचे और लोग सावधान बरतें। गुरुजी! मेरे परिवार के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 जिसे कि हम लोग भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग कहते हैं, यह बिहार में अरवल से पश्चिम बंगाल में फरक्का तक जाता है। इसी में एक विशेष स्थान है जिसे तैमारा घाटी के नाम से जानते हैं। यह एक ऐसी खतरनाक जगह है जहां पर बहुत सारी भूतिया घटनाएं घटित होती रहती हैं। अब गुरु जी मैं आपको इस जगह के अनुभव के विषय में बताना चाहता हूं जो कि बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। मेरी ही रिश्तेदार यहां से हो करके एक बार गुजर रहे थे। इसे हम रांची जमशेदपुर राजमार्ग कहते हैं। वह रांची की ओर जा रहे थे और तब उनके साथ जो एक विशेष घटना घटी उसी को बताना चाहता हूं। असल में रांची में हमारे रिश्तेदारों की एक शादी थी। वह मेरे दूर के रिश्तेदार लगते हैं।

इसलिए मेरा उस जगह जाने से कोई संपर्क नहीं था, लेकिन जिन लोगों की बात मैं कह रहा हूं। वह मेरे रिश्तेदार हैं और उनका पूरा परिवार अपनी कार से इस मार्ग से जाने का निर्णय ले चुका था। गुरु जी शादी 2 दिन बाद थी इसलिए 2 दिन पहले ही रांची के लिए सारे लोग परिवार के सारे सदस्य निकल पड़े। लेकिन कहते हैं ना, अगर जीवन को खतरा हो तो ईश्वर किसी ना किसी रूप में कोई ना कोई सहायता या संकेत आवश्य भेजता है। लेकिन समझने वाले ही इन बातों को समझ सकते हैं। गुरु जी उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब? हमारे यहां से निकलते हैं तो हमारे यहां की एक प्रथा है। कि हम लोग? किसी भी? जब शुभ मार्ग या काम के लिए निकलते हैं तो सामने जहां पर भी जाना होता है वहां पर गाड़ी के नीचे नींबू रखकर आगे बढ़ते हैं? हमारे परिवार में ऐसी परंपरा बहुत समय से चली आ रही है। लेकिन उस दिन जो हुआ। वह जो मुझे अपने रिश्तेदारों के माध्यम से पता चला वही आपको बता रहा हूं। उन्होंने जब गाड़ी बाहर निकाली और उसके नीचे नींबू रखा तो नींबू एकदम से फिसल गया और वह जाकर सामने एक बिल्ली की आंख में लगा। बिल्ली की आंख से खून आने लगा। बिल्ली! एकदम से गिर गई। और गाड़ी के नीचे आते-आते बची।

तभी वहां से एक अघोरी टाइप का साधु गुजर रहा था। उसने जब यह चीजें देखी तो बोलने लगा। आप लोग जहां जा रहे हो जरूर वहां बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए मेरी मानिए आज मत जाइए। तब परिवार के सदस्य में सबसे बड़े वहां गए पर उन्होंने कहा, वह तो हमारे ही रिश्तेदार के यहां शादी है। ऐसे में हम लोग वहां क्यों नहीं जाएंगे? तो अघोरी कहने लगा, देखा नहीं। तुमने उस बिल्ली की आंख फूट गई है और वह मरते-मरते बची है। इसलिए आप लोग मत जाइए तो? उन्होंने जो परिवार के सबसे बड़े बुजुर्ग हैं। उन्होंने उस अघोरी को कुछ पैसे दिए और कहा ऐसा नहीं है। आप यहां से जाइए और बाकी लोगों को भी मत डराइए। तब अघोरी ने उसके पास! एक रुद्राक्ष रखा था। उसने कहा, इस रुद्राक्ष को अपनी गाड़ी के आगे रख लीजिए। आपने मुझे भोजन के लिए पैसे दिए हैं। मैं आपकी इतनी तो मदद कर ही सकता हूं। क्योंकि मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि आप के परिवार पर कोई बड़ा खतरा आने वाला है।

ऐसा कीजिए जो भी गाड़ी चलाएं वह सावधानी बरतें। तो मेरे रिश्तेदार क्योंकि अधिकतर? वही गाड़ी चलाते थे। उन्होंने उनकी बात मान ली और ड्राइवर को बुला लिया। ड्राइवर अब गाड़ी चलाने के लिए तैयार था। लगभग शाम होते ही। उस जगह के लिए परिवार के सारे सदस्य निकल पड़े।

राष्ट्रीय राजमार्ग 33 रांची, जमशेदपुर राजमार्ग। ऐसा राजमार्ग है जो। ऐसी दुर्घटनाओं के लिए अभी कुछ समय पहले से ही प्रसिद्ध हुआ था।

लोगों का ऐसा कहना है कि एक गोरी महिला इस सड़क के बीच में आ जाती है और ड्राइवर को विचलित कर देती है।

इसलिए इस जगह पर बहुत ही सावधानी पूर्वक चलना चाहिए। तो जैसे तैसे रात के लगभग 12:00 बजे का समय रहा होगा गाड़ी! इस राजमार्ग हाईवे से होकर गुजर रही थी। कि तभी अचानक से वही एक गोरी महिला। जो कि सफेद वस्त्रों में थी। रोड के बीच में दिखाई पड़ी जो काफी दूरी से ही दिखाई पड़ रही थी। परिवार के सारे सदस्यों ने उसे देखा।

ड्राइवर ने उसे देखकर पहले ही ब्रेक लगाना शुरू कर दिया। लेकिन अचरज की बात यह थी कि गाड़ी का ब्रेक उस वक्त लगा ही नहीं। ड्राइवर चिल्लाकर बोला।

यह क्या हो रहा है, मैं ब्रेक मार रहा हूं पर गाड़ी का ब्रेक नहीं लग रहा है। इतने में धीरे-धीरे गाड़ी वहां तक पहुंच ही गई जहां पर वह गोरी खतरनाक भूतिया चुड़ैल दिखाई पड़ रही थी। वह बिल्कुल गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई। अचानक से ब्रेक लग गया।

तभी। वहां हाथ देकर लिफ्ट मांगने लगी। परिवार के सारे सदस्यों ने उसे देखा। लेकिन सब ने कहा, इसे बीच रोड में लिफ्ट मांगने की जरूरत क्यों पड़ी है? लगता है यह कोई आत्मा है। इसलिए ड्राइवर को कहा चुपचाप यहां से गाड़ी आगे बढ़ा लो।

लेकिन ड्राइवर को कुछ समझ में नहीं आया। वह धीरे-धीरे आगे गाड़ी बढ़ा रहा था, लेकिन गाड़ी का ब्रेक बार-बार फेल हो जाता। फिर उसने आपने एक्सीलेटर पर जोर से पैर दबाया। कि तभी वहां ड्राइवर की तरफ ही खिड़की में आकर बाहर से वह उसकी खिड़की पर खटखटाने लगी।

यह देखकर ड्राइवर और ज्यादा घबरा गया। क्योंकि उसका पैर एक्सीलेटर पर था इसलिए! वह गाड़ी अब इतनी तेजी से एक और लहराई कि किनारे के एक डिवाइडर से टकरा गई। ड्राइवर खिड़की तोड़कर बाहर आकर गिरा।

और उस ड्राइवर की मृत्यु हो गई। गाड़ी भी वहां पर पलट गई। लगभग तीसरे दिन सभी को होश आया। हॉस्पिटल में सारे लोग वहां इकट्ठा थे। लेकिन सबसे अच्छी बात यह रही उस ड्राइवर को छोड़कर किसी को बहुत ज्यादा चोट नहीं आई थी।

ड्राइवर की मृत्यु हो गई लेकिन परिवार के सारे लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे और इसकी वजह बना। वही रुद्राक्ष जो कि उछलकर पीछे आ गिरा था। और सारे लोग उस! व्यक्ति के पास ही रहे जिसके हाथ में वह रुद्राक्ष आया था यानी मेरे वह रिश्तेदार। सब ने एक दूसरे को पकड़ रखा था जब गाड़ी गिरी। इसलिए यह मानते हैं कि उस अघोरी के रूप में कोई दिव्य शक्ति ही थी जिसने रुद्राक्ष दिया था। वह रुद्राक्ष आज भी वह घर में रख कर पूजते हैं। क्योंकि उसी रुद्राक्ष की वजह से उस गोरी चुड़ैल से उनकी रक्षा हो पाई थी। यह स्थान बहुत ही खतरनाक है।

दुर्घटना की जोखिम की वजह से ही अब इन स्थानों पर लोगों ने मंदिरों का निर्माण करवा दिया है क्योंकि यहां पर इस स्त्री की वजह से बहुत सारी दुर्घटनाएं घट चुकी है।

तैमारा घाटी किलर जोन के रूप में पहचानी जाती थी। इस घाटी में प्रवेश करने से पहले बुंडू में सड़क की बाईं तरफ देवी काली और हनुमान जी का छोटा सा मंदिर है। इस राजमार्ग से! गुजरने वाली हर एक गाड़ी के चालक यहां रुक कर चढ़ावा चढ़ाते हैं और यह भी एक विशेष बात है कि यहां चढ़ावा चढ़ाने के बाद। उस गाड़ी के साथ कोई भी दुर्घटना नहीं घटी।

यह एक अत्यधिक रहस्यमई बात है।

तो इस इस स्थान को अगर आप कभी जाएं तो अवश्य ही माता काली और हनुमान जी के दर्शन करके उनका रक्षा आशीर्वाद प्राप्त करके आगे बढ़े। गुरु जी यह सत्य घटना अगर आपको पसंद आई हो तो अवश्य इस पर वीडियो बनाएं आपका धन्यवाद!

सन्देश- तो देखिए इन्होंने यहां पर इस राजमार्ग! मैं जो घटनाएं घट रही हैं और जो चुड़ैल इस क्षेत्र में भटकती हुई आत्मा के रूप में स्थापित है और लोगों की जान लेती है। उससे बचने का अच्छा विकल्प भी बताया है। तो अवश्य ही कभी भी ऐसी खतरनाक राजमार्ग जगहों या? बुरी शक्तियों से बचाव के लिए या तो आप गुरु मंत्र के साधक हो। या अपनी देवी देवता का नाम लेकर ही कोई यात्रा प्रारंभ करनी चाहिए और अपनी यात्रा में उन्हें ही अपना जीवन समर्पित करना चाहिए ताकि ऐसी कोई बुरी दुर्घटना कभी ना घटित हो। अगर आज का वीडियो आप लोगों को पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

Exit mobile version