Site icon Dharam Rahasya

शक्तिशाली स्त्री बेताल साधना

शक्तिशाली स्त्री बेताल साधना

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज हम एक विशेष तरह की गोपनीय साधना के विषय में ज्ञान प्राप्त करेंगे और यह साधना है एक शक्तिशाली स्त्री बेताल साधना । पुरुष बेताल के बारे में लोग जानते हैं। लेकिन स्त्री बेताल पुरुष बेताल की तुलना में कई गुना अधिक शक्तिशाली मानी जाती है क्योंकि यह हर प्रकार की तांत्रिक सिद्धियों को प्रदान करने में सक्षम है। यह विभिन्न प्रकार की जो तांत्रिक क्रियाएं हैं, उनको भी सिखा देती है। इसीलिए यह एक अलग ही तरह की शक्तिशाली शक्ति होती है। लेकिन सबसे पहले यह आवश्यक है कि साधक निडर हो और उसके अंदर आत्म बल भी पूरा हो क्योंकि ऐसी शक्तियां अगर नाराज हो जाए तो प्राण हरण भी कर सकती हैं। यह एक खतरनाक साधना है, लेकिन हर प्रकार की इच्छा को पूर्ण करने की शक्ति ऐसी शक्तियां रखती है। तो इस साधना को करने के लिए क्या विधान है और इसे कैसे किया जाता है। इसके विषय में जानते हैं। सबसे पहले साधक इस शक्ति का मंत्र और माला और यंत्र लेकर काले वस्त्र पर तांबे के बर्तन में रखकर उसका स्नान कराये उसको पोछ्कर करके उसी पात्र में रखे तो सिंदूर और चावल का पूजन करें उसके बाद। अब साधना के लिए किसी भी शुक्रवार को इस साधना को शुरू कर सकता है। रोज उसे 44 दिन तक यह साधना करते रहना है और इस साधना में अगर कोई स्त्री इसे करती है तो मासिक धर्म में भी कर सकते हैं क्योंकि इन चीजों से इन शक्तियों के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है क्योंकि एक स्त्री शक्ति की ही साधना है।

कटे 40 दिन के बाद वेताल दर्शन देती है और उस से डरे बिना जो कुछ भी मांगना है, आप मांग सकते हैं और वह आपको पहले तो डराएगी। विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देगी विभिन्न प्रकार से आपकी साधना भंग करने की कोशिश करें कि पुरुष इस साधना में अपने ब्रह्मचर्य रक्षा क्रोध रखता और अपने आप पर पूर्ण नियंत्रण रखना जरूर कर ले। स्त्री साधिकाओं के लिए भी यही चीजें लेकिन जैसे कि मैंने कहा कि स्त्री शादी का मासिक धर्म अगर आ जाता है तो भी साधना करती रह सकती है। इससे साधना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। दूसरी बात साधना के लिए आप शुद्ध घी का दीपक लोबान जलाएं और चमेली के ही पुष्प और फल इत्यादि को आप अर्पित करते हुए बेताल को प्रसन्न करने के लिए उसके आगे भोजन के साथ-साथ एक मीठा भी अर्पित करें। इससे बहुत जल्दी प्रसन्न होता है। साधना करने से पहले आवश्यक बात है कि अपने चारों तरफ एक सुरक्षा घेरा और कवच अवश्य बना ले और जब तक आप की साधना पूरी ना हो जाए। इस सुरक्षा चक्र ज्ञान धीरे से बाहर ना निकले।

साधना काल में गलत कार्य करना, झूठ बोलना, मांस मदिरा का सेवन करना। यह सब! वर्जित माना जाता है। इसके अलावा सुगंधित फूलों के रस में पानी में डाल कर के ही उससे स्नान करना चाहिए और फिर साधना में बैठना चाहिए। अपनी सुरक्षा के लिए मंत्र को उच्चारित करके अपनी चारों तरफ रक्षा घेरा खींच लेना चाहिए और मंत्र को अगर पहले सिद्ध नहीं किया है। इस मंत्र को सिद्ध करने या फिर कोई भी अच्छा सुरक्षा कवच वाला मंत्र इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर मैं आपको एक मंत्र बता रहा हूं।

ओम गुरूजी को आदेश गुरूजी को प्रणाम,धरती माता धरती पिता धरती धरे ना धीरबाजे श्रींगी बाजे तुरतुरि आया गोरखनाथमीन का पुत् मुंज का छडा लोहे का कड़ा हमारी पीठ पीछेयति हनुमंत खड़ा शब्द सांचा पिंड काचास्फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।।

इसे जो सुरक्षा मंत्र है, इसको आपसे माल कर सकते हैं और सिद्धि की विधि यही रहती है जो अन्य साधनों में होती है कि आप ग्रहण काल में इस मंत्र को सिद्ध करनी है और फिर इस तरह की साधना को करें। रात्रि के समय आपको यह साधना करनी है और इसके लिए आप लगभग अर्धरात्रि में जैसा बताया उस प्रकार स्नान करके सूखी काली धोती। कपड़े पहन कर जो कि काले वस्त्र हो। स्त्री साधिका करें या पुरुष करें। दक्षिण की ओर मुंह करके शांत और सौम्य बनकर मन को स्थिर करके एक काजल से गोला बनाएं। उसमें बेताल यंत्र को स्थापित करें ॥

और उसके पीछे भगवान शिव का चित्र लगाकर दोनों हाथ जोड़कर बेताल का ध्यान करें। इसको करने के बाद माला को एक प्रकार से जाप करें। अगर आपको साधना काल में आवाज या धमक सुनाई दे तो भ्रमित ना हो अब। जब साधना आप संपूर्ण कर ले तो आप गुपचुप तरीके से पूर्णता निर्वस्त्र होकर सामग्री को यानि यंत्र माला को नदी में प्रवाहित कर दें और भगवान शिव के मूर्ति या चित्र को अपने घर में रख सकते हैं। इस प्रकार से आप इसकी साधना कर सकते हैं और आपको 44 दिन सिद्धि प्राप्त हो जाती है। यह बहुत शक्तिशाली बेताल होती है और यह अन्य बेतालो से कई गुना ज्यादा पावरफुल मानी जाती है। इसके जो साधारण लाभ है वह इस प्रकार से है। बेताल की सिद्ध हो जाने के बाद बेताल आपके पास अदृश्य रूप में सदैव रहता है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से आपकी रक्षा करता है और जिसकी रक्षा आप करवाना चाहते हैं, उनकी भी रक्षा होती है। कठिन से कठिन कार्य को यह क्षण भर में पूरा करके वापस भी आ जाता है। बेताल स्त्री को सिद्ध करने के बाद वह व्यक्ति हजारों इंसानों के समान कार्य करने वाला बन जाता है। यानी इतना बल उसमें आ जाता है।

जब भी बेताल स्त्री को बुलाना हो 11 बार उसके मंत्र का उच्चारण करें तो अदृश्य रूप में वह आपके सामने आ जाएगी और उसके कार्य करने की आज्ञा प्रदान करें। उसका भोग दे और हमेशा की तरह जब भी साधना करें तो शक्ति से वचन अवश्य ले लें। किस तरह की होती है दिखने में और कैसा इसका स्वरूप है। इसके बारे में भी जान लेते हैं। कहते हैं स्त्री बेताल पुरुष बेताल की तुलना में कई गुना ज्यादा शक्तिशाली होती है।

जब यह आती है तो उसके चारों ओर से सड़े हुए अंडे जैसी गंध भी आती है। कहते हैं कि किसी का भी अनिष्ट बड़ी आसानी से कर सकती है। इसलिए साधक क्रोध ना करें। अपने क्रोध पर सदैव नियंत्रण रखें। मंत्र का प्रयोग कर जब इसकी पूर्ण और साक्षात सिद्धि हो जाती है तो यह किसी को भी अदृश्य कर सकती है। यानी जिस पर भी आप प्रयोग करेंगे उसको यह गायब करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा सिद्ध हो जाने पर यह आपको पुराने कब्रिस्तानों शमशानों इत्यादि में ले जाकर गड़े शवों को खोदकर काला जादू करने की विद्या सिखाती है जैसे कि अंदर गड़े हुए हड्डियाँ खोपड़ियाँ और विभिन्न प्रकार की हड्डियां उनको सिद्ध करना यह सिखाती है और उन के माध्यम से अन्य प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती है। आप इसे एक शक्तिशाली जादूगरनी की तरह समझ सकते हैं। याद करें यह साधना एक तामसिक साधना है। इसलिए साधक हर प्रकार से जो प्रबल साधना करने योग्य हो जिसने गुरु मंत्र का पूर्ण अनुष्ठान कर लिया हूं और अपने आपको इतने आत्म बल से युक्त समझता हो कि वह कोई भी तांत्रिक साधना कर सकता है। वहीं इस में हाथ डाले इस सिद्धि को सिद्ध करने की जो विधि है, वह मैंने आपको बता दी है।

इस साधना को करने से विभिन्न प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, लेकिन यह एक तामसिक और शक्तिशाली तांत्रिक साधना है। इसलिए शांतिपूर्वक और सावधानीपूर्वक ही यह साधना चाहिए। हो सके तो अपने गुरु का अवश्य ही इसमें सहयोग ले।

मंत्र है  ।।ॐ स्त्री वेैताल यच्छ यच्छ क्षं क्षीं क्षूं क्षैं क्षः स्वाहा।।

इस मंत्र की आपको रोजाना रुद्राक्ष की माला से काले कंबल पर बैठकर

साधना करनी होती है।

और इस साधना को आप किसी भी एकांत स्थल में कर सकते हैं जहां पर आपको साधना करते वक्त कोई ना देखें। और इन दौरान परिवार से संबंध काट लीजिए क्योंकि? अगर आप ऐसी शक्ति का आवाहन करेंगे तो बाकी लोगों पर भी संकट आ सकता है। इसके अलावा यह सारे कार्य करने की क्षमता रखती हैं जैसे कि मैंने ऊपर बतायाहै यह थी स्त्री बेताल साधना अगर आपको आज का वीडियो पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

Exit mobile version