Site icon Dharam Rahasya

संपूर्ण कुबेर यंत्र साधना

संपूर्ण कुबेर यंत्र साधना

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है दीपावली के शुभ अवसर पर। हमारी यह सोच होती है कि माता लक्ष्मी यानी धन हमारे पास वर्ष भर आता रहे। ऐसे में हम मां लक्ष्मी और उनकी अन्य प्रकार की साधनाओं के द्वारा उन्हें प्रसन्न करने के विभिन्न उपाय करते हैं। लेकिन अगर कुबेर जी की साधना की जाए तो इससे उत्तम धन प्राप्ति का कोई और उपाय नहीं होता है। उसमें भी अगर कुबेर यंत्र को सिद्ध कर लिया जाए तो निश्चित आपको लाभ होता ही होता है और यह कोई लंबी साधना भी नहीं होती है। बहुत ही छोटे और सरल तरीके से आप संपूर्ण कुबेर यंत्र को अपने प्रयोग में ला सकते हैं। यहाँ समझने वाली बात अवश्य होती है कि आप कौन से कुबेर यंत्र की पूजा करें। मैं यहां पर आप लोगों के लिए संपूर्ण कुबेर यंत्र लेकर आया हूं क्योंकि कुबेर यंत्र के साथ जो अन्य प्रकार के यंत्र है, उनको सम्मिलित रूप से जब पूजा की जाती है तो निश्चित लाभ प्राप्त होता है। केवल कुबेर यंत्र की पूजा से संपूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है। असल में कुबेर यंत्र निर्माण और उसके प्रयोग की विधि आज से नहीं कई 100 सालों से लागू है। देवी देवताओं को खुश करने और लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कुबेर जी को प्रसन्न करना सर्वोत्तम माना जाता है जिनके भी घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है। वह कुबेर जी की पूजा अवश्य करते हैं और यह शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर जी माने जाते हैं। अगर आप अति शीघ्र कुबेर जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके यंत्र को स्थापित करें जिससे दरिद्रता का नाश धन लाभ मान-सम्मान यश की प्राप्ति नए बिजनेस की शुरूवात व्यापारियों के लिए इनका यंत्र बहुत लाभकारी होता है। कुबेर यंत्र की अचल स्थापना गल्ले की तिजोरी अलमारी धन वैभव प्राप्ति स्थान यह घर में की जा सकती है। अपने धन को बुरी नजर से अगर बचाना चाहते हैं तो तिजोरी में कुबेर यंत्र को स्थापित करना चाहिए। इससे आपका धन सदैव संचित रहता है। कुबेर यंत्र के माध्यम से आय के मार्ग बनते हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धन की प्राप्ति होती रहती है। इस यंत्र को गल्ले में स्थापित करने से व्यापार में वृद्धि और आय में बढ़ोतरी होती जाती है। अगर आप नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो भी है। यंत्र काफी मंगलकारी सिद्ध होता है। कुबेर यंत्र सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इस का स्वामी बृहस्पति ग्रह भी कहलाता है। भाग्योदय के लिए कुबेर यंत्र को घर या कार्यालय में स्थापित अवश्य करना चाहिए। सक्रिय श्री कुबेर यंत्र को स्वर्ण अष्टधातु ताम्रपत्र भोजपत्र एक कागज में भी बना कर इस्तेमाल किया जा सकता है। कुबेर यंत्र को पूजा स्थल पर पूर्व दिशा में मंगलवार शुक्रवार के दिन स्थापित करने पर अधिक सुविधा प्राप्त होती है।

जब सबसे शुभ समय हमारे सामने उपलब्ध हो यानी विजयदशमी, धनतेरस और दीपावली तब इसे स्थापित करना और पूजन करना वर्ष भर में सबसे अधिक प्रभाव दिलाता है। यंत्र का शुद्धि।

और अन्य प्रकार की युक्ति से यंत्र के सामने उपस्थित होकर धूप दीप प्रज्वलित करके तत्पश्चात शुद्ध कुबेर यंत्र को गंगाजल या कच्चे दूध में डुबोना चाहिए। उसके पश्चात 11 बार इनके मूल मंत्र यानी ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥का जाप करना चाहिए। अब अधिक शुभ फल पाने के लिए कुबेर जी की साधना जब यंत्र स्थापित हो जाए तो उसके सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर के एक बाजोट पर। यंत्र को स्थापित करके। उसके सामने दीपक जलाकर। आप कुबेर जी की साधना इसी मंत्र से 21 माला जाप करें और फिर!

जॉप पूर्ण होने पर आप इसी मंत्र को 21 बार पढ़कर उस यंत्र पर फूंक दे। तो यंत्र जागृत हो जाता है। इसका प्रभाव रोज बढ़ाने के लिए इनके मंत्र का रोजाना जाप करते रहना चाहिए। यदि आप इस यंत्र को बटुए या गले में धारण करते हैं तो स्नान के बाद अपने हाथ में यंत्र को लेकर विधिवत पूजन करना चाहिए। कुछ लोग आपने हाथों में या इसे अपने गले में भी पहन कर रखते हैं उस अवस्था में आप अपने आपको सदैव शुद्ध अवश्य रखें। इस यंत्र को बनवाने में आपको काफी खर्चा आ सकता है। इसलिए मैं एक ही लिंक इस का दे रहा हूं जो कि आपको अकस्मात धन लाभ अवश्य देगा। तो सबसे पहले आप इसका विनियोग यंत्र के सामने ऐसे पढ़ेगे। अस्य श्री कुबेर मंत्रस्य विश्वामित्र ऋषि:वृहती छन्द: शिवमित्र धनेश्वरो देवता समाभीष्टसिद्धयर्थे जपे विनियोग: कह कर लोटे काजल हाथ में लेकर नीचे गिरा देंगे। फिर? अगर 21 माला का जाप करते हैं तो फिर तिलों से दशांश हवन शिव मंदिर में करें अथवा घर में भी आप तिल अथवा विल्व वृक्ष की जड़ के समीप बैठ कर भी जाप या हवन किया जा सकता है।

इस प्रकार करने से निश्चित कुबेर जी की कृपा प्राप्त होती है। अब यंत्र को आप कहां से खरीदेंगे, उसका मैंने लिंक भी नीचे डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे दिया है। इस यंत्र को आप संपूर्ण कुबेर यंत्र के नाम से जानते हैं। और इस यंत्र को आपके यहां से खरीद कर मंगवा लीजिए और अपने व्यापारिक स्थान घर इत्यादि कहीं भी स्थापित कीजिए। और इसी विधि से इसकी पूजा कीजिए। हमेशा कुबेर यंत्र को देखकर व्यक्ति आपके कार्य में आप के प्रति पूरी तरह से धन को समर्पित करेगा। इसलिए यह सरल और सबसे छोटा टोटका है एक प्रकार से जिसका उपयोग आप अवश्य ही करिए। इस यंत्र को खरीदने का लिंक मैंने नीचे डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे दिया है। वहां से क्लिक करके आप अमेजॉन से इसे मंगवा सकते हैं और। सबसे शुभ दिन यानी।

आप त्रयोदशी के दिन? या फिर? अमावस यानी दीपावली की रात को इसकी पूजा कर लीजिए। यानी कुल मिलाकर धनतेरस का दिन और दीपावली का दिन इसको स्थापित करने के लिए सर्वोत्तम है। अवश्य ही इस यंत्र को आप स्थापित कीजिए और इसका प्रयोग अपने जीवन को अधिक समृद्ध बनाने के लिए अवश्य कीजिए। कुबेर जी की जो भी व्यक्ति साधना करता है, उसके पास धन का अभाव नहीं रहता है क्योंकि कुबेर जी! धन के देवता ही माने जाते हैं। और यक्ष लोक के स्वामी भी इन्हें कहा जाता है। इसीलिए इनके पास सबसे अधिक धन माना जाता है। एक अवसर पर स्वयं भगवान विष्णु ने भी इन से धन प्राप्त किया था। अपनी शादी करने के लिए जिस की कथा आप लोग जानते ही हैं, इसलिए कुबेर जी से अधिक धनवान इस संसार में और कोई नहीं है। जहां कुबेर जी रहते हैं वहां माता लक्ष्मी स्वयं विराजमान होती है। इसलिए कुबेर यंत्र की पूजा प्रत्येक व्यक्ति बहुत ही साधारण तरीके से और आसानी से कर सकता है जिसमें उसे ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं। इसलिए इस सिद्ध यंत्र को अपने घर में स्थापित कीजिए। अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में स्थापित कीजिए और जहां भी आप धन चाहते हैं, वहां स्थापित कर इसका रोजाना पूजन करें। निश्चित रूप से आपको कुबेर जी की कृपा प्राप्त होगी और धन प्राप्ति के मार्ग आपको मिलेंगे। इस यंत्र यहां पर अमेजॉन से मंगवा कर इसी विधि से अपने घर में स्वयं स्थापित कर सकते हैं? आशा है आज का वीडियो आपको पसंद आया होगा और कुबेर जी की। विशेष कृपा आप सभी को मिले आप सभी का दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

amazon से मँगवाने के लिए यहाँ पे क्लिक करे 

Exit mobile version