Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 128

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 128

१. गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा कैसे करें?

उत्तर:-  अगर साधारण रूप से देखा जाए  तो गुरु के प्रति श्रद्धा, विश्वास और समर्पण प्रकट करने के लिए गुरु पूर्णिमा को रखा गया है | इस दिन शिष्य अपने गुरु की सेवा करता है और अपने सेवा और समर्पण से गुरु को प्रसन्न करने का प्रयास करता है | गुरु पूर्णिमा के दिन, गुरु पूजन के लिए व्यक्ति को चाहिए की वह पवित्र हो कर सफ़ेद या पित वस्त्र धारण करे फिर उसके बाद त्रिदेवो का पूजन करे, गुरु बृहस्पति का पूजन करे उसके बाद महर्षि वेदव्यास का पूजन कर के अंत में अपने मूल गुरु का पूजन करे जिससे आपने दीक्षा प्राप्त की है|

२. गुरु मंत्र क्या होता है?

उत्तर:- जब गुरु अपने शिष्य को कोई  विशेष मंत्र प्रदान करता है तो वह मंत्र, गुरु मंत्र कहलाता है | गुरु मंत्र का सीधा सम्बंद उस गुरु से होता है इसलिए एक शिष्य अपने गुरु मंत्र के द्वारा ही अपने गुरु से जुड़ा रहता है|

३.   गुरु पाद पूजन कैसा किया जाता है ?

उत्तर:-  गुरु पाद पूजन से संबंधित पूजन विधि गुरूजी ने अपने इंस्टामोजो अकाउंट पर उपलब्ध करा दी है, जिनको भी गुरु पाद पूजन से सम्बंदित कोई विधान चाहिए तो आप वहाँ  से प्राप्त कर सकते  है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो जरूर देखे –
https://youtu.be/91JKC2hNO_Y
Exit mobile version