Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 130

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 130

१. क्या गायत्री उपासक अप्सरा साधना कर सकता है ?

उत्तर:- मूल बात यह है कि क्या आप स्वयं अप्सरा साधना करना चाहते है या नहीं | अगर आप गायत्री उपासक है तो निश्चित रूप से साधना कर सकते है इसमें किसी प्रकार का बंधन नहीं होता की आप अन्य साधना कर ही नहीं सकते | यह आपकी इक्षा पर निर्भर करता है कि क्या आप वह साधना करने के लिए इक्षुक है या नहीं | अप्सरा साधना की बात की जाए तो अप्सरा प्रेम और सौंदर्य की देवी है और भौतिक सुखों को प्रदान करने वाली देवी है और गायत्री साधना मोक्ष को प्राप्त कराने वाली साधना है | अगर कोई गायत्री साधक चाहे तो अप्सरा साधना कर सकता है |

२. शिवलिंग पर तुलसी चढ़ा सकते हैं या नहीं ?

उत्तर:- शिवलिंग पर निश्चित रूप से तुलसी चढ़ाई जा सकती है ऐसा शास्त्रों में भी प्रमाण है | अगर शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाते है तो उसमे किसी प्रकार का दोष नहीं है, ऐसा नहीं है की अगर आप तुलसी पत्र चढ़ाए तो भगवान शिव क्रोधित हो जाएंगे आप चढ़ा सकते है, यह कोई दोष युक्त कार्य नहीं है  |

३. क्या स्त्रियां शिव लिंग को छू सकती है ?

उत्तर:- हाँ, निश्चित रूप से कोई भी स्त्री शिवलिंग को स्पर्श कर सकती है इसमें किसी प्रकार का दोष नहीं है | ऐसा किसी भी शास्त्र में उल्लेखित नहीं है की स्त्रियां शिवलिंग को स्पर्श या शिव पूजन  नहीं कर सकती, निश्चित रूप से कर सकती है | यह तो एक भ्रम है जो कई लोगों द्वारा फैलाया गया है जो की किसी भी दृष्टि से सत्य नहीं है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो देखे –

Exit mobile version