Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरुरी जानकारी 26

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरुरी जानकारी 26

१. करीबन 2015 की बात रही होगी| उस समय एक अजीब घटना शुरू हो गई थी| जब मै रात को सोता था ऐसा लगता  कोई मेरे कमरे में प्रवेश कर गया हो|  ऐसा अनुभव  जैसे कोई  स्पर्श   कर रहा हो, मेरी ओढ़ी हुई  चादर कोई खींच रहा हो जिससे मै काफी डर जाया करता था|  इतनी घबराहट बढ़ गई थी की किसी से बात करने में भी डर  लगता था|  समस्या बढ़ती गई मुझे नहीं पता था की मेरे साथ ये सब क्या और क्यों हो रहा है एक रात जब में सो रहा था आधी रात को मेरी नींद खुल गई मैंने देखा मेरे तरफ कोई चलता हुआ आ रहा है ये देख काफी डर गया ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता  रहा आप मेरा इस विषय मे  मार्गदर्शन करिये गुरूजी की | 

उत्तर :-  देखिये आपको साधना करने की आवश्यकता है|  साधना करने से ये नहीं होता है की बाकी लोग साधना कर रहे है तो मै भी साधना करू तो  ये कोई बात नहीं हुई | साधना करने से आपके अंदर आपका आत्मबल बढ़ता है | साधना के माध्यम से आपकी आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है|  शरीर का विकास तो हम करते है लेकिन अपनी आत्मा अपने मन और अपने व्यक्तित्व का विकास आप साधना से कर सकते है | 

साधना करने से सबसे बड़ी बात ये है की सहस्त्रार जागृत हो जाता है | हज़ारो नाड़ियो और भिन्न प्रकार के केंद्र हमारे मस्तिष्क संचालित करता है मस्तिष्क को संचालित करने की शक्ति आपके आत्मबल से आती है| क्यूंकि मन जो है वो मस्तिष्क को धारण करता है इस वजह से जब आप साधना करते है तो हर एक इन्द्री जागृत रहती है | हर चीज़  समझने की आपकी क्षमता बढ़ जाती है और ये सब मस्तिष्क करता है और इसको नियंत्रित करता है आपका मन, मन  को आध्यात्मिक मार्ग से वश में करते है तो जितने भी श्रोत्र है मन से जो दबे हुए है वो खुल जाते है| इसके कारण से आपका आत्मबल, शक्ति, सामर्थ्य बढ़ जाता है | 

२. ब्रम्हचर्य की रक्षा कैसे करे ?

उत्तर :- पहले 25 वर्ष तक ब्रम्हचर्य को धारण किया जाता था पहले  १०० वर्ष की उम्र होती थी तो २५ वर्ष के हिसाब से 4 वर्गों में यानि 

१.  ब्रम्हचर्य

२. ग्रहस्थ

३. वानप्रस्थ

4. संन्यास 

२५ सालो के किये गए थे |अब क्युकी  समय बदल गया है और परिस्थिति भी बदल गई है इसलिए 16 वर्षो तक ब्रम्ह्चर्य को धारण करना चाहिए या १८ वर्ष तक धारण करना चाहिए अनिवार्य रूप से ।

 ब्रम्हचर्य को बनाए रखने के लिए प्राणायाम करना चाहिए गंदे विचारो से दूर रहिये अश्लील साहित्य को न पढ़िए और न ही देखिये इस प्रकार आप अपने  ब्रम्हचर्य को बनाए रख सकते है | 

और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे का विडियो भी देखे –

Exit mobile version