Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 156

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 156

प्रश्न १:-  अगर 1 वर्ष मे 9 लाख मंत्र जाप न हो पाये तो क्या करे?

उत्तर:- गुरु मंत्र का जाप जीवन भर करना होता है, इसका ९ लाख संख्या से कोई संबंद नहीं है | गुरु मंत्र आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है जिससे हम अपने मोक्ष को धारण करने योग्य बन जाते है | गुरु मंत्र का ९ लाख जाप करने के पीछे का कारण यह है की आपके शरीर में इतनी ऊर्जा बन जाए जिससे आप  प्रकार की तन्त्रोक्त साधना कर पाए और उसमे सफलता प्राप्त कर पाए, इसलिए एक वर्ष में गुरु मंत्र का ९ लाख जप पूर्ण कर लेना अनिवार्य है |

प्रश्न २:- क्या आजीवन पूर्ण सात्विक आहार लेने से अध्यात्म और सिद्धि मे फाएदा मिलता है?

उत्तर:- आप जितना ज्यादा सात्विक रहेंगे उतना ही  मोक्ष की ओर तीव्रता से गमन करेंगे और आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी निरन्तर बढ़ती जाएगी |

प्रश्न ३:-  क्या पूर्व जन्म का कोई सम्बंध इस जन्म मे प्रकट होता है?

उत्तर:- पूर्व जन्म में किया हुआ कोई भी कर्म आपके पास लौट कर जरूर आता है और ये ईश्वर निर्धारित करता है की वह कर्म आपके पास किस समय लौट कर आएगा, इस जीवन में आएगा या अगले जीवन या १० जीवन बाद में आएगा लेकिन वह कर्म का प्रभाव आप पर पड़ता ही है|

अधिक जानकारी के नीचे नीचे का पूरा विडियो देखे –
https://youtu.be/yHp_3ec3HYU
Exit mobile version