Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरुरी जानकारी 27

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरुरी जानकारी 27

१. गुरूजी एक समय जब मै  भगवन शिव की पूजा कर रहा था, मुझे कोई दिशा विशेष का ध्यान नहीं मै  भगवन शिव की प्रतिमा पश्चिम तरफ रखता था और सरसो का दीपक जला कर के पूजा किया करता था|  पांच या 6 दिन बाद मुझे बहुत सा अजीब अनुभव हुआ था|  अचानक रात के १ बजे किसी ने मेरे पैर के अँगूठे को खींचा तो मै जाग गया मुझे लगा ये मेरा वेहम है|  लेकिन उसी वक्त फिर से वही अनुभव हुआ की किसी ने मेरे पैर के अंगूठे को  खींचा है लेकिन वहाँ कोई नहीं था|  फिर कुछ दिन  बाद मै  घर में अकेला था| रात को बिजली चली गई फिर मुझे लगा जैसा किसी की आँखे चमक रही हो ऐसा मुझे दिखा गुरूजी आप सोच ही सकते है की कोई बिल्ली भी हो सकती है|  लेकिन बिल्ली एक इंसान इतना तो नहीं  हो सकता कमरे में  सिर्फ बेड ही था और बिल्ली इतने ऊपर कैसे हो सकती है| ये  देख कर मै वहाँ से बाहर भाग आया जब मैंने ये सब बाते अपने  मित्र को बताई तो उसने कहा की पश्चिम दिशा  में जप करने से ऐसा हुआ है|  तो गुरूजी क्या ऐसा संभव हो सकता है? और  जिस घर में मै रहता हूँ वहाँ एक बार एक औरत जल कर मरी थी |  

उत्तर :- देखिये सबसे पहली बात की आप भगवन शिव के मंत्र का जाप किसी  दिशा में करे कोई फर्क नही पड़ता | भगवन शिव इतने बड़े है की उनके लिए कोई दिशा का बंधन नहीं है |  दिशा विशेष  केवल छोटी साधनाओ में आती है| लेकिन आपके पैर को छूना, बिल्ली जैसी आँखों का दिखाई देना और आपने एक और बात बताई औरत  में जल कर मरी थी तो हो  सकता है की वो उसी औरत की आत्मा हो और मंत्रो के जाप के कारण आपके नजदीक आई हो और इसी वजह से वो आपको परेशान करने की कोशिश कर रही हो| ऐसी शक्तिया मनुष्य से जुड़ने की कोशिश करती है जो लोग मंत्र जाप साधना किया करते है|  इसी कारण शक्तियां आपके पास चली आती है और जो सबसे नजदीक होती है वो सबसे जल्दी आती है और आपके साधना द्वारा वो अपनी मुक्ति भी चाहती है | क्यूँकी वो भी उन मंत्रो को सुन रही है उस स्थान पर होने के कारण इसी कारण आपको ऐसा नजर आया था| 

२. एक व्यक्ति ने प्रश्न किया है की मैं पहले योगिनी या अप्सरा  साधना करू या गुरु दीक्षा लू  ?

उत्तर :- देखिये मै सीधा कोई साधना नहीं करवाता हूँ  जो राजसी साधना या तांत्रिक साधना हो | मै पहले आपको गुरु मंत्र की दीक्षा दूंगा फिर अन्य साधना को आप कर सकते है  | गुरु मंत्र इसलिए लेना जरुरी है क्युकी इसके बाद आप सुरक्षित हो जाएंगे फिर जब आप कोई साधना करने बैठेंगे तो  शक्ति आपका  कुछ बुरा नहीं कर पाएगी | क्युकी उस समय गुरु शक्ति रक्षा हेतु तैयार खड़ी रहेगी इसलिए गुरु साधना अनिवार्य हो जाता है| गुरु मंत्र में किसी प्रकार का नियम नहीं होता बस जीवन भर उसको जपना होता है | 

३. साधना में नियमितता कैसे लेकर आना है | ज्यादातर लोग घर के साथ में बाहर करते है तो उनके लिए नियमितता की समस्या आती है| तो इसमें क्या करना चाहिए  एक साधक ने प्रश्न किया है| 

उत्तर:- देखिये नियमितता में एक समय का चयन कर लीजिये| ये समय हो सकता है आपका सुबह उठने के बाद या फिर घर पर आने के बाद का समय यानी शाम का समय |  इसमें से कोई भी एक समय को चुन लीजिये और उसी समय विशेष में आप अपनी साधना को सम्पन्न कर सकते है | 

अन्य जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी देखे –

Exit mobile version