Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 165

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 165

प्रश्न १. क्या गुरु मंत्र का हवन घी से कर सकते है? और तांत्रिक साधना में हवन घी से करना चाहिए या किसी और चीज़ से ?

उत्तर:- गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है और उनसे जो भी पदार्थ प्राप्त होता है वह सभी पदार्थ बहुत ही शुद्ध माने जाते है | गाय प्रत्यक्ष देवी है उनको माता का स्वरुप माना जाता है इसलिए गुरु मंत्र का हवन घी से कर सकते है और बहुत से सात्विक हवन में भी घी का ही प्रयोग होता है | अगर तांत्रिक साधनाओ की बात करे तो सभी प्रकार के तांत्रिक हवन में घी का प्रयोग नहीं होता, किसी किसी साधना में ही प्रयोग होता है | यह तो गुरु ही बता सकता है की उस हवन में किस सामग्री से आहुति देनी है |

प्रश्न २:- क्या रात्रि में हवन कर सकते है ?

उत्तर:- हवन किसी भी समय किया जा सकता है और अगर तांत्रिक हवन की बात करे  तो उस प्रकार का हवन विशेष रूप से रात्रि में ही संपन्न होता है |

प्रश्न ३:- क्या अनाज खा कर मंत्र जाप किया जा सकता है ?

उत्तर:- अगर आप भोजन करके कोई कार्य करते है तो आपको उस कार्य में आलस आता है इसलिए जब भी साधना में  बैठे उससे  २ या ३ घंटे पूर्व ही भोजन कर लेना चाहिए ताकि आपकी साधना पर कोई प्रभाव नहीं पढ़े और आपका मन आपके नियंत्रण में रह सके |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो जरूर देखे –

Exit mobile version