Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 172

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 172

प्रश्न १:-  साधना और तपस्या में क्या अंतर है ?

उत्तर:- जब भी हम किसी शक्ति को अपने अनुकूल बनाने के लिए या उससे कुछ प्राप्त करने के लिए उसके  समक्ष बैठ कर या उसके प्रतिरूप के समक्ष बैठ कर पूजा पाठ करते है एक विशेष विधि के अनुसार तो हम इस पूजन क्रम को साधना कह सकते है|  साधना में  अमुक देवता को साधा जाता है और उससे अनुकूल कार्य सिद्ध कराया जाता है |

तपस्या में हम अधिकतर बढ़ी शक्तियों की  उपासना करते है, इसमें भी एक रूप से  साधना ही होती है लेकिन इसमें किसी प्रकार का समय अवधि नहीं होता है, इसमें ऐसा नहीं होता की  यह साधना एक महीने में या २ महीने में संपन्न हो जाएगा, तपस्या बहुत लम्बे समय तक चलने वाली चीज़ है |  अपने कठिन तप के द्वारा इष्ट को प्रसन्न करने की क्रिया को तपस्या कहते है |

प्रश्न २ :- गुरु जी क्या अप्सरा, परी,जिन्न इत्यादि की सिद्धि ट्रांसफर होती है अगर होती है तो यह किस प्रकार से संभव है?

उत्तर:-  आज के समय अनुसार देखे तो ऐसा होना थोड़ा संभव नहीं लगता है क्युकी  सिद्धि प्रदान करने वाले गुरु में  देने की समर्थ होनी चाहिए | जो गुरु अपने शिष्य को अपनी सिद्धि प्रदन करने की भावना रखता हो उसमे बहुत अधिक साधनात्मक शक्ति होनी चाहिए जिसके माध्यम से वह ऐसा कर सके और शिष्य में भी उस चीज़ को प्राप्त करने की पात्रता होनी चाहिए उसमे इतनी ऊर्जा होनी चाहिए की वो उस चीज़ को प्राप्त कर पाए| इसके लिए शिष्य को पूर्ण रूप से एक पात्र के समान बनना पढता है जिसमे कुछ डाला जा सके और वह उस चीज़ को सही रूप से प्राप्त कर सके | आज के समय में ऐसा होना थोड़ा  कठिन है  लेकिन फिर भी ऐसा हो सकता है|

प्रश्न ३:- क्या इस कलयुग में महाशक्तियों के प्रत्यक्ष दर्शन संभव है?

उत्तर:- कोई भी युग हो अगर आप में पूर्ण विश्वास, लम्बी और कठिन साधना करने की समर्थ है  तो आप किसी भी युग में महाशक्तियों के दर्शन कर सकते है| ऐसा नहीं है की उनके दर्शन केवल सतयुग में या त्रेता युग में ही होंगे अगर आप में समर्थ है और साधना ज्ञान है तो आप कलयुग में भी दर्शन प्राप्त कर सकते है | यह आपको पता होना चाहिए की अमुक देवता के दर्शन करने का सटीक विधान क्या है, हम किस प्रकार से साधना करे की महाशक्तियां हमारे सामने प्रत्यक्ष हो और हम उनके दर्शन कर सके|

पूरा विडियो यूट्यूब पर देखे –

https://youtu.be/IR13VyAtmLY

Exit mobile version