Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 175

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 175

प्रश्न १:- गुरूजी क्या मानसिक जप माला के साथ करना होता है?  यदि मै सिर्फ मानसिक जाप करता हूँ बिना माला के और दीपक भी नहीं जालाता हुँ तो क्या उस परिस्थिति में गुरु मंत्र साधना जो पुरे जीवन चलेगी वो छूट जायेगा, गुरूजी किस परिस्थिति में गुरु मंत्र साधना छूट जाती है?

उत्तर:- अगर आप भौतिक लाभ प्राप्त करना चाहते है तो जरुरी है की आप गुरु मंत्र को एक स्थान पर बैठ कर  दीपक लगा कर और माला के माध्यम से मंत्र जाप करे | मानसिक जाप केवल मोक्ष के लिए माना जाता है | अगर कोई साधक १ महीने तक गुरु मंत्र का जाप नहीं करता है तो इस परिस्थिति में उसे वापस से गुरु से दीक्षा प्राप्त करनी होती है |

प्रश्न २:- गुरूजी  गुरु मंत्र साधना में नकारात्मक शक्ति  हो या सकारात्मक शक्ति  वह तो आकर्षित होती ही होती है, उनको तो बस ऊर्जा ही शरीर से निकलवाना है मेरा प्रश्न यह है की यदि कोई शक्ति वीर्य क्षरण करती है तो क्या अब तक जितने हम ने गुरु मंत्र जाप किये वो पूरा ऊर्जा ले लेती है जैसे हमने 4 लाख जाप किया तो पूरा ऊर्जा वो ले लेगी?

उत्तर:-  इस स्थिति में आपके द्वारा किया हुआ मंत्र जाप और उसकी ऊर्जा नष्ट नहीं होती है क्योंकि यह कोई तांत्रिक साधना नहीं है | तांत्रिक साधनाओं में ऐसा होता है की अगर आपका वीर्य क्षरण हुआ तो सब नष्ट हो जाता है | ऐसा हो सकता है की कोई शक्ति अगर गुरु मंत्र की साधना से कोई सिद्धि प्रकट हो रही होगी तो उसको नष्ट कर सकती है लेकिन मूल रूप से गुरु मंत्र की ऊर्जा नष्ट नहीं कर सकती|

प्रश्न ३:- गुरूजी जो शिष्य १ वर्ष में किसी कारण 9 लाख जाप पूरा न कर पाए तो क्या वो तांत्रिक साधनाओं में नहीं उतर सकता है ?

उत्तर:- गुरु मंत्र का ९ लाख मंत्र जाप का अर्थ है की आप सीधे रूप से गुरु शक्ति  से जुड़ जाते है फिर आपको बार बार किसी से पूछने की जरुरत नहीं होती, तांत्रिक साधनाओ में किसी प्रकार का कोई विवधान नहीं आता और आप किसी भी शक्ति को नियंत्रित कर सकते है | तांत्रिक साधनाओं में उतरने से पूर्व आपको गुरु मंत्र का ९ लाख मंत्र जाप कर लेना चाहिए जिससे आपके अंदर अधिक मात्रा में ऊर्जा बन सके और उस साधना में सफलता प्राप्त कर सके|

अधिक जानकारी के लिए नीचे का youtube विडियो अवश्य देखे –

https://youtu.be/1ddobURQSIU

Exit mobile version