Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरुरी जानकारी 28

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरुरी जानकारी 28

१. एक साधक ने प्रश्न किया है की इनको कई तरह के सपने आते रहते है| वो बोलते है की “मै एक जगह खड़ा हूँ जहा बहुत सारी अलग अलग रंग की रौशनी थी|  वहाँ लाल साड़ी वाली औरत जिसका चेहरा मुझे याद नहीं है उन्होंने मुझे  एक लिफाफा दिया जिसे मै  खोलने ही वाला था की अचानक मेरी नींद खुल गई | ” 

उत्तर :- इस संबंद में मै आपसे ये कहना चाहूंगा की ये मातृ स्वरुप कोई शक्ति हो सकती है | योगिनी हो सकती है या माता की कोई अन्य सेविका शक्ति भी हो सकती है या स्वयं माता भी हो  सकती है|  इस तरह की चीज़े जब माता देती है तो कहने का अर्थ होता है की गोपनीय  चीज़ो को जानना और गोपनीय रहस्य को समझ करके जीवन में उसको अच्छी  तरीके से उतार लेना तभी ये लिफाफा खुलेगा, ये यहाँ कहने का अर्थ है | 

२. क्या गुरु मंत्र में न्यास करना प्रति दिन आवश्यक है ?

उत्तर:- देखिये न्यास विधि से मंत्र की शक्ति हज़ारो गुना बढ़ जाएगी इसलिए न्यास करना जरुरी होता है लेकिन अगर आप लोग चाहे तो न्यास नवरात्री में पूरी कर  सकते है या जो शुभ दिन होते है उस दिन न्यास की पूर्ण विधि कर लिया करिये और जो लोग नहीं कर सकते उनके लिए सिर्फ पहली बार सारे  न्यास को करिये उसके बाद आप केवल ऋषि न्यास (ऋषिदिन्यासः ) को कर सकते है | 

३. मै संकल्प लेते वक्त सिर्फ ये कहा था की “मै  गुरु मंत्र का ९ लाख मंत्र जाप पूर्ण करूँगा” इस में कोई निश्चित दिन का उल्लेख नहीं किया था मैंने और फिर मै १०  माला मंत्र जाप करता  हूं तो क्या ये ठीक है ?

उत्तर :- संकल्प में ९ लाख जाप करने की बात आपने कही है उसमे कोई परेशानी नहीं है | और मै उन लोगो को बताना चाहता हूँ की ऐसे मंत्र जाप करने का आप लोग संकल्प ले सकते है| मै इतना मंत्र जाप प्रतिदिन करूँगा तो आप उतना  जाप प्रतिदिन करे| आप लोग प्रतिदिन  का संकल्प करिये न की कोई बड़ा संकल्प जैसे एक  महीने में  ९ लाख मंत्र जाप करूँगा क्युकी इस स्थिति में आपका मंत्र जाप पूर्ण नहीं हो सकता है|  इतना बड़ा संकल्प कोई साधू संत के लिए या जो ग्रहस्थ नहीं है उसके लिए ठीक है क्युकी उनके पास समय होता है और वो १२ -१२ घंटे मंत्र जाप को सम्पन्न कर सकते है लेकिन एक सामान्य व्यक्ति के लिए १२ घंटे मंत्र जाप कर पाना संभव नहीं  इसलिए प्रतिदिन का एक निश्चित मंत्र जाप का संकल्प लेते हुए मंत्र का जाप करे | 

४.  गुरु मंत्र की  कितनी माला  प्रति दिन करना चाहिए ?

उत्तर:- इसमें आपको कम से कम १ माला मंत्र करना है | चाहे आपकी कोई भी परिस्थिति हो आप एक माला मंत्र जाप का समय आसानी से निकाल सकते है चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो | 

आगे जानने के लिए नीचे का विडियो भी देखे –

Exit mobile version