Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 177

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 177

प्रश्न १:- जब कोई हिन्दु किसी मुस्लिम शक्ति की पूजा करता है एवं उसे भोग देता है एवं  कुछ समय बाद वह पुनः  अपने हिन्दू  देवी – देवता और कुल देवी –  देवता की पुजा करता है तो क्या उसका पुजा एवं भोग को उसके हिन्दू देवी देवता स्वीकार करते हैं  या  नहीं ?

उत्तर:- यह इस बात पर निर्भर करता है की आपने जिस मुस्लिम शक्ति को अपने घर में स्थान दिया है उसका भोग क्या है और उसका  स्वभाव  क्या है क्युकी दो विपरीत स्वभाव वाली शक्तियाँ  एक साथ नहीं रह सकती है |

प्रश्न २:- जिस हिन्दू घर परिवार में  मुस्लिम शक्ति को पूजा जाता है तो क्या उस घर के कुल देवी देवता एवं  अन्य ईश्वर  उस घर को  हमेशा हमेशा के लिए त्याग देते हैं?

उत्तर:- बिलकुल ऐसा संभव हो सकता है की आपके कुल देवता उस स्थान का त्याग करके चले जाए क्युकी २ प्रकार की विपरीत शक्तियाँ एक साथ नहीं रह सकती है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की कुलदेवी या देवता आपके परंपरा के देवता है इसलिए उस स्थान पर केवल उनसे अधिक पवित्र शक्ति निवास कर सकती है, उनसे विपरीत स्वभाव  की शक्तियाँ बिलकुल भी वहां निवास नहीं कर सकती है |

प्रश्न ३:- जब हम किसी शक्ति को अपनी साधना से सिद्ध करते हैं और जब वह हमारे सामने प्रत्यक्ष होती है तो यह  वही शक्ति है  यह कैसे पता करें |

उत्तर:- जिस शक्ति की आप साधना कर रहे है और जब वह शक्ति आएगी तो उसका स्वभाव, उसका गुण, उसकी शक्तियाँ  सब कुछ आपको स्पष्ट रूप से आपका ह्रदय बताएगा उस समय का जो अनुभव होगा वह आपको स्पष्ट करेगा की यह वही शक्ति है या नहीं | आप अपने गुरु से भी पूछ कर इस बात का पता लगा सकते है की वह यही  शक्ति है या नहीं जिसकी आप साधना कर रहे थे |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का youtube विडियो देखे –

Exit mobile version