Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 188

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 188

१. कोई साधना या पाठ करने का संकल्प लिया हो और बीच में सूतक लग जाए तो क्या वह साधना को रोक देना चाहिए या करते रहना चाहिए ?

उत्तर:- सूतक परिवार के लोगों पर लगता है क्युकी मूल रूप से जिनसे रक्त संबंध हो उन लोगो पर सूतक लगता है तो इस स्थिति में  साधना को रोक देना चाहिए लेकिन अगर दूर के रिश्तेदार है तो आप अपने घर पर साधना न कर के किसी अन्य जगह पर तांत्रिक साधना कर सकते है |

२. कुलदेवी को किस तरीके से प्रसन्न  कर सकते है ?

उत्तर:- कुलदेवी को पहले अपने घर में स्थापित करना चाहिए फिर उनका पूजन करना चाहिए क्योंकि अगर आपके घर में कुलदेवी स्थापित नहीं है तो फिर आपको उनकी कृपया भी प्राप्त नहीं होती है इसलिए सबसे पहले आप कुलदेवी को स्थापित करे और उनका विधिवत पूजन करें जिससे उनकी कृपया प्राप्त हो सके |

३. क्या छोटे प्रयोगो के माध्यम से अप्सरा, यक्षिणी या कोई अन्य शक्ति का अनुभव कर सकते है बिना साधना किये?

उत्तर:- जो इस तरह के प्रयोग होते है उसमे केवल उस प्रकार की शक्ति आते है जो नकारात्मक होते है | जो भूत प्रेत आदि शक्ति है  वो जल्दी अनुभव कराते है क्युकी नकारात्मक चीज़ सबसे पहले आती है और जो देव साधना है उनके लिए विशेष साधना और समय लगता है उनको अनुभव करने के लिए |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का youtube विडियो जरूर देखे –
https://youtu.be/7PwJ2LecYX0
Exit mobile version