Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 190

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 190

प्रश्न १:- सिद्ध साधक दुनिया में सबके प्रत्यक्ष आये तो उसे क्या क्या नुकसान होते हैं ?

उत्तर:- अगर कोई सिद्ध साधक लोगो के बीच में आए और वह अपनी सिद्धियाँ लोगो को प्रत्यक्ष दिखाने लग जाए तो इसका उसे भरी नुकशान हो सकता है|  क्युकी जो शक्तियाँ उसके साथ संपर्क में रहती थी वह सभी उसका साथ छोड़ देती है क्युकी भौतिक जीवन और आध्यात्मिक जीवन दोनों अलग अलग चीज़ है | आध्यात्मिक जीवन भौतिक जीवन से बिलकुल अलग है क्युकी आध्यात्मिक जीवन का नियम बिलकुल  अलग है और उसका कार्य प्रणाली भी अलग है इसलिए सिद्ध साधक गोपनीय रूप में रहते है |

प्रश्न २:- यक्षिणी जैसी शक्ति जिस रूप में सिद्ध होती है उस रिश्ते मार देती है क्या ?

उत्तर:- अगर आप माता के रूप में और बहन के रूप से किसी यक्षिणी को सिद्ध करते है तो उसका कोई नकारत्मक प्रभाव नहीं पड़ता है| लेकिन अगर आप किसी शक्ति को पत्नी के रूप में सिद्ध करते है तो विशेष रूप से उस शक्ति से  वचन लेना चाहिए की मेरे पास पत्नी है और आप मेरी दूसरी पत्नी के रूप में स्तिथ रहेंगी अगर शक्ति इस बात का वचन दे देती है तो फिर कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन अगर वचन नहीं देती है तो आपको अपने पत्नी से शारीरिक संबंद नहीं बनाना होगा | लेकिन ऐसा नहीं की वह आपकी पत्नी को मार देगी, ऐसा सिर्फ नकारात्मक शक्तिया या पिशाचनी शक्तिया करती है इसलिए आपकी पत्नी को तो नहीं मारेंगी लेकिन आपके जीवन में परेशानी जरूर ला सकती है |

प्रश्न ३:- गृहस्थ साधक और पत्नी साधिका के लिए सर्वोत्तम साधना कौन सी है ?

उत्तर:- अगर पति और पत्नी दोनों गुरु मंत्र साधना करते है तो यह  पहली श्रेणी की सर्वोत्तम साधना होती है | अगर व्यक्ति चाहे तो वह भैरवी से संबंधित साधना संपन्न कर सकता है जो की पति और पत्नी के लिए एक और सर्वोत्तम साधना है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का youtube विडियो जरूर देखे –

Exit mobile version