Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 192

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 192

प्रश्न १:- क्या गुरु मंत्र द्वारा क्या मारण प्रयोग संभव है ?

उत्तर:- गुरु मंत्र द्वारा मारण प्रयोग संभव है लेकिन कभी भी गुरु मंत्र का प्रयोग षट्कर्म के लिए नहीं करना चाहिए|  गुरु मंत्र को  सिर्फ आध्यात्मिक ऊर्जा का स्तोत्र ही रखना चाहिए क्योंकि अंत में कर्मों के कारण अधोगति हो जाती है  |

प्रश्न २:- स्वप्न में निरंतर भैरवी के संकेत मिलना इसका क्या अर्थ है?

उत्तर:- अगर कोई शक्ति आपके स्वप्न में आकर कुछ बताती है या समझाती है तो इसका अर्थ है की वह आपसे जुड़ना चाहती है और अगर कोई शक्ति आपसे जुड़ना चाहती है तो आप उसकी साधना जरूर करे ताकि उस साधना का पूर्ण प्रभाव आपको प्राप्त हो सके |

प्रश्न ३:- भगवान शिव और भैरव जी में कितने कलाओं का अंतर है?

उत्तर:- भगवान शिव पूर्ण है जितनी भी कला है वह सभी भगवान शिव में समाहित है मूल रूप से ६४ कलाओं का वर्णन आता है शास्त्रों में और भगवान भैरव के अलग अलग स्वरूप है और अलग अलग कलाओं का वर्णन उन स्वरूपों में आता है| भगवान भैरव १६ कला, ८ कला, १२ कला आदि अलग अलग स्वरूपों में इन कलाओं के रूप में जाने जाते है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का youtube विडियो जरूर देखे

https://youtu.be/w9h6vkQaL3Q
Exit mobile version