Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 32

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 32

१. बजरंग बाण पाठ करने का संकल्प कितने दिनों का लेना चाहिए ?

उत्तर:-  बजरंग बाण पाठ करने का संकल्प आप 41 दिनों का ले सकते है और २१ दिनों का भी संकल्प लिया जा सकता है |  ये आपके सामर्थ्य पर निर्भर करता हैं की आप कितने दिनों तक बजरंग बाण का पाठ कर सकते है | संकल्प के समय आपको केवल सात्विक भोजन करना चाहिए अगर आप हनुमान जी की साधना कर रहे है तो आपको पूर्ण रूप से सात्विक नियम पालन करते हुए साधना  करना होगा |

२. ज्यादा साफ़ सफाई पूजा उपवास नहीं रख पाता हूँ मुझे प्रतिदिन दवाई खानी पढ़ती है|  मै  साधना भी करना चाहता हूँ दीक्षा भी लेना चाहता हूँ लेकिन जिन लोगो की शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसे व्यक्तियों को किस प्रकार से साधना करना चाहिए ?

उत्तर:- देखिये गुरु मंत्र का जप किसी भी अवस्था में किया जा सकता है |  सोते हुए भी मंत्र जाप किया जा सकता है चलते फिरते हुए भी आप गुरु मंत्र का जाप कर सकते है|  गुरु मंत्र क्युकी शरीर से उसका सम्बन्ध नहीं है वो केवल आपकी आत्मा से सम्बंधित मंत्र है|  इसलिए आपको कोई समस्या नहीं आएगी आप किसी भी अवस्था में आप उस मंत्र का जाप कर सकते है |

३. कई लोग कहते है की महाभारत ग्रन्थ को घर पे नहीं रखना चाहिए और गुरूजी क्या वेद पुराण को घर में तभी रख सकते है जब उसकी विधि विधान से पूजन की जाए क्या इन ग्रंथो को सामान्य तरीके से नहीं रखा जा सकता ?

उत्तर:- एक होती है व्यक्ति की सोच और उससे निर्मित व्यवहार, ऐसा नहीं है । किताब के पन्नो में लिखी हुए चीज़ इतनी शक्तिशाली कैसे हो सकती है जो आपके जीवन को परिवर्तित कर दे जब तक उसका प्रयोग न किया जाए | हमारे पास वैज्ञानिक किताबे भी रखी हुई  है और बहुत सी चीज़े रखी हुई  है जिसका हम उपयोग न करे तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाता |  चाहे कितना भी बड़ा ग्रन्थ हो अगर आप उसका प्रयोग नहीं करते है तो उसका कोई अर्थ नहीं है न ही उसका कोई लाभ हो सकता है | कहने का अर्थ है आप कोई भी ग्रन्थ अपने घर में रख सकते है लेकिन उसका आदर अवश्य करना चाहिए | 

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो देखे –

Exit mobile version