Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 35

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 35

१. साधना करने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए ?

उत्तर:- साधना और तांत्रिक साधना दोनों अलग अलग चीज़े होती है | जब से आपको बोध होने लगता है चीज़ो का तब से आप साधना कर सकते है | तांत्रिक साधनाओ के लिए एक निश्चित उम्र होना जरुरी है कम से कम  18 + के बाद ही तांत्रिक साधना में हाथ डालना चाहिए | क्युकी तांत्रिक पूजा में जो पद्धति अपनाई जाती है वो बहुत महत्वपूर्ण होती है इसलिए इसमें कोई भूल चूक न जाये इसलिए सही उम्र का होना जरुरी है |

२. देवताओ की पूजा से क्या उन्हें भी ऊर्जा प्राप्त होती है ?

उत्तर:- जो भी आप देवी देवताओ की साधना करते है चाहे वो छोटा हो या बड़ा हो वैसे तो ये नियम है और इसके बारे में भगवान विष्णु ने नारद जी को बताया था की जब मेरा कोई भक्त मेरा स्मरण करता है तो मुझे भी उसका स्मरण करना पड़ता है | वही चीज़ साधनाओ में भी होती है छोटे देवी देवता हो या भूत प्रेत या पिशाच ही क्यों न हो अगर आप किसी की साधना करते है उसके कारण से उसको भी ऊर्जा प्राप्त होती है|  क्युकी उनके पास शरीर नहीं है और जब शरीर न होने के वहज से आपके माध्यम से जब उन्हें ऊर्जा  की प्राप्ति होती तो वो निश्चित ही प्रसन्न हो जाते है इसी कारन आपकी साधनाओ और शक्तियों की अदला बदली होती है |

३. क्या हाथ मिलाने से साधना की ऊर्जा उस व्यक्ति को भी प्राप्त होती है ?

<p>उत्तर:- हाँ |  जब भी कोई साधक किसी  से हाथ मिलता है तो उसकी ऊर्जा उस व्यक्ति की और प्रवाहित होती ही है और आप इस चीज़ को रोक नहीं  सकते इसलिए कई लोग बड़े बड़े साधक सन्यासी से मिलते है जिससे उनकी ऊर्जा का कुछ अंश उन्हें भी प्राप्त हो सके |इसे रोकने का एक ही उपाय है या तो आप glaves हाथ में पहन कर किसी से हाथ मिलाए जिसके कारण आपकी ऊर्जा नष्ट नहीं होगी या हाथ ही न मिलाए आप किसी से |
विडियो के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी नीचे प्राप्त करे

Exit mobile version