Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 44

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 44

१. एक साधिका है उन्होंने प्रश्न किया है की वह एक व्यक्ति से मिली जो औषधियों और पौधों पर अपना शोध करते है|  तो होता ये था की कभी कभी पौधों की आवाजें उन्हें  सुनाई पढ़ती थी और जिस पौधों को वो  चाहते थे  वो अपना स्थान बताया करता था की वो किस स्थान पर है और पौधा अपना नाम स्वयं बता दिया करता था|  तो उनका प्रश्न है की  क्या ये किसी प्रकार की पूर्वाग्रह या  तपस्या है|

उत्तर :- देखिये जो सबसे पहली बात है की हमारे यहाँ जितने भी औषधीय है ख़ास कर हिमालय  था की पहले जामाने में ऋषि मुनि जो थे वो साधना किया  करते थे उन स्थानों पर उस समय वैदिक युग था तो केवल उस समय लोग अधिकतर साधना पूजा पाठ ही किया करते थे | तो हुआ ये की जो वो साधना किया करते थे उसकी ऊर्जा अधिक मात्रा में पेड़ पौधों को मिलने लगी लगभग इसी प्रकार का उदाहरण रामायण काल में भी देखने को मिलता है| जब हनुमान जी संजीविनी बूटी लेने के लिए जाते है तो वहा भी उनके साथ इसी तरह की घटनाए घटी थी| तो अब बात ये है की क्या ऐसा संभव है ? हाँ ऐसा संभव है|  अगर किसी  प्रकार से आपका संपर्क उन औषधियों से जुड़ जाए, आपका मन ह्रदय पवित्र है तो जो भी औषधीय है जब आप उनका स्मरण करेंगे तो निश्चित रूप से अगर वो हिमालय की  है तो वो आपको अपनी और आकर्षित करके ले आएगा । उन व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही कुछ घटित हो रहा है|

२. स्वप्न में मित्र से झगड़ना का क्या अर्थ है ?

उत्तर :- इसका अर्थ ये है की आप कही न कही असंतुष्ठ है उनसे और वो भी आपसे असंतुष्ट है कही न कही छोटे स्तर पे और ये समस्या किसी दिन बहुत बड़ी होने वाली है|  तो उस वजह से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है |

३. नवीन साधक साधनाओ की शुरुवात कहा से करे ?

उत्तर :- पहली बात आपको समझनी होगी की साधना का मार्ग सरल नहीं है|  अगर ऐसा होता तो सब कोई सिद्ध होता बहुत तप करने के बाद कही सफलता  प्राप्त होती है| और सिद्धियों को संभाल कर रखना भी कठिन होता है|  लेकिन ये  अच्छी  बात  है की अगर आप कोई भी साधना सिद्ध कर लेते है तो वो साधना आपके साथ जन्म जन्मांतर तक रहती है |  साधको के लिए आवश्यक है की वो पहले किसी योग्य गुरु से गुरु दीक्षा प्राप्त करे और गुरु द्वारा प्रदप्त गुरु मंत्र का पूर्ण अनुष्ठान पूर्ण करके ही साधना मार्ग में आगे बढे क्युकी बिना गुरु के इस मार्ग में सफल होना बहुत कठिन कार्य है |

आगे की जानकारी के लिए नीचे का विडियो देखे –

Exit mobile version