Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 46

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 46

१. मै तीन दिनों के लिए  घर से  बाहर गया हुआ था|  और इस बीच मैंने गुरु मंत्र का मानसिक जाप किया करता था तो क्या इन तीनो दिनों का मंत्र जाप ९ लाख में जुड़ेगा?

उत्तर :- जब हम मानसिक जाप करते है तो वो साधना में जुड़ता नहीं है| लेकिन  वो उस साधना की कमी पूरी कर देता है और वो एक प्रकार से  शून्य  में चले जाने जैसा होता है|  शून्य में चले जाने पर कोई चीज़ जुड़ती नहीं है बस उतने दिनों के लिए रुक जाती है या स्थिर हो जाती है | जब आप किसी कारण साधना नहीं कर पाते है तो उस समय  मानसिक जाप करके वही पर रोक सकते है जिससे पहले की गई साधना नष्ट न हो |

२. गुरूजी अभी तक मेरे ३ लाख गुरु मंत्र का जाप हो गए है|  हवन अभी तक नहीं किया है  आपने एक वीडियो में हवन करने का तरीका बताया था  क्या आपसे वो लिखित रूप में मिल सकती है जिससे हवन करने में आसानी हो सके |

उत्तर:- अगर आपको लिखित रूप में चाहिए तो आपको ये मेरी वेबसाइट से प्राप्त हो जाएगा |

३. क्या माँ काली का यन्त्र amazon से खरीदा जा  सकते है ?

उत्तर :- हाँ आप निश्चित रूप से वहा  से यन्त्र मँगवा सकते है |  लेकिन आपको स्वयं ही उसकी प्राण प्रतिष्ठा करनी होगी क्युकी वहा से आपको प्राण प्रतिष्ठित यन्त्र नहीं मिलेगा| सरल विधि से प्राण प्रतिष्ठा के लिए उस यन्त्र को गंगा जल से और दूध से धो कर उसके सामने सात बार देवी अथर्वशीर्ष का पाठ करने से वो यन्त्र या मूर्ति की प्राण स्थापना सम्पन हो जाती है |

और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी देखे –

Exit mobile version