Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 45

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 45

१. क्या अप्सरा और यक्षिणी से विवाह हो सकता है ?

उत्तर:- बिलकुल ऐसा संभव है | जब देवताओ के साथ स्त्री विवाह कर सकती है तो उसी तरह से ये शक्ति के साथ भी विवाह किया जा सकता है| विवाह का अर्थ होता है मन से जुड़ जाना ये जरुरी नहीं है की पूर्ण विधि विधान के साथ ही उनसे विवाह सम्पन करे पुराने ज़माने में भी गंधर्व विवाह प्रसिद्ध था आज भी गन्धर्व विवाह होता है जिसको हम प्रेम विवाह कहते है | तंत्र में ऐसी अनेको साधनाओ का वर्णन है जिसके माध्यम से साधक यक्षिणी या अप्सरा को पत्नी रूप में प्राप्त कर सकता है |

२. अगर यक्षिणी या अप्सरा से विवाह कर लिया जाए तो वो किस प्रकार से रहती है ?

उत्तर:- ये शक्तिया तीन तरीके से रहती है |

१. अदृश्य रूप में आपके साथ रहती है |
२. दृश्य रूप में दिखना और आपके साथ बने रहना|
३. साक्षात रूप में आपके साथ रहना और सभी लोगो को दिखना |

जिस रूप में अप्सरा या यक्षिणी जल्दी सिद्ध होती है वो पहला स्तर है यानि अदृश्य रूप में आपके साथ बनी रहती है और कभी कभी हलके माध्यम से अपना शरीर स्पष्ट कर के दिखा भी देती है | इस प्रकार की सिद्धि लगभग सभी साधको को हो जाती है वो पूर्ण समर्पित हो कर इनकी साधना सम्पन करता है|

इनका दूसरा स्तर होता है दृश्य रूप अर्थात ये दृश्य रूप में रहेंगी आपके साथ लेकिन आपके आलावा किसी और को अपना रूप स्वरुप नहीं दिखाती| इस स्तर पर ये केवल आपको ही दिखा करेंगी और आपके कार्य सम्पादित किया करेंगी|

तीसरा स्तर होता है इनका साक्षात रूप में रहना अर्थात ये पूर्ण शरीर को धारण करती है और ये आपको तो दिखेंगी ही लेकिन आपके साथ साथ सभी लोगो को भी दिखती है | आप इस स्तर में उनको छू सकते है क्युकी ये पूर्ण स्त्री का शरीर धारण कर लेती है| इस प्रकार की सिद्धि करना कठिन है इसमें बहुत अधिक तप की और एकाग्रता की आवश्यकता होती है| और इस प्रकार की साधना काफी लम्बी भी चलती है केवल उच्च स्तर के साधको के लिए ही ऐसी सिद्धि कर पाना संभव होता है क्युकी उनमे पहले से ही तप की ऊर्जा अधिक मात्रा में रहती है |

३. यक्षिणी या अप्सरा अगर सिद्ध हो जाए तो ये कितने समय तक साथ रह सकती है ?

उत्तर :- अगर आप इनकी सिद्धि अदृश्य या दृश्य रूप में करते है तो ये आपके साथ पुरे जीवन भर नहीं रह पाएंगी| एक निश्चित काल तक आपके साथ रहेंगी क्युकी आपके साथ में रहने के लिए इनकी व्यवस्थित स्थिति नहीं बन पाती है | लेकिन अगर आप इन्हे साक्षात रूप में सिद्ध कर लेते है तो ये जीवन भर आपके साथ रह सकती है| लेकिन इस स्थिति में उनका शरीर भी औरो की तरह वृद्ध अवस्था की और भी प्रवेश करता है एक समय के बाद ऐसी स्थिति बनती है |

सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी देखे

Exit mobile version