Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 47

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 47

१. कितने उम्र वाले लोग गुरु दीक्षा और गुरु मंत्र प्राप्त कर सकते है ?

उत्तर:- गुरु दीक्षा लेने में किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं होता है| लेकिन ये ध्यान रखना होता है की आपकी उम्र कम से कम इतनी जरूर होनी चाहिए, इसके लिए आवश्यक है की गुरु दीक्षा तब से कोई प्राप्त कर सकता है जब उसको चीज़ो का बोध होना, ज्ञान होना प्रारंभ हो गया हो और जो मंत्र साधना कर सकता है वो गुरु दीक्षा ले सकता है| कहने का अर्थ ये है की अगर आपकी उम्र १२ वर्ष से अधिक है क्युकी इस अवस्था में आपके अंदर बोध शक्ति आ चुकी होती है| तो आप इस उम्र से दीक्षा प्राप्त कर सकते है|

२. क्या गुरु दीक्षा बुढ़ापे में लेनी चाहिए ?

उत्तर :- बुढ़ापे में तो गुरु दीक्षा अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी ही चाहिए | क्युकी यौवन अवस्था में कोई भी व्यक्ति ये नहीं सोचता की उसे गुरु दीक्षा प्राप्त करनी चाहिए| इस प्रकार का चिंतन बहुत कम लोगो का ही बनता है, वो अपने भोग में ही पूर्ण रूप से लिप्त रहते है| लेकिन ये आवश्यक भी नहीं है की आप बुढ़ापे में मंत्र जाप करने में समर्थवान हो पाए| हो सकता है आप उस समय किसी रोग से ग्रस्त हो और कुछ भी करने में असमर्थ हो इसलिए मेरी सुझाव से यौवन से ही दीक्षा लेनी चाहिए |

३. विवाहित व्यक्ति गुरु मंत्र की शक्ति नष्ट होने से कैसे बचाए ?

उत्तर :- इस अवस्था में आपको एक नियमावली बनानी चाहिए की इतनी दिनों तक आप ब्रम्हचर्य का पूर्णता से पालन करेंगे |

४. अगर गुरु मंत्र रक्षा मंत्र भी है, तो इससे रक्षा घेरा कैसे बनाया जाता है ?

उत्तर :- गुरु मंत्र में जो न्यास क्रिया है उन सारे न्यास क्रिया को सम्पन करने से आपका प्रत्येक अंग सुरक्षित हो जाता है| न्यास क्रिया के माध्यम से उस मंत्र को शरीर में स्थापित किया जाता है| और जो मंत्र आप अपने शरीर में स्थापित कर रहे है वो एक रूप से आपकी अंगो की रक्षा ही करता है| इसलिए जो न्यास के मंत्र है वो रक्षा मंत्र की स्थिति को धारण कर लेता है| और उस विशेष विशेष अंग को सुरक्षित भी करता है|

पूर्ण जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी देखे

Exit mobile version