Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 54

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 54

1. आपने कहा था की ९ लाख गुरु मंत्र सम्पन कर के ही किसी प्रकार की साधना करनी चाहिए, लेकिन क्या इससे पूर्व कोई भी साधना नहीं कर सकते है ?

उत्तर:- ९ लाख जप इसलिए कहा गया है की क्युकी अधिकतर लोग तांत्रिक साधना करते है कई बार साधनाओ में  नकारात्मक शक्ति से सामना हो जाता है, जब आप ९ लाख जाप सम्पन कर लेंगे तो आपके अंदर उतनी ऊर्जा का संचार हो जाएगा जिससे आप उन शक्तियों का सामना कर सके, अगर वो शक्ति आप पर हावी होने की कोशिश करे आपके मस्तिष्क को नियंत्रण करने का प्रयास करे तो आप पर उसका कोई प्रभाव न हो और वो आपका कोई नुकसान नहीं पंहुचा पाये इसलिए उतनी संख्या में गुरु मंत्र का जाप करना आवश्यक है अनिवार्य है | अगर आपने 1 लाख जप भी कर लिया है तो अब सात्विक साधना कर सकते है, उसमे किसी प्रकार की समस्या नहीं है |

२. गुरूजी मै गुरु मंत्र का हर दिन ३ माला जाप करता हूँ, समय मिलने पर ५ माला का भी जाप करता हूँ|  अब तक ३०,००० मंत्रो का जाप मैंने कर लिया है | मै ३०,००० मंत्र जाप का दशांश हवन करना चाहता हूँ, इसके लिए पूर्ण विधि प्रदान करे कैसे हवन करना है |

उत्तर:-  हवन करने की जो विधि है वो “नवरात्री में  सरल विधि से हवन कैसे करे” वीडियो में बताया हुआ है, आप इस विधि से भी हवन कर सकते है |

३.  हवन किस दिन करना चाहिए ?

उत्तर:- हवन के लिए शुभ मुहूर्त जो भी हो आप पता लगा सकते है जैसे सिद्धियोग जितने भी होते है उन समय पर अगर हवन करते है तो उचित रहता है | पूर्णिमा के दिन चतुर्दशी के दिन, अष्ठमी के दिन, नवमी के दिन इन दिनों पर हवन  करने पर आपको विशेष रूप से लाभ होता है |

सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे का लिंक विडियो अवश्य देखे –

Exit mobile version