Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 56

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 56

१. बीजात्मक दुर्गा सप्तशती क्या है ?

उत्तर:-  जैसे आप लोग जानते है की अगर आप गीता प्रेस से प्रकाशित लेते है या देखते है तो उसमे आप बहुत सारी दुर्गा सप्तशती के पुस्तक देखने को मिल जाएंगी, जो सामान्य लोगो के साधना करने के लिए बनाई गई है | लेकिन हम लोग इस दुर्गा सप्तशती पूरा फ़ायदा या फल प्राप्त नहीं कर पाते है क्युकी सब लोग जानते ही है  दुर्गा सप्तशती को कीलित किया गया है | और बहुत अच्छी तरीके से कीलित किया गया है, बल्कि न केवल भगवन शिव द्वारा बल्कि कई ऋषियों द्वारा भी इसको पूर्ण रूप से कीलित किया गया है | जब तक दुर्गा सप्तशती का उत्कीलन नहीं किया जाए तब तक उसका पूरा लाभ नहीं मिल सकता | जो मूल बीजात्मक दुर्गा सप्तशती थी उसको छुपाया गया, आपको कई बीजात्मक दुर्गा सप्तशती देखने को मिल जाएगा लेकिन उसमे भी कुछ चीज़े छुपाई गई है जो बताया नहीं गया है|

मेरे द्वारा खोज करने पर मुझे इस बात की सत्यता पता लगी की वास्तव में जो बीजात्मक दुर्गा सप्तशती पुस्तके उपलब्ध है वो पूर्ण नहीं है, वो पुस्तके आधे अधूरे है | मेरे द्वारा लिखित बीजात्मक दुर्गा सप्तशती का पुस्तक आप मंगवा सकते है और उसमे आपको पूर्ण रूप से बीजात्मक दुर्गा सप्तशती देखने को मिल जाएगा |  आप उस पुस्तक के  माध्यम से दुर्गा सप्तशती का उत्कीलन कर सकते है, दूसरी बात की कौन  सा बीज मंत्र कहा लगेगा क्युकी बहुत लोगो ने सोचा की बीज मंत्र लगा कर दुर्गा सप्तशती को उत्कीलन कर देंगे लेकिन वो लोग भी ऐसा नहीं कर पाए है | लेकिन आपको इस पुस्तक में  बीज मंत्र सही जगह देखने को मिल जाएंगे, क्युकी जब तक बीज मंत्रो को सही जगह नहीं लगाया जाएगा तो उसका उतकीलन करना संभव नहीं हो पाएगा  |  बीजात्मक दुर्गा सप्तशती की जो साधना होती है, वही सबसे उत्तम मानी जाती है |

२. माता  बगलामुखी के मंत्र का १ करोड़ मंत्र जप करने के बाद क्या होता है  ?

उत्तर :-  कोई भी महाशक्ति या महाविद्या के मंत्रो का जाप अगर करोड़ संख्या में करते है तो आपको अद्धभुत लाभ प्राप्त होते है, आप कुछ भी करने में सक्षम हो जाते है | बीज मंत्रो का और पूर्ण मंत्र का जाप करने में  क्या अंतर है, यह आपको पूछना चाहिए था| इस सम्बंद में भी आपको बताता हूँ,  देखिये जो पेड़ लगा होता है अगर आप आम  लगाते है तो आप उसके फल तोड़ कर खा सकते है |  जब आप आम का बीज बोएंगे तो जो एक छोटा सा बीज आपको कल को पेड़ देगा और उस पेड़ से आप जितना चाहे उतना फल तोड़ कर खा सकते है |

कहने का तात्पर्य ये है की जो बीज मंत्र होते है वो बहुत अधिक शक्तिशाली होते है मूल मंत्र से लेकिन बीज मंत्रो में आपको अपने आप पर बहुत अधिक सब्र रखने की आवश्यकता होती है, क्युकी वो आज फल नहीं देने वाले है वो वर्षो के बाद वही बीज पेड़ के रूप में असंख्य फल देता है |  अगर आप १ करोड़ बीज मंत्र का जाप करेंगे तो आपने एक करोड़ पेड़ बोए है   और उसका फल आपको कितना मिलेगा उसका अनुमान आप स्वयं नहीं लगा सकते| इसके माध्यम से आप कुछ भी करने  में सक्षम हो जाएंगे, आप कुछ भी कर सकते है १ करोड़ जाप के माध्यम से |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी देखे –

Exit mobile version