Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 58

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 58

१. समय की कमी के कारण मै मुंबई के लोकल ट्रैन में सफर करते समय गुरु मंत्र का जाप करता हूँ, लेकिन इस बीच संकल्प नहीं ले पाता हूँ क्या ये मेरा मंत्र जाप असफल हो जाएगा बिना संकल्प के? ऐसा कभी कभी ही होता है जब मै संकल्प नहीं ले पता हूँ|

उत्तर:- देखिये अगर २, ३ दिन के लिए अगर मंत्र जाप छूट जाता है तो उससे कोई अंतर नहीं आता है, वो मंत्र जाप जुड़ जाता है |  लेकिन शर्त ये है की अपने उस समय उस मंत्र का  मानसिक जाप किया हो, लेकिन तीन चार दिन से ऊपर अगर  हो जाता है तो वो मंत्र जाप नहीं जुड़ पायेगा |  क्युकी ऊर्जा आपके शरीर में कुछ दिनों तक बनी रहती है और जब आप कई दिनों तक मंत्र जाप करना छोड़ देते है तो वो ऊर्जा शरीर से निकल जाती है |

२. हर इंसान को अपने परिवार की रक्षा सुरक्षा से अधिक कुछ और महत्त्व नहीं रखता | मै गुरु मंत्र का जाप करता हूँ और कभी  गलती से मेरे परिवार पर संकट आ जाए  तो मै  गुरु मंत्र का कैसे प्रयोग कर सकता हूँ ?

उत्तर :-   आप माता से प्राथना कर सकते है की मेरा आध्यत्मिक जीवन आपको समर्पित है इसलिए आप मेरी और मेरे परिवार की रक्षा शुरक्षा सदैव करिये | फिर भी कभी कभी कर्मो के कारण या पूर्व जन्म के किसी कृत्य के कारण कभी ऐसी  स्थिति उत्पन हो जाती है जब संकेत के रूप में वो कर्म आ जाते है, इस स्थिति में आप गुरु मंत्र का अलग से अनुष्ठान करके माता से पार्थना कर सकते है की मेरे  इस संकट को दूर करिये लेकिन अगर कोई घटना प्रारब्ध में शामिल है तो वो घटित होगी ही और आपको उस कर्म का फल तो भोगना ही पड़ेगा, ये हो सकता है जितना प्रभाव होना चाहिए उतना न हो कर न्यूनतम प्रभाव हो |

३. गुरूजी भगवान कृष्णा और कालिया नाग के मध्य युद्ध हुआ था बाल्य काल में तो क्या  कृष्ण जी ने उस नाग का वध कर दिया था या कालिया नाग समुद्र में चला गया था | क्या आज भी ये नाग समुद्र के गहराइयों  में छुपा हुआ है और विभिन प्रकार के नागो का  वर्णन ग्रंथो में देखने को मिलता है तो क्या विशालकाय नाग समुद्र के गहराइयों में विद्यमान है ?

उत्तर :- ये जितने भी प्रकार के नाग है वो पताल से आते है, पताल लोक में बहुत सारे नागो का राज है और वो वही रहते है, लेकिन वो सशरीर नाग होने के बावजूद भी आध्यत्मिक शक्तियों से युक्त है |  इसी वजह से वो उन लोको में वास कर पाते है | ऐसी स्थानों पर कोई साधारण मनुष्य पहुंच नहीं सकता है क्युकी इतना ज़ादा निचे पानी का दबाव पढ़ जाता है की पनडुब्बियां भी केवल  निश्चित सीमा तक ही जा पाती है लेकिन उसके निचे भी एक विशाल साम्राज्य विध्यमान है पाताल  में और वहाँ ऐसी शक्तिया भी रहती है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे विडियो भी देखे –
https://youtu.be/IFsASFC3IVo
Exit mobile version