Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 66

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 66

१. गुरु मंत्र का जाप भोजन के पूर्व करना चाहिए या भोजन के बाद ?

उत्तर:-  भोजन ऊर्जा के लिए ग्रहण किया जाता है |  और  उस ऊर्जा को व्यक्ति किसी भी प्रकार से खर्च कर देता है| जब हम साधना करते है तो भोजन का विशेष महत्त्व हो जाता है| अधिकतर लोग गलती क्या कर देते है की भोजन कर लेने के बाद में साधना करने करने बैठ जाते  है जिसके कारण उन्हें  उबासी, नींद आने लगती है | साधना और भोजन में कम से कम २ से ३ घंटो का अंतर होना चाहिए |

२.  क्या गुरु मंत्र का जाप निश्चित समय पर करना अनिवार्य होता है ?

उत्तर :- अगर आप तंत्र में प्रवेश करना चाह रहे है तब आपको निश्चित समय में मंत्र जाप करना चाहिए वरना अगर आप मोक्ष के लिए कर रहे है और अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते है तो तो विशेष समय का कोई बंधन नहीं है | लेकिन निश्चित समय इसलिए रखना चाहिए इससे आपके अंदर एक आदत पढ़ जाती है, शक्ति को पुकारने पर शक्तिया वहाँ पर निश्चित समय पर आ जाती है और आपके कार्यो में आपकी सहायता भी करती है |

३. आख़िर पतिव्रता नारी में इतनी शक्ति आती कहा से है की स्वयं ईश्वर भी कुछ नहीं कर पाता है वो शक्ति की तरह ढ़ाल की तरह खड़ी हो जाती है |

उत्तर :- तो ऐसे कई उदाहरण है हमारे पास है कहते है जब मेघनाथ से युद्ध हो रहा था तो भगवान् राम वहाँ नहीं गए उन्होंने कहा की लक्ष्मण की पत्नी बहुत बढ़ी पति व्रता है क्युकी वो दोनों कभी एक साथ नहीं रहे थे  उन्होंने केवल विवाह किया था और फिर लक्ष्मण उनसे अलग हो गए थे और वनवास को चल दिए थे  | इसी कारण उनकी पत्नी बहुत बढ़ी पतिव्रता स्त्री थी  इसलिए भगवन राम ने कहा था की अगर मेघनाथ से युद्ध करने  अगर  लक्ष्मण जाएंगे तो निश्चित रूप से उनकी विजय होगी |

पति व्रता जो स्त्री होती है वो काम ऊर्जा को पूर्ण रूप से बांध लेती है | काम की ऊर्जा सबको भटकाती है हर पुरुष या स्त्री के अंदर ये शक्ति मौजूद रहती है |  और ये अधिकतर भटकाती है इसलिए वो काम शक्ति पर पूर्ण  विजय प्राप्त कर लेती है क्युकी उसका समर्पण उसके पति के लिए होता है |  इसी कारण उन्हें “क्लीं” बीज पूर्ण सिद्ध हो जाता है | जिसके कारण उनके भीतर अद्धभुत शक्ति का संचार हो जाता है जिसके माध्यम से वो कुछ भी करने में सक्षम हो जाती है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो देखे –
https://youtu.be/v0uGp66FNiQ
Exit mobile version