Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 68

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 68

१. तप  क्या है ?

उत्तर :- तप को अगर सीधे सीधे अर्थो में पढ़ेंगे तो जानेंगे की तप माने तपाना | जितना ज्यादा आप अपने आप को तपाएँगे अपने शरीर को तपाएँगे वो उतना ज्यादा निखरता है | अगर आप साधना में बैठ कर स्वयं को तपाते है और विशेष प्रकार के जो साधना संकल्प होते है उसको करते हुए आप अपना जीवन व्यतीत करते है तो आपका शरीर पवित्र से पवित्र होता चला जाएगा इतना अधिक पवित्र हो जाता है की वो शरीर स्वयं में ब्रम्हांड का स्वरुप बन जाता है जिसमे 18 प्रकार की सिद्धिया, समस्त ज्ञान और जितने भी रहस्य है है उन सब का ज्ञान हमें होने लग जाता है |  इसलिए सभी ऋषि मुनियों को आप तप करते हुए देखते और सुनते चले आ रहे है |

२. शाबर मंत्र तांत्रिक मंत्र और वैदिक मंत्र में अंतर क्या है ? अगर भगवान हनुमान की साधना करनी है तो किस प्रकार का मंत्र उत्तम रहेगा उनकी साधना के लिए ?

उत्तर :-  जो शाबर मंत्र होते है वो ग्रामीण पद्धति पर आधारित होते है | और  ज्यादा पढ़े लिखे गुरु नहीं हुआ करते थे उस समय में तो जो भी उन गुरुओ ने सामन्य बोल चाल में मंत्रो का निर्माण किया वो शाबर मंत्र कहलाए | भले ही इन मंत्र में प्रयोग शब्द सामन्य बोल चाल जैसा प्रतीत होते है लेकिन ये बहुत ही तीव्र और तुरंत असर करने वाले मंत्र है |

तांत्रिक मंत्र की रचना तांत्रिकों के द्वारा हुई है और इस प्रकार के मंत्र भी अत्यंत तीव्र और उग्र होते है |

वैदिक मंत्र की रचना वैदिक काल में ऋषियों द्वारा हुआ था और इस प्रकार के मंत्र वेदों में वर्णित है

अगर तीनो प्रकार के मंत्रो में तुलना की जाए तो अंतर बस इतना है की शाबर मंत्र तुरंत प्रभाव दिखाते है लेकिन इन मंत्रो को हर वर्ष चैतन्य करना पड़ता है | वैदिक मंत्रो सबसे उत्तम होते है लेकिन इनको सिद्ध करने में समय लगता है, इसमें अधिक धैर्य की आवश्यकता होती है |  लेकिन अगर एक बार ये मंत्र सिद्ध हो जाए तो जीवन भर इनका प्रभाव देखने को मिलता है |

अगर आपके पास समय की कमी है आपको तुरंत असर देखना है तो आप हनुमान जी की साधना शाबर मंत्रों के माध्यम से कर सकते है |  इसमें शक्तियां कम मात्रा में होती है और  सीमित समय के लिए ही इनका प्रभाव बना रहता है | अगर किसी प्रकार का विशेष कार्य संपन्न करना है तो आप तांत्रिक मंत्रो का चयन कर सकते है और अगर आप लम्बे समय तक उनका सानिध्य और कृपा प्राप्त करना चाहते है तो आपको वैदिक मंत्रो का चयन करना चाहिए |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो क्लिक करे

Exit mobile version