Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 69

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 69

१. क्या शव यात्रा के द्वाराण पीछे मुड़ के नहीं देखना चाहिए ?

उत्तर :- हाँ, शव यात्रा के समय पीछे मुड़ नहीं देखना चाहिए  ख़ास तौर से जो साधक है उन्हें पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहिए | क्युकी पीछे मुड़ कर देखना का अर्थ होता है भूत क्रिया को संपन्न करना | जो समय बीत चूका है उसको हम भुत कहते है जो अभी समय चल रहा  वर्तमान कहते है और आगे की घटनाओ को भविष्य  हम जानते है | हमेशा व्यक्ति  भविष्य की ही यात्रा करता है वर्त्तमान में रहते हुए तो भूत काल की तरफ नहीं मुड़ना चाहिए | कभी कभी ऐसा होता है की आत्माएँ शरीर छोड़ने के बाद बढ़ी परेशान हुई सी घूमती रहती है तो जब भी उनके सम्बंदित व्यक्ति होते है उनके पीछे पीछे चलना शुरू कर देती है हालाँकि ऐसा सिर्फ १३ दिन की क्रिया तक के लिए ही होती है, लेकिन कभी कभी इतना लगाव हो जाता है उन मृत व्यक्तियों को अपने शरीर से की उनका नाता उनके शरीर से  न टूटे तो वो रिस्तेदारो के पीछे पीछे चल कर कोशिश करते है की किसी तरह कोई मार्ग मुझे मिल सके शरीर में प्रवेश करने के लिए लेकिन ऐसा संभव नहीं होता है क्युकी प्रकृति का नियम है जो चला गया वो वापस नहीं आता है |

२.  राम जी ने माता सीता की अग्नि परीक्षा क्यों ली ?

उत्तर :- भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है और मर्यादा से तात्पर्य होता है अपनी सीमा में रहना | जब वो राजा होते थे तो राजा ही होते थे, जब वो
पुत्र होते तो केवल पुत्र की भांति होते , तो जो भी उनके जीवन में समय आता था तो जिस मर्यादा को वो अपनी निभा रहे होते थे वो एक उदहारण प्रस्तुत कर देते थे |
अब उस जब समय जब  लोगो ने उनसे पूछा की माता सीता रावण के पास रह कर आई है तो क्या वो पवित्र रह गई है की नहीं तो उस समय उन्होंने राजा की भूमिका निभाई और उन्होंने अग्नि परीक्षा के माध्यम से प्रमाणित करके दिखाया कि जो वो पत्नी स्वीकार कर रहे है जो रानी बनने वाली है वो  माता सीता पवित्र है |  एक गोपनीय बात यह भी है की माता सीता को अलग कर दिया गया था पूर्व में ही और अग्नि सीता को उस स्थान में रखा गया था और उन्होंने अग्नि परीक्षा इसलिए लिया था  क्युकी राजा की भूमिका यह कहती है की वो अपने लोगो वो बात प्रमाणित कर के दिखाए |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो अवश्य देखे –

Exit mobile version