Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 81

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 81

१. गुरूजी आपने कहा था की श्री दुर्गा सप्तशती बीज मंत्र का जाप अधिक प्रभावशाली होता है लेकिन जिन लोगो को संस्कृत पढ़ना नहीं आता है उन्हें क्या करना चाहिए ?

उत्तर:- देखिये दुर्गा सप्तशती में जो ७०० मंत्र है उन सभी मंत्रो  के प्रारंभ में बीज मंत्र लगाया हुआ है बस आपको वही बीज मंत्र पढ़ना है |  अगर आप संस्कृत में उन श्लोको का उच्चारण नहीं कर सकते तो आप उसका हिंदी अनुवाद भी पढ़ सकते है और साथ में उन बीज मंत्रो को भी पढ़ लीजिये  यह एक सरल विधि है |

२. जब तक दुर्गा सप्तशती कंठस्थ नहीं हो जाता, उसका उच्चारण स्पष्ट नहीं हो जाता  तब तक क्या हम उस पुस्तक को जमीन या कुर्सी पर रख कर उसका पाठ कर सकते है ?

उत्तर:- जब  भी आप किसी पुस्तक को पढ़ते है तो आप उसको किस उद्देश्य के लिए पढ़ रहे है यह महत्पूर्ण है | जब आप दुर्गा सप्तशती का विशेष साधनात्मक प्रयोग  करेंगे तो फिर आपको उसे आसन पर रख कर पढ़ना होगा विशेष विधि विधान सहित लेकिन जब आप पाठक के रूप में पढ़ना चाहे तो आप अपनी इक्षा अनुसार उसको पढ़ सकते है लेकिन आवश्यकता इस बात की है की इस प्रकार के मंत्रो का पाठ आपको किसी मंदिर में श्रद्धा युक्त पढ़ना चाहिए क्युकी जब आप उन मंत्रो का पाठ करेंगे तो उस मंत्र की ध्वनि निःसृत होगी और जब ध्वनि कम्पन उत्पन होगी तो उसका प्रभाव भी होगा ही चाहे आप उसका पाठ किसी भी  भावना से करे उसका प्रभाव होगा ही इसलिए यथा संभव आपको उसका पाठ भी किसी आसान पर उस पुस्तक को रख कर स्वयं साधक बन कर उन मंत्रो का पथ करने की आवश्यकता है |

३. यह वर्णन आता  है की दुर्गा सप्तशती का फल तब तक नहीं मिल पता जब तक हमें उन मंत्रो का अर्थ ज्ञात नहीं हो जाता तो इस संबंध में क्या करना चाहिए ?

उत्तर :- देखिए इसका कारण क्या है पहले ये समझते है, जब तक आप ये नहीं समझेंगे की आप उन श्लोको के माध्यम से क्या प्राथना कर रहे तब तक आप उस विशेष देवी से अपना सम्बंद नहीं बना पाएंगे | जब तक आप उसका अर्थ नहीं जानेंगे तब तक आप  भावना युक्त होकर  दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर पाएंगे  इसलिए ऐसा कहा गया है की आप जो मंत्र के माध्यम से प्राथना कर रहे है उसकी भावना क्या है और उसका अर्थ क्या है इसका ज्ञान होना चाहिए तब ही आप उन देवी  से भावनात्मक रूप से भी जुड़ पाएंगे  | इस सम्बंद में करना है ये की instamojo account में आपको दुर्गा सप्तशती का हिन्दू अनुवाद मिल जायेगा आप उसको वह से डाउनलोड कर सकते है और प्रत्येक मंत्र का अर्थ ज्ञात कर सकते है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो देखो –

Exit mobile version