Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 86

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 86

१. गुरूजी कहा जाता है की मृत्यु के जैसा ही प्रारब्ध का आना भी एक निश्चित समय पर घटित होता है, क्या आगे आने वाले बुरे कर्मों को को निश्चित निश्चित समय से पहले नष्ट किया जा सकता है ?

उत्तर:-  अगर आपने किसी भी जन्म में किसी  कर्मो किया होगा तो उसका फल तो भोगना ही पड़ेगा | अगर आपने गुरु मंत्र का इतना अधिक जाप किया है  तो वो कर्म नष्ट तो नहीं होंगी लेकिन वह कर्म कुछ समय के लिए टल जाएगी | तंत्र ग्रंथो में ऐसा वर्णन भी आता है की चाहे अपने कितने जन्मो पूर्व ही पाप कर्म किये हो उसका फल तो निश्चित भोगना ही पड़ेगा और जब तक उन फलो को नष्ट नहीं कर दिया जाता या उसको पूर्ण रूप से भोग नहीं लिया जाता तब तक यह सब कर्म मंत्र सिद्धि में अवरोध बनी रहती है |

२. क्या भूत प्रेत कर सकते है व् उनको इसका फल मिलेगा ?

उत्तर:- भूत प्रेत की भी साधना होती है उनको साधनाओं के माध्यम से उन्हें  सिद्ध किया जा सकता है | इस प्रकार की साधना २ प्रकार से होती है –

१. शक्ति को स्वयं धारण कर लेना

२. अपने आप को उस स्तर पर ले जाना की जब आप किसी प्रकार की साधना सिद्ध कर लेते है तो उसकी सहायता से आप  जो  कार्य करवाते है और अंत में उसको मुक्त कर देते है | और स्वयं भी उस प्रेत की ऊर्जा को न धारण करके बल्कि अपने कार्यो में उपयोग करना और  उसको अपने जीवन से निकाल देते है और उसको उस योनि से मुक्त कर देना  |

Exit mobile version