Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 90

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 90

प्रश्न 1 गुरु जी अगर इंद्रजीत मेघनाथ और कुंती पुत्रअर्जुन में युद्ध होता तो कौन हारता

उत्तर:- अगर सही रूप से देखे तो यहाँ पर  इंद्रजीत मेघनाथ  जीत जाएगा | अर्जुन के साथ भगवान कृष्ण थे इसलिए वो युद्ध जीत रहा था अगर वो उनके साथ नहीं होते तो कर्ण के द्वारा ही अर्जुन की मृत्यु हो जाती | इंद्रजीत के पास में तीनो महा अस्त्र  (ब्रह्मास्त्र,पाशुपतास्त्र, नारायणस्त्र) मौजूद थे और दूसरी बात यह  की मेघनाथ में अत्याधिक तपोबल था और मेघनाथ की पत्नी भी एक सती स्त्री थी और वो इतनी बड़ी सती स्त्री थी की जब तक वो जगती रही तब तक मेघनाथ को कोई नहीं मार सका इस आधार पर भी अर्जुन मेघनाथ से नहीं जीत पाता |

प्रश्न २  गुरुजी इस ब्रह्मांड में अष्ट सिद्धियों से भी बढ़कर और कोई सिद्धि है या नहीं ?

उत्तर :- निश्चित रूप से अष्ट सिद्धिया सर्वोत्तम है इससे बड़ी कोई सिद्धि नहीं होती है या यूं कहे की सारी सिद्धिया इन्ही अष्ट सिद्धियों के अंतर्गत आ जाती है, लेकिन मोक्ष से बड़ी सिद्धि कोई नहीं होती | जिसको परम सिद्धि कहा जाता है उसको हम मोक्ष कहते है, मोक्ष की प्राप्ति हो जाने पर इन सिद्धियों की आवश्यकता नहीं रह जाती |

प्रश्न ३  गुरुजी अर्जुन ने जब उर्वशी में मां का रूप देखा तो उर्वशी ने अर्जुन को किन्नर होने का श्राप दे दिया, मैं कंफ्यूज हूं मां रूप में सिद्ध किया जाए या पत्नी रूप में |

उत्तर :- जिन  शक्तियों की पूजा की जाती है उनका भी अपना रूप, स्वरुप और गुण होता है, और उन गुणों  के अनुरूप ही हमें उनसे अपना संपर्क स्थापित करना पड़ता है | अगर आप  किसी भी अप्सरा की सिद्धि कर रहे है तो अप्सरा प्रेम और सौंदर्य की देवी मानी जाती है इसलिए यह शक्तियों को प्रेमिका के रूप सिद्ध करना ज़ादा अनुकूल रहता है, अगर आप अप्सरा को पत्नी के रुप  में भी सिद्ध करते है तो भी अनुकूलता ही रहती है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी देखे –

Exit mobile version