Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 102

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 102

१. गुरु मंत्र के साथ अन्य पूजा हो सकती है?

उत्तर:- अगर आपने गुरु मंत्र प्राप्त करने से पूर्व  साधना करते हुए चल रहे है तो आप गुरु मंत्र से साथ साधना कर सकते है | लेकिन अगर आपने इससे पूर्व कोई साधना नहीं की है तो आपको सर्व प्रथम गुरु मंत्र का पूर्ण अनुष्ठान कर लेना चाहिए  फिर आप किसी प्रकार की साधना कर सकते है |

२.  देवी कवच को सिद्ध कैसे करे  ?

उत्तर:- देवी कवच को सिद्ध नहीं करना होता है यह स्वयं सिद्ध होता चला जाता है | इसमें आपको त्रिसंध्या यानि तीनो सन्धियों में इसका जाप  करना चाहिए और जैसे जैसे आप इसका जाप करते रहेंगे आप इसकी शक्ति को धारण करते चले जायेंगे और आपकी सिद्धि बढ़ती चली जाएगी |

३. गुरु मंत्र से सिद्धियां मिलती है क्या ?

उत्तर:- गुरु मंत्र के माध्यम से आपको सात्विक सिद्धियों की प्राप्ति होती है | जितना ज्यादा  मंत्र का जाप करेंगे आपके अंदर उतना ही अध्भुत तेज़ और सिद्धिया प्रकट होने लग जाती है | गुरु मंत्र मोक्ष की और ले जाने वाला है सभी प्रकार के बंधनो से मुक्त करने वाला होता है इसलिए जो सिद्धिया  प्राप्त होती है वह सात्विक होती है | यह भी निश्चित है की अगर साधक गुरु मंत्र का निरन्तर जाप करता है क्युकी यह मंत्र बाहर से देखने में इसकी गहराई का ज्ञान नहीं हो सकता क्युकी यह मंत्र आपने में इतना विराट है और इतना गहरा अर्थ और चिंतन अपने अंदर लिए हुए है जिसको समझना और  धारण करना  सहज नहीं है | क्युकी एक पुस्तक आपको इन बीजो का मूल रहस्य स्पष्ट नहीं कर सकती इसके लिए तो आपको गुरु की आवश्यकता पढ़ती ही है और वो गुरु जो इस ज्ञान को इस  रहस्य को स्वयं समझा हुआ हो |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो देखे –
https://youtu.be/QzqXQG8iq1s
Exit mobile version