Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 113

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 113

प्रश्न १ :- सपने में विवाह देखने का क्या अर्थ होता है ?

उत्तर:-  अगर आप सपने में  विवाह  होते हुए देखते है तो यह अच्छा सपना नहीं माना जाता, अगर आप स्वयं का  विवाह देखते है तो आप बीमार पढ़ सकते है और अगर आप किसी और का  विवाह देख रहे है तो इस प्रकार की परेशानियाँ और बीमारिया आपको हो सकती है | इसलिए आपको इस तरह के सपनो से सावधान रहना चाहिए |

प्रश्न २. अगर गुरु मंत्र का जाप कुछ महीनो के लिए छूट जाए तो क्या करे ?

उत्तर:-  गुरु मंत्र का निरन्तर जप होना चाहिए और ऐसा नियम भी पहले से बताया गया था की आपको प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार मंत्र जाप करना है | गुरु मंत्र के माध्यम से ही आप अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ा सकते है और उस ऊर्जा को अपने शरीर में ग्रहण कर सकते है जो पुरे ब्रह्माण्ड में व्याप्त है | इसलिए सभी को चाहिए की प्रतदिन आप कम से कम १ माला का मंत्र जाप करे | अगर आपसे किसी कारण मंत्र जाप छूट गया है और एक महीने से ज़्यादा समय हो गया है तो आपको फिर से गुरु से आज्ञा माँग कर फिर से  गुरु दीक्षा वीडियो से दीक्षा प्राप्त करनी चाहिए|

प्रश्न ३. साधना में सात्विक संकल्प सबसे पहले ले या राजसिक संकल्प ले ?

उत्तर:- अगर आप गृहस्थ जीवन व्यापन कर रहे है तो आपके लिए अच्छा यही रहेगा की आप राजसिक संकल्प ले | लेकिन अगर आपने पहले राजसिक संकल्प ले लिया है तो आप फिर उस साधना के लिए सात्विक संकल्प नहीं ले सकते है यह आपने पहले से सात्विक संकल्प ले लिया है तो आप राजसिक संकल्प नहीं ले सकते क्युकी यह अधोगति मानी जाएगी | इसलिए संकल्प लेने से पहले आप एक बार विचार कर ले फिर किसी प्रकार का संकल्प ले |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी जरूर देखे –
 https://youtu.be/w1jkd_j0zcA
Exit mobile version