Site icon Dharam Rahasya

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 122

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 122

१. क्या गरुड़ पुराण झूठा है ?

उत्तर:- जो भी पुराण है उसमे कुछ सत्यता भी है और कुछ ऐसी बाते भी जोड़ दी गई है जिसके कारण लोगो की कमाई चलती है| हमारे यहाँ पहले से एक  समस्या रही है की जो  भी कुछ पुराण और ग्रन्थ है उसमे  बाहर से कुछ चीज़े जोड़ दिए जाते है | परन्तु पुराण में जो कुछ तथ्यों  का  वर्णन आता है वो भी सत्य है, लेकिन सब कुछ सत्य है  यह  बात नहीं माननी चाहिए  क्युकी  एक  समय अंतराल में हम लोग लगभग ७०० साल गुलाम भी रहे है और इन ७०० वर्षो में कुछ ऐसी फालतू  बाते भी आज पुराणिक ग्रंथो में जोड़ दिए गए जितना कोई मतलब नहीं है और उनको जोड़ने के कारण जो सामान्य लोग है वो पाखंड और ढोंग की तरफ ज़्यादा बढ़ गए है |

२. क्या नरक सच में है ?

उत्तर:- यह एक सत्य बात है, जिस प्रकार स्वर्ग का अस्तित्व है उसी प्रकार नरक का भी है | जीवन में भी आपको नरक देखने को मिलता है, जब आपकी इच्छा पूरी नहीं होती और ज़िन्दगी में कुछ ऐसे कठिन पल आ जाते है जब व्यक्ति समस्याओ से बंध जाता है और लगातार दुःख भोगता रहता है तो यह भी एक प्रकार से यातना ही तो है | नरक का भी मूल अर्थ है दुःख भोगना, लेकिन जो व्यक्ति नरक में भी स्वर्ग की तरह रह लेता है वही सच्चा व्यक्ति होता है | कर्म का फल तो भोगना ही पड़ता है, चाहे वो कर्म अच्छे हो या बुरे उसका प्रभाव तो आपके जीवन पर पढ़ता ही है | आप उस कर्म के फल से भाग नहीं सकते | कर्म तो आपका जन्मों जन्मों तक पीछा नहीं छोड़ते इसलिए नरक वास्तव में है |

३. क्या पति पत्नी का संबंध सात जन्मों का होता है, यह बात सत्य है या गलत ?

उत्तर:- यह सारी बाते सत्य है | क्युकी जब हम अग्नि देव के साक्षी में सात फेरे लेते है तो हम यह प्रतिज्ञा ले रहे होते है की हम सात जन्मों तक साथ निभाएंगे | लेकिन अगर कोई व्यक्ति झूठी कसम ले रहा हो तो उसमे क्या किया जा सकता है, अग्नि देव तो आपको बार बार जोड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन आप जुड़ नहीं पाए तो उसमे कोई कुछ नहीं कर सकता |  इसलिए सात जन्मों का सम्बंद निश्चित रूप से पति और पत्नी का होता है लेकिन तभी होगा जब वो दोनों इस बात को स्वीकार करे |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो जरूर देखे –

Exit mobile version