Table of Contents

No headings were found on this page.

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 38

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 38

१. गुरु दीक्षा लेने से पूर्व किन बातो का ध्यान रखना आवश्यक है ?

उत्तर:- गुरु दीक्षा लेने से पूर्व इतना जानने की आवश्यक है की  जो आप  मंत्र धारण  करने जा रहे है या जिस मंत्र की दीक्षा प्राप्त करने जा रहे है क्या आपकी श्रद्धा और विश्वास है उस मंत्र के प्रति, अपने इष्ट के प्रति पूर्ण समर्पण है की नहीं अन्यथा मंत्र का कोई प्रभाव नहीं होगा|

२. हम अपने जीवन में कितने गुरु धारण कर सकते है ?

उत्तर:- गुरु दीक्षा दो प्रकार की होती है|  एक होती है  आध्यात्मिक गुरु दीक्षा और दूसरी  होती है तांत्रिक गुरु दीक्षा | तांत्रिक गुरु दीक्षा आप कितने भी गुरुओ से प्राप्त कर सकते है लेकिन आध्यात्मिक गुरु दीक्षा केवल एक गुरु से लेनी चाहिए |

३. एक दिन में कितनी माला गुरु मंत्र का जप कर सकते है ?

उत्तर:- आप जितना कर पाए आपमें जितनी सामर्थ हो उतनी संख्या में गुरु मंत्र का जाप प्रति दिन कर सकते है | लेकिन आप प्रतिदिन उतनी ही माला का जाप करे जितना आप रोज कर पाए |

४. अगर किसी दिन  गुरु मंत्र का जप न कर पाए तो क्या उससे कोई समस्या हो सकती है ?

उत्तर :- अगर आप  गुरु मंत्र का जप नहीं कर पाते है तो इसके कोई फर्क नहीं पढता क्युकी गुरु मंत्र सिद्धि के लिए नहीं होता ये आपकी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाने वाला मंत्र होता  है |

सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे का विडियो देखे –