Site icon Dharam Rahasya

पापी कन्या मरकर किस लोक में जाती है

पापी कन्या मरकर किस लोक में जाती है

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज हम जो अनुभव लेने जा रहे हैं, यह एक ऐसी कन्या का अनुभव है जिसकी मृत्यु हो जाती है। उसका स्वभाव काफी बुरा है और इस बुरे स्वभाव के कारण उसके जीवन और मृत्यु के बाद उसे क्या प्राप्त होगा। इस पर चर्चा की गई है तो चलिए जानते हैं इस अनुभव के विषय में जिसके माध्यम से पता चलता है कि अगर कोई कन्या। जो पापी है अगर किसी कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाती है तो उसे मंत्र के प्रभाव से कौन सा लोक प्राप्त होता है और इसका उसके आने वाले जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

ई-मेल पत्र एक साधिका के माध्यम से भेजा गया है तो चलिए पढ़ते हैं इनके पत्र हो।

प्रणाम गुरुजी मेरे पड़ोस में एक लड़की रहती थी जो कुछ दिनों पहले ही परलोक सिधार गई है क्योंकि कैंसर की वजह से, पहले वह बहुत खराब लड़की थी। कई जानवरों को उसने मारा वह भी चोरी से, यह सब कुछ नहीं और किसी का उसने अटेम्प्ट टू मडर यानी जान से मारने की कोशिश भी की थी तो सोचे, वह किस प्रकार की थी, फिर उनके घर में एक दिन एक साधु जी आ गए। वही जो गांव में जाकर भिक्षा मांगते हैं, वह साधु इनके घर भी आया था। उस लड़की को देख करके बोला, पुत्री तुम्हारे पास ज्यादा समय नहीं है। उसे समझो! सिर्फ 1 साल ही है। यह सुन कर के वह डर गई। उसने कहा कि क्यों ? मरना तो मैं नहीं चाहती हूं। साधु ने कहा कि मरना तो सभी को है। एक ना एक दिन यह लड़की पापी थी पर साधु-संतों पर विश्वास करती थी।

तुमने बहुत पाप किए हैं मरने के बाद तुम अवश्य ही नरक में जाओगी। यह सुन कर के वह डर गई। इसलिए उसने इससे बचने का मार्ग उनसे पूछा कि नर्क से कैसे बचा जा सकता है तब उन्होंने कहा, तुम किसी महाशक्तिशाली शक्ति की उपासना करो। इससे तुम्हारे पाप नष्ट होने लगेंगे।

और बोला गया तो वह थोड़ी आलसी किस्म की भी थी तो वह सोचने लगी कि कौन सी देवी या देवता की पूजा मैं करूं?

एक सीरियल सिया के राम स्टार प्लस पर आता था तो वह सीरियल इसे बहुत पसंद था। तब वह इसे देख कर के यह सोचने लगी। क्यों ना मैं राम नाम का जाप करूं तो उसी दिन से यह रामनाम का जाप चालू करती रही। लगभग 6 महीने बीत गए। तब तक उसने लाखों की संख्या में इसे जाप किया होगा कि तभी कोई कलर्स टीवी में नागिन है। एक टीवी सीरियल आता है। इसे बचपन से नाग और नागिन और नाग लोक यह सारी चीजों में इंटरेस्ट था तो उसने नागों की माता मां मनसा देवी मंत्र यह सब सर्च किया और तब वह धर्म रहस्य चैनल देखा करती थी।

वहीं से उसे पता चला कि अगर मैं इनका मंत्र जाप करें। लाखों की संख्या में तो उसे नाग लोक की प्राप्ति हो सकती है तो उसने एक आसान सा मंत्र पकड़ लिया। मंत्र इस प्रकार से था ओम मनसा देवी नमः। तो यह भी उसने लाखों की संख्या में कर दिया। कुछ दिनों बाद उसकी ज्यादा ही तबीयत खराब होने लगी। जब डॉक्टर ने चेक किया तो पता चला कि उसे कैंसर है और वह भी आखिरी स्टेज का है। आपको क्या लगता है गुरु जी उसकी मृत्यु के बाद उसे कौन सा लोक मिलेगा? राम नाम जपने से अयोध्या लोक नरक लोक या फिर नाग लोक। अगर कोई भी लोक मिले तो वह बात की बात है। ओम मनसा दिव्य नमः इस मंत्र का उसने नागलोक मिलेगा या नहीं। प्लीज कृपया बताइए। धन्यवाद जय मां पराशक्ति।

सन्देश- तो जैसे कि इनका अनुभव आपने अभी जाना की एक लड़की जो जानवरों को मार दी थी एक! उसने हत्या का भी प्रयास किया था।

यह स्वभाव आप जान लो या किसी जीव का ही लगता है। इस कारण से यह गुण उसके अंदर हमेशा रहेगा। किसी भी मंत्र जाप से आपकी आत्मा अगर शुद्ध नहीं होती है तो आप उस लोक में नहीं जा सकते हैं। और भगवान राम के मंत्र का जाप करने से उसके अंदर! जो शुद्धता आई उसके ही कारण और भगवान राम ने एक दिशा उसे दिखाई जो कि नाग लोक की थी। नाग लोक! जो जाती है उससे संबंधित है। इस लोक में! भयंकर विषधर रहते हैं। यह भयंकर से भयंकर सर्प। अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते रहते हैं। इनकी सिद्धियां भी बहुत बड़ी होती हैं। साधक अवश्य होते हैं लेकिन स्वभाव इनका हमेशा तामसिक ही रहता है। इसी कारण से। यह विभिन्न प्रकार के वहां पर जिनके अंदर! ऐसी भावनाएं लोगों को मारना लोगों की कष्ट को ना मिटा कर बल्कि अपना उसमें आनंद लेना यह सारे जो गुण हैं, सर्प प्रजाति के माने जाते हैं। इसी कारण से सबसे ज्यादा और प्रबल संभावना है कि इस लड़की को नाग लोक ही मिलेगा। क्योंकि? माता मनसा देवी की साधना की इस कारण उनकी ऊर्जा इसके अंदर आ जाएगी। अब इस ऊर्जा के ही कारण इसे नर्क प्राप्त नहीं होगा क्योंकि इसने मरने से पहले भगवान राम और मनसा देवी की साधना की है। भगवान राम के लोक को जाने की सामर्थ तब आती जब यह पूरी तरह शुद्ध हो जाती। लेकिन इतनी शुद्धता वह हासिल नहीं कर पाई। उसके लिए इसे पूरे जन्म भर मंत्र का जाप यह उनका नाम जाप करना आवश्यक था। लेकिन मनसा देवी की कृपा इसे तुरंत ही प्राप्त हो जाएगी क्योंकि नाग लोक में एक सामान्य से नाग और नागिन के अलावा महान से महान नाग दिव्य सर्प भी रहते हैं।

यह बिल्कुल स्पष्ट है कि कर्म को काटने के लिए मंत्र जाप काम करते हैं, लेकिन आपका स्वभाव जैसा होता है। वही दुनिया आपको प्राप्त होती है।

आप से मिलती जुलती दुनिया ही आपको मिलती है। अगर आप सोचते हैं कि मैं महा पापी हूं। गलत कार्य करता हूं और मैं बड़े से बड़े देवी और देवता की उपासना करूंगा। और मैं उनके लोक में जाकर मिल जाऊंगा तो यह तभी संभव है जब आप उनके जैसे गुणों को धारण करें। आपके अंदर ऐसे गुण आ ही नहीं रहे हैं तो इस लोक में आपका प्रवेश कैसे हो सकता है। किसी दूसरी दुनिया में जाने के लिए उसके जैसा ही रंग, रूप, स्वभाव, ऊर्जा और उसका मूल रूप से गुण होने चाहिए। तभी उसके जैसी ही दुनिया में वह प्रवेश पा सकता है। यहां पर कन्या के मन में जो जीवो की हत्या की क्रिया थी यह क्रिया। सर्प जाति में होती है। और मंत्र जाप भी उसने मनसा देवी का किया हुआ है। इसलिए केवल माता मनसा देवी ही उन्हें अपने लोक में स्थान देंगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह बहुत शक्तिशाली! नागकन्या बनेगी? इच्छाधारी

महा इच्छाधारी ,महाशक्तिशाली। अनेक प्रकार से सामर्थ्यवान शक्ति के रूप में वहां अपनी नई जीवात्मा सूक्ष्म शरीर के रूप में प्रकट होती है ।

जैसी सामर्थ्य और मंत्र जाप व्यक्ति करता है।

जैसा उसका गुण और स्वभाव होता है उसी के अनुकूल मरने के बाद उसकी गति होती है। वैसा ही वह रूप, स्वरूप और लोक को धारण करता है। इसीलिए इसे अयोध्या लोक नहीं मिलेगा। इसे केवल नाग लोग की प्राप्ति होगी। यह अच्छी बात है कि इसे नर्क नहीं मिलेगा क्योंकि इसने मरने से पहले राम नाम और मनसा देवी दोनों की।

साधना की थी। यही मंत्र जाप उसकी रक्षा करेंगे और उसके अंदर ऊर्जा भर जाएगी। उसकी आत्मा के सूक्ष्म शरीर रूपी।

ऐसे आध्यात्मिक स्तर का निर्माण होगा कि फिर वह! नर्क की शक्तियां उसे अपने पास नहीं खींच पाएंगे। और वह निश्चित रूप से नाग लोक ही जाएगी।

तो यह था इनका अनुभव और एक घटना जिसके माध्यम से यह पूछना चाहती थी कि इस कन्या का आखिर क्या होगा? स्वराज का वीडियो आप लोगों को पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। चैनल को आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

https://youtu.be/LTAmZJt1epc
Exit mobile version