Table of Contents

दिवाली की रात पिशाचिनी या लड़की के साथ भाग 3- अंतिम भाग

दिवाली की रात पिशाचिनी या लड़की के साथ भाग 3- अंतिम भाग

नमस्कार दोस्तों, धर्म रहस्य चैनल पर आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। दिवाली की रात, पिशाचिनी या लड़की के साथ? आज इस के अगले भाग के विषय में जानकारी लेते हैं।

गुरूजी? आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आगे के अनुभव को मैं आपको बता रहा हूँ। गुरूजी? आपसे निवेदन है। क्योंकि लोग मेरे बारे में पूछने लगते हैं इसलिए मेरी सभी जानकारी को गुप्त ही रखियेगा। गुरु जी, जब हम लोग। उस शमशान भूमि से बाहर निकल आए। लेकिन सामने? पुलिस की पूरी फोर्स खड़ी हुई देखी। तो हमारे तो पैरों के नीचे से ही जमीन खिसक गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे आज पक्का हम पकड़े जाएंगे। और पुलिस भी बहुत बुरी तरह हमारी पिटाई करेगी। इसके अलावा समाज में हमारी बहुत ज्यादा बदनामी भी होगी। इस अघोरी के बचे हुए शव को पोस्ट। मार्टम किया जाएगा। और फिर हम लोग पकड़ लिए जाएंगे। ऐसे न जाने कितने सारे। मन में सवाल पैदा हो गए थे। मैंने उस लड़की की तरफ़ देखा। जो कि ज़्यादा घबराई हुई नजर नहीं आ रही थी। यह भी एक अचरज भरी बात थी। लेकिन।

मैंने फिर अपने दोस्त को देखा। जो पसीने से तरबतर हो रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे कि उसका अंतिम समय आ गया है। इतना ज्यादा वह घबराया हुआ था। कि तभी वहाँ पर पुलिस का असली अधिकारी आकर लड़की से कहता है। हमें पता चला है यहाँ पर। तुम्हारे। किसी रिश्तेदार को जलाया जा रहा है। जो कि जिंदा था। कौन है वो? तभी घबराहट में मेरे उस दोस्त ने। उससे कहा। हमने कोई गलती नहीं की है। इसका कोई पति यहाँ नहीं है, आप गलत सोच रहे हैं। बस इतना ही था कि पुलिस वाले ने तुरंत ही पकड़ लिया। और कहा तुम्हें कैसे पता? कि यहाँ अघोरी नहीं आया है। ओर यह इसका पति है। यह सारी बातें। तुम कैसे कह सकते हो? मैंने तो अपना सिर ही पकड़ लिया। कि कितना बेवकूफ़ है ये। पुलिस को भला क्या मालूम हो? लेकिन इसने तो सब कुछ पहले ही बताने की ठान ली है। वह अभी चुप हो गया। कि तभी वह लड़की बोली। ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं तो खुद अपने पति के साथ ही यहाँ पर आई हुई हूँ। हाँ, मेरी जान पहचान का एक व्यक्ति जो मृत्यु को प्राप्त हो गया था, अभी हमने उसका अंतिम संस्कार किया है। बेचारा लावारिस था। इसीलिए हमने सोचा की चलो यह नेक काम कर दिया जाए। जन्म के समय उसका कोई साथी नहीं था। तो कम से कम मृत्यु के समय। उसका अंतिम संस्कार तो हम लोग कर ही सकते हैं।

यह सुनकर पुलिस वाले ने पूछा। तुम्हारा पति। पर हमें तो ऐसा लगा जैसे कि तुम्हारा पति ही मारा गया है। यह क्या है? और अगर तुम्हारा पति तुम्हारे साथ में है। तो कौन है तुम्हारा पति? तब उस लड़की ने। बड़े गौर से। सभी हम दोस्तों को देखा। उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि वह किसी ना किसी को अपना पति। घोषित करने वाली है। के। तभी मेरे उस दोस्त को बड़ा ही जोश आ गया। उसने कहा। यह मेरी पत्नी है। तब पुलिसवाले ने कहा अच्छा। तो बताओ इनका नाम क्या है? वह फिर चुप हो गया। ओर वो लड़की दोबारा से बोली। आप। को जवाब देने की जरूरत नहीं है। यह मुझे प्यार से गोलगप्पा बुलाते है और पुलिसवाला हँसने लगा। अच्छा तो इसलिए इस व्यक्ति ने तुम्हारा नाम नहीं लिया है? लेकिन। मुझ को जो जानकारी प्राप्त हुई है। उसके आधार पर, मुझे लगता है जैसे कि। यह तुम्हारा पति नहीं है। इस बात को सिद्ध कैसे करेंगे? कि तभी पीछे खड़े पुलिस वाले ने कहा। इसका तो सिर्फ एक ही तरीका है। कि अगर यह लड़का। इसकी मांग में सिंदूर भर देता है। तो हम मान लेंगे कि यह सही बोल रहा है। ओर मेरे पास माता कामाख्या पीठ का लाया सिंदूर हैं। जो कि बहुत ही पवित्र माना जाता है। अगर। इस सिंदूर को? इसने इसके। माथे में लगा दिया। ओर सिर में मांग भर दी। तो हम मान लेंगे। अन्यथा यह बहुत बड़ा पाप होगा।

और दूसरी बात यह भी है। कि कोई लड़की कभी किसी को अपनी मांग भरने नहीं देगी। अपने पति के अलावा। बात वास्तव में गंभीर थी। मैंने इशारा किया अपने दोस्त की तरफ की ऐसा कुछ मत करना। क्योंकि यह चीजें मजाक नहीं होती है। लेकिन वह लड़की घबराई हुई नजरों से मेरे दोस्त की ओर देखने लगी। इससे मुझे स्पष्ट समझ में आ गया है कि दोनों के मन में खिचड़ी पक चुकी है। और अब। ऐसा ही कुछ देखने को मिलेंगा जिसकी कल्पना हम लोग नहीं कर रहे हैं। वह तुरंत उस पुलिस वाले के हाथ से सिंदूर ले लिया। और उस लड़की की मांग में भर दिया। उसने तुरंत। अपने पति के पैर छुए। जो कि अभी तुरंत ही बना था। यह सुनने में अजीब लगता है। लेकिन हमारे भारतीय परंपरा में। मांग में सिंदूर भरना। बहुत बड़ी रस्म मानी जाती है। ओर एक बार इसे कर दिया। तो यह निश्चित है। की। उनकी शादी मान ली जाती है। कि तभी पुलिस वाला एक और बोल पड़ा। यह तो फिल्मों में भी होता है। ऐसे कैसे माने? मंगलसूत्र कहा है इस लड़की के गले में? अगर इसकी गले में मंगलसूत्र होता तो हम मान लेते। लेकिन यहाँ पर तो मंगलसूत्र है ही नहीं। कि तभी मुझे याद आया। कि सोने की एक चेन मेरे पास है। अपने दोस्त को बचाने के लिए। यह करना आवश्यक हो जाता है। इसीलिए। मैंने। वह चैन तुरंत अपने दोस्त को जाकर दे दी।

क्योंकि शादी तो हो ही रही है, अब रस्म रिवाज की कोई कमी तो न रहे। इसीलिए मेरे दोस्त ने। वह सोने की चेन उस लड़की के गले में पहना दी। और इस प्रकार वह विवाह जैसे उस श्मशान भूमि के बाहर संपन्न हो गया था। तब पुलिसवालों ने कहा ठीक है। तो हम लोग यहाँ से जाते हैं। यह कोई कोरी अफवाह होगी। इस प्रकार पुलिसवाले वहाँ से चले गए। तब। उस लड़की ने। मेरे दोस्त के। पैर छूकर कहा। आज से आप मेरे पति हैं। चाहे यह शादी जैसे भी हुई हो। अब आप मेरे पति हैं। और उसने कहा, अब आप मेरे घर चलिए। पहली दिवाली। की यह रात। उसके बाद का समय अपने पति के साथ ही गुजारना चाहती हूँ। तब वह भी इशारे में कहने लगा ठीक है, जाओ तुम सभी अपने अपने घरों को चले जाओ। पूरी रात यहाँ बवाल हुआ है। वह सब कुछ। घर में जाकर समझा देना। मैं इस लड़की से सच में प्रेम करता हूँ, इसलिए मैं इसके साथ इसके घर पर जा रहा हूँ। वापस आने पर सारी बात बताता हूँ। और आगे क्या करना है हम लोग निर्धारित करेंगे। इसके बाद हम सभी लोग। वापस अपने घर को आ गए। और लगभग। परिवार वालों को। इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। सभी दोस्त इसी प्रकार भइया दूज के समय तक। अपने घर में रहते हैं। और क्योंकि। यह। त्योहार का माहौल था। इसलिए किसी को भी अपनी इस दोस्त की याद ही नहीं आई। लेकिन जब सब कुछ हो गया। और भैया दूज के अगले दिन हम सभी एक साथ मिले। तो हमने सोचा चलो। मोबाइल से फ़ोन करके पूछ लेते हैं। अपने दोस्त के क्या हाल चाल है? नई नई खूबसूरत भाभी आई है। उनके दर्शन भी हम लोग करेंगे। और इस शादी को एक समारोह में बदलेंगे।

ऐसा हम सब के मन में विचार था। हमने मोबाइल ट्राई किया। मोबाइल काफी देर बजता रहा लेकिन कोई उठाया नहीं। मेरे एक दोस्त ने कहा। अब तो भाभीजी के साथ हनीमून मनाया जा रहा होगा। भला हमारा फ़ोन वह क्यों उठाएगा? सारे दोस्त हंसने लगे। लेकिन सबने कहा, चलो मिलकर खुद आते हैं। तो हम लोग उसी अघोरी के घर की ओर चल दिए। और जब हम वहाँ पहुंचें। तो उस घर में कोई भी नहीं था। पूरा घर सुनसान था। सबसे बड़ा अचरज का सवाल यह था कि उस घर के अंदर भी घास उग आई थी। यह बड़ी ही विचित्र बात थी। लेकिन। तभी मैंने वहाँ पर मोबाइल को देखा जो कि जमीन पर पड़ा हुआ था। जो कॉल मैंने की थी। वह सारी मिस्ड कॉल के रूप में। उस मोबाइल में थी। इसके बाद हमने वहाँ चारों तरफ ढूंढा। पर मेरा दोस्त। और वह लड़की कहीं भी दिखाई नहीं दिए। सबसे ज्यादा अचरज तो तब हुआ गुरु जी की जब हम लोग। उस जगह के आसपास। रहने वाले गांव वालों से बातचीत किए। उनसे पूछा कि यहाँ कोई अघोरी रहता था। तो जो उन्होंने बताया उससे तो हमारे होश ही उड़ गए।

उन्होंने कहा आज से 25 साल पहले यहाँ एक अघोरी रहता था। कहते थे उसने एक दूसरी दुनिया की लड़की को सिद्ध किया हुआ था। कुछ लोग उसे पिशाचिनी कहते थे। और कुछ लोग? उसे। कोई भूतनी के नाम से जानते थे वहीं उसके लिए भोजन बनाती। और वही। उसे सभी प्रकार के सुख देती थी। 1 दिन अचानक से अघोरी की मौत हो गई। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। तब से यह जगह सुनसान पड़ी है। और कोई भी आज तक यहाँ नहीं आया है। आप लोग पहले हैं जो यहाँ पर आये हैं। यह सब। सुनकर। मेरे दिल को बहुत ज्यादा घबराहट होने लगी। अगर यह गांव वाले सच बोल रहे है तो मेरे दोस्त का क्या हुआ? वह लड़की कौन थी? गुरूजी? दिवाली की रात वह पिशाचिनी थी। या कोई लड़की थी? इस बारे में आज तक कुछ नहीं पता चल पाया। न तो मेरा दोस्त वापस आया। ओर ना ही उस लड़की का कुछ पता चला। पुलिस में रिपोर्ट की।

लेकिन वह भी कुछ पता नहीं लगा पाए। यह एक सत्य घटना है। लेकिन परिवार की बदनामी न हो। ओर। मेरे नाम पर भी कोई व्यक्ति हँसे नही ऐसी बातें सुनकर। इसीलिए अपनी पूरी जानकारी आपसे गोपनीय रखने की। गुजारिश करता हूँ। गुरु जी आप ही बताइए वह क्या थी? सभी दर्शकों को धन्यवाद और आपको भी मेरा परिणाम।

सन्देश- तो देखिए यहाँ पर इन्होंने। उसी लड़की के रूप में। वास्तव में एक पिशाचिनी। के बारे में ही बताया है। और उसकी सिद्धि उस अघोरी ने निश्चित रूप से की होगी। और तब से वह आत्मा के रूप में। अघोरी, वहाँ भटक रहा होगा। साथ ही वह पिशाचिनी। अघोरी की कमी को दूर करने के लिए किसी ना किसी पुरुष को पति के रूप में प्राप्त करना चाहती थी। और उसने ऐसा ही किया। ऐसे हमारे पास बहुत सारे पहले से ही अनुभव है जिनमें यह सिद्ध होता है कि दूसरी दुनिया की शक्तियां पत्नी रूप में सिद्ध हो जाती है। और जीवन में? फिर। भौतिक जीवन से उस व्यक्ति को पूरी तरह अलग करके अपनी दुनिया में लेकर चली जाती है। शायद उसके साथ भी ऐसा ही हुआ था। तो यह थी एक सत्य घटना पर आधारित कहानी। अगर आज का वीडियो आप लोगो को पसंद आया है तो लाइक करे, शेर करें। सब्सक्राइब करे चैनल को। आप का दिन मंगलमय हो, जय माँ पराशक्ति।

Scroll to Top